सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इंडियन ऑयल ने 12 लाख का मुआवजा दिया, महिला को सिलेंडर न उठा पाने के बहाने नौकरी से रोका गया
सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को सुमित्रा को 12 लाख रुपये का नुकसान भरपाई देने का निर्देश दिया, क्योंकि 38 साल पहले कंपनी ने कहा था कि महिला LPG सिलेंडर नहीं उठा पाएगी, इसलिए उन्हें नौकरी नहीं दी गई। कोर्ट ने यह निर्णय महिला के लिंग के आधार पर भेदभाव को नारीत्व के अपमान के रूप में ठहराते हुए दिया, और पुनः नियुक्ति की बजाय आर्थिक मुआवजा तय किया।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Supreme Court Orders Indian Oil Corporation To Pay Compensation To Woman
'महिला सिलेंडर नहीं उठा सकती' कहकर नौकरी नहीं दी थी:सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इंडियन ऑयल अब 12 लाख का मुआवजा देगा
- कॉपी लिंक
सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसी) को योग्य महिला उम्मीदवार रहीं सुमित्रा को 12 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। करीब 38 साल पहले आईओसी ने यह कहकर नौकरी देने से इनकार किया था कि महिला सिलेंडर नहीं उठा पाएगी।
महिला अब रिटायरमेंट की उम्र तक पहुंच चुकी हैं। इसलिए कोर्ट ने उसे नौकरी देने के बजाय 12 लाख रुपए का मुआवजा देना तय किया है। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने कॉर्पोरेशन के फैसले से नाराजगी जताते हुए कहा कि केवल महिला होने के आधार पर नौकरी न देना नारीत्व का अपमान है।
इंटरव्यू दिया था, लेकिन नौकरी नहीं मिली
सुमित्रा हरियाणा के गुढ़ा गांव की रहने वाली हैं। साल 1988 में उनका नाम उन 49 लोगों की सूची में शामिल था, जिनकी सिफारिश डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता वाली समिति ने आईओसी के LPG बॉटलिंग प्लांट के लिए की थी।
सुमित्रा ने खलासी, चपरासी या रीफिलिंग हेल्पर के पद के लिए इंटरव्यू दिया था। उन्हें नौकरी नहीं मिली, जबकि अन्य लोगों को अपॉइंटमेंट लेटर दे दिए गए थे। इसके बाद महिला ने नौकरी नहीं दिए जाने के फैसले के खिलाफ ट्रायल कोर्ट का रुख किया।
ट्रायल कोर्ट ने माना कि महिला नौकरी के लिए तय योग्यता पूरी करती थीं। कोर्ट ने एक गवाह के बयान का भी हवाला दिया, जिससे यह बात सामने आई कि उन्हें सिर्फ इसलिए नौकरी नहीं दी गई, क्योंकि वह महिला थीं।
हालांकि, ट्रायल कोर्ट के फैसले के बाद आईओसी ने अपील की और 6 अगस्त 1993 को प्रथम अपीलीय अदालत ने ट्रायल कोर्ट का फैसला पलट दिया। इसके बाद मामला हरियाणा हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था।
'क्या महिलाएं घरों में गैस सिलेंडर नहीं उठातीं'
इंडियन ऑयल के वकील ने दलील दी थी कि इस काम में भारी LPG सिलेंडर उठाने पड़ते हैं और रात की शिफ्ट होती है, इसलिए शायद अधिकारियों ने महिला को उपयुक्त नहीं माना। इस पर कोर्ट ने वकील से सवाल किया- क्या महिलाएं घरों में गैस सिलेंडर नहीं उठातीं?
कोर्ट ने कहा- हम भारत में रहते हैं और हर दिन महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं। हम कहते हैं कि महिला देवी के समान है। ऐसे में भारत सरकार की एक कंपनी की ओर से यह महिला गरिमा का अपमान है।
------------
ये खबर भी पढ़ें...
सुप्रीम कोर्ट बोला- महिलाएं होममेकर नहीं, राष्ट्र निर्माता हैं:सड़क दुर्घटना केस में कहा- उनके श्रम की कीमत ₹30 हजार महीना
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को ऐतिहासिक फैसला में कहा, ‘सड़क हादसे में गृहिणियों की मौत होने पर उनके द्वारा की जाने वाली परिवार की देखभाल और घरेलू काम की कीमत कम से कम ₹30 हजार प्रति महीना (₹3.6 लाख सालाना) मानी जाएगी।’ पूरी खबर पढ़ें…
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने लिंगभेद को खारिज कर LPG कंपनी को 12 लाख का मुआवजा और फटकार दी

तेजोमहालय मामले में लगातार गैरहाजिरी के कारण पक्षकार बनने की याचिका खारिज

हाई कोर्ट ने पूछा दिल्ली पुलिस से—जंतर मंतर पर करणी सेना के प्रदर्शन को पूरी तरह रोकने का कारण क्या?

सुप्रीम कोर्ट ने माँ के बांग्लादेश निर्वासन पर सरकार से जवाब मांगला

सुप्रीम कोर्ट ने फिर से सीबीएसई से 3-भाषा नीति में कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने का अनुरोध किया

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना सिंबल विवाद में बहुमत‑टेस्ट की वैधता पर शंका जताई

3 अक्टूबर को अम्बाला में धारा 138 के तहत चेक बाउंस मामलों के लिये विशेष लोक अदालत

सुप्रीम कोर्ट ने 12 लाख रुपये मुआवजा दिया, इंडियन ऑयल को नारीत्व के अपमान पर दण्डित किया
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे‑उद्धव गुटों के ‘धनुष‑बाण’ प्रतीक को न देने की संभावना पर पूछा
- दिल्ली का SIR: सुप्रीम कोर्ट में निवेदन, ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सीज़’ वर्ग के मतदाता सूचनाओं एवं मानदंडों का खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के SIR में मतदाता हटाने के विवाद को सुनवाई में प्राथमिकता दी
- दिल्ली मतदाता सूची से लाखों नाम हटाने को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने दी 21 सितंबर को सुनवाई की तिथि
- नैनीताल हाई कोर्ट शिफ्ट को रोकने के लिए वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनरावलोकन याचिका दायर की
- सुप्रीम कोर्ट ने माँ के 'ग़ैरकानूनी' रूप से बांग्लादेश निर्वासन पर नोटिस जारी किया
- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के चुनावी रजिस्टर में ‘तार्किक असंगति’ पर जारी नोटिसों के नाम और कारणों के खुलासे हेतु याचिका पर सुनवाई की
- सुप्रीम कोर्ट ने गुमनाम शिकायतों के पीछे की पहचान के लिए CBI जांच का आदेश दिया

