होमवकीलसुप्रीम कोर्ट ने शिंदे‑उद्धव गुटों के ‘धनुष‑बाण’ प्रतीक को न देने की संभावना पर पूछा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे‑उद्धव गुटों के ‘धनुष‑बाण’ प्रतीक को न देने की संभावना पर पूछा

न्यायालय ने चुनाव आयोग से यह पूछताछ की कि क्या उसने शिन्‍दे और उद्धव ठाकरे के दो गुटों को पार्टी का आरक्षित ‘धनुष‑बाण’ चिह्न न देकर अलग‑अलग प्रतीकों पर चुनाव लड़ने के विकल्प पर विचार किया था। कोर्ट ने याचिकाओं की सुनवाई में बताया कि शिन्‍दे गुट के कई विधायक‑सांसदों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही चल रही थी, फिर भी चुनाव आयोग ने प्रतीक आवंटन को वैध माना। अगली सुनवाई 22 सितंबर को तय है।

17 सितंबर 2026 को 10:05 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे‑उद्धव गुटों के ‘धनुष‑बाण’ प्रतीक को न देने की संभावना पर पूछा

सौजन्य से:- Jagran

क्या शिवसेना के दोनों गुटों को चुनाव चिह्न न देने पर विचार किया गया था? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से किया सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा कि क्या उसने शिवसेना के एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुटों को 'धनुष-बाण' चुनाव चिह्न न देने पर विचार किया था।

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को पूछा कि क्या निर्वाचन आयोग ने शिवसेना के एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले दोनों गुटों को पार्टी का आरक्षित ‘धनुष-बाण’ चुनाव चिह्न न देने और अलग-अलग चिह्न पर चुनाव लड़ने के लिए कहने की संभावना पर विचार किया था।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची और वी. मोहना की पीठ ने उन याचिकाओं पर सुनवाई की, जिनमें शिंदे गुट को असली शिवसेना मानने और उसे ‘धनुष-बाण’ चुनाव चिह्न आवंटित करने के चुनाव आयोग (ईसी) के फैसले को चुनौती दी गई है।

शिंदे गुट के वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज किशन कौल ने कहा कि चुनाव आयोग का विधायी बहुमत परीक्षण कानूनी रूप से वैध था और विवाद की परिस्थितियों के हिसाब से उचित था।

न्यायमूर्ति बागची ने कहा कि जब यह तय किया जा रहा था कि शिवसेना पार्टी और उसका चुनाव चिह्न किसका है, उस समय शिंदे गुट के विधायकों के खिलाफ पद से अयोग्यता की कार्यवाही लंबित थी।

कौल ने 2019 के विधानसभा चुनाव में शिंदे गुट के 40 विधायकों को मिले 76 प्रतिशत वोट का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उद्धव का समर्थन करने वाले 15 विधायकों को केवल 23.5 प्रतिशत मत मिले थे।

कौल ने लोकसभा चुनाव के आंकड़ों का भी हवाला दिया, जिसमें शिंदे का समर्थन करने वाले 13 सांसदों को 73 प्रतिशत वोट मिले।उन्होंने कहा कि विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की लंबित कार्यवाही निर्वाचन आयोग को विवाद का निपटारा करने से नहीं रोक सकती।

मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी। उद्धव खेमे ने शिंदे गुट को शिवसेना के नाम और चुनाव चिह्न का अवैध उपयोग करने का आरोप लगाया है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली का SIR: सुप्रीम कोर्ट में निवेदन, ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सीज़’ वर्ग के मतदाता सूचनाओं एवं मानदंडों का खुलासा
वकील

दिल्ली का SIR: सुप्रीम कोर्ट में निवेदन, ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सीज़’ वर्ग के मतदाता सूचनाओं एवं मानदंडों का खुलासा

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के SIR में मतदाता हटाने के विवाद को सुनवाई में प्राथमिकता दी
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के SIR में मतदाता हटाने के विवाद को सुनवाई में प्राथमिकता दी

दिल्ली मतदाता सूची से लाखों नाम हटाने को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने दी 21 सितंबर को सुनवाई की तिथि
वकील

दिल्ली मतदाता सूची से लाखों नाम हटाने को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने दी 21 सितंबर को सुनवाई की तिथि

नैनीताल हाई कोर्ट शिफ्ट को रोकने के लिए वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनरावलोकन याचिका दायर की
वकील

नैनीताल हाई कोर्ट शिफ्ट को रोकने के लिए वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनरावलोकन याचिका दायर की

सुप्रीम कोर्ट ने माँ के 'ग़ैरकानूनी' रूप से बांग्लादेश निर्वासन पर नोटिस जारी किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने माँ के 'ग़ैरकानूनी' रूप से बांग्लादेश निर्वासन पर नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के चुनावी रजिस्टर में ‘तार्किक असंगति’ पर जारी नोटिसों के नाम और कारणों के खुलासे हेतु याचिका पर सुनवाई की
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के चुनावी रजिस्टर में ‘तार्किक असंगति’ पर जारी नोटिसों के नाम और कारणों के खुलासे हेतु याचिका पर सुनवाई की

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: कक्षा 6 को थ्री‑लैंग्वेज छूट क्यों नहीं मिली?
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: कक्षा 6 को थ्री‑लैंग्वेज छूट क्यों नहीं मिली?

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु को नवोदय विद्यालय के लिये आवश्यक भूमि चिन्हित करने का कड़ा आदेश, भाषा नीति पर सरकार को दी फटकार
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु को नवोदय विद्यालय के लिये आवश्यक भूमि चिन्हित करने का कड़ा आदेश, भाषा नीति पर सरकार को दी फटकार

ताज़ा ख़बरें