सुप्रीम कोर्ट ने 12 लाख रुपये मुआवजा दिया, इंडियन ऑयल को नारीत्व के अपमान पर दण्डित किया
सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को 49 उम्मीदवारों में से सुमित्रा को, जिसे 38 वर्ष पहले ‘सिलेंडर नहीं उठा पाएगी’ के बहाने नौकरी नहीं मिली, 12 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया। न्यायाधीशों ने कहा कि केवल महिला होने के कारण नौकरी न देने से नारीत्व का अपमान होता है। सुमित्रा अब रिटायरमेंट आयु पर पहुँच चुकी हैं, इसलिए कॉर्पोरेशन को मुआवजा देने पर कहा गया।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Supreme Court Orders Indian Oil Corporation To Pay Compensation To Woman
महिला LPG-सिलेंडर नहीं उठा सकती... कहकर नौकरी नहीं दी थी:अब इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन महिला को देगा 12 लाख रुपए का मुआवजा
- कॉपी लिंक
सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसी) को एक योग्य महिला उम्मीदवार सुमित्रा को 12 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। करीब 38 साल पहले आईओसी ने यह कहकर नौकरी देने से इनकार किया था कि 'महिला सिलेंडर नहीं उठा पाएगी।
महिला अब रिटायरमेंट की उम्र तक पहुंच चुकी है। इसलिए कोर्ट ने उसे नौकरी देने के बजाय 12 लाख रुपए का मुआवजा देना तय किया है। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने कॉर्पोरेशन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि केवल महिला होने के आधार पर नौकरी न देना नारीत्व का अपमान है।
अब पूरा मामला समझिए...
हरियाणा के गुड़्हा गांव की रहने वाली सुमित्रा सुमित्रा उन 49 लोगों में शामिल थीं, जिनकी सिफारिश डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता वाली एक स्थानीय समिति ने एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में रिफिलिंग हेल्पर या कैजुअल खलासी के पद के लिए की थी।
यह मामला गुढ़ा गांव में रहने वाली एक महिला से जुड़ा है। साल 1988 में उनका नाम उन 49 लोगों की सूची में शामिल था, जिनकी सिफारिश डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता वाली स्थानीय समिति ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के LPG बॉटलिंग प्लांट के लिए की थी।
महिला ने खलासी, चपरासी या रीफिलिंग हेल्पर के पद के लिए इंटरव्यू दिया था। लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली, जबकि सूची में शामिल अन्य लोगों को नियुक्ति पत्र दे दिए गए थे। इसके बाद महिला ने नौकरी नहीं दिए जाने के फैसले के खिलाफ ट्रायल कोर्ट का रुख किया।
ट्रायल कोर्ट ने माना कि महिला नौकरी के लिए तय योग्यता पूरी करती थीं। कोर्ट ने एक गवाह के बयान का भी हवाला दिया, जिससे यह बात सामने आई कि उन्हें सिर्फ इसलिए नौकरी नहीं दी गई क्योंकि वह महिला थीं।
हालांकि, ट्रायल कोर्ट के फैसले के बाद आईओसी ने अपील की और 6 अगस्त 1993 को प्रथम अपीलीय अदालत ने ट्रायल कोर्ट का फैसला पलट दिया। इसके बाद मामला हरियाणा हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था।
क्या महिलाएं घरों में गैस सिलेंडर नहीं उठातीं: कोर्ट
इंडियन ऑयल के वकील ने दलील दी थी कि इस काम में भारी LPG सिलेंडर उठाने पड़ते हैं और रात की शिफ्ट होती है, इसलिए शायद अधिकारियों ने महिला को उपयुक्त नहीं माना। इस पर कोर्ट ने वकील से सवाल किया- क्या महिलाएं घरों में गैस सिलेंडर नहीं उठातीं?
कोर्ट ने कहा- हम भारत से हैं और हर दिन महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं। हम कहते हैं कि महिला देवी के समान है। ऐसे में भारत सरकार के एक उपक्रम की ओर से यह महिला गरिमा का अपमान है।
------------
ये खबर भी पढ़ें...
सुप्रीम कोर्ट बोला- महिलाएं होममेकर नहीं, राष्ट्र निर्माता हैं:सड़क दुर्घटना केस में कहा- उनके श्रम की कीमत ₹30 हजार महीना
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को ऐतिहासिक फैसला में कहा, ‘सड़क हादसे में गृहिणियों की मौत होने पर उनके द्वारा की जाने वाली परिवार की देखभाल और घरेलू काम की कीमत कम से कम ₹30 हजार प्रति महीना (₹3.6 लाख सालाना) मानी जाएगी।’ पूरी खबर पढ़ें…
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
3 अक्टूबर को अम्बाला में धारा 138 के तहत चेक बाउंस मामलों के लिये विशेष लोक अदालत

सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे‑उद्धव गुटों के ‘धनुष‑बाण’ प्रतीक को न देने की संभावना पर पूछा

दिल्ली का SIR: सुप्रीम कोर्ट में निवेदन, ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सीज़’ वर्ग के मतदाता सूचनाओं एवं मानदंडों का खुलासा

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के SIR में मतदाता हटाने के विवाद को सुनवाई में प्राथमिकता दी

दिल्ली मतदाता सूची से लाखों नाम हटाने को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने दी 21 सितंबर को सुनवाई की तिथि

नैनीताल हाई कोर्ट शिफ्ट को रोकने के लिए वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनरावलोकन याचिका दायर की

सुप्रीम कोर्ट ने माँ के 'ग़ैरकानूनी' रूप से बांग्लादेश निर्वासन पर नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के चुनावी रजिस्टर में ‘तार्किक असंगति’ पर जारी नोटिसों के नाम और कारणों के खुलासे हेतु याचिका पर सुनवाई की
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: कक्षा 6 को थ्री‑लैंग्वेज छूट क्यों नहीं मिली?
- सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु को नवोदय विद्यालय के लिये आवश्यक भूमि चिन्हित करने का कड़ा आदेश, भाषा नीति पर सरकार को दी फटकार
- सुप्रीम कोर्ट ने महिला को नौकरी से वंचित करने को नारीत्व का अपमान कहा
- हाईकोर्ट ने आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर रोक को लेकर पुलिस को किया कड़ा उत्तर
- सुप्रीम कोर्ट ने खुली/दूरस्थ शिक्षा वाले स्नातक धारकों को 3‑वर्षीय LL.B. के बाद प्रोविजनल बार पंजीकरण की अनुमति दी
- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बड़े पैमाने पर मतदाता हटाव को चुनौती देने वाली याचिका को स्वीकृत किया
- सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु को हिंदी शिक्षा पर अपना रुख बदलने का संकेत, जावाहर नवोदय विद्यालयों के लिये 3 महीने की समय सीमा दी
- सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को दी राहत

