होमकानूनलोक अदालत में तेज़ न्याय के लिये तत्परता पर बल
कानून

लोक अदालत में तेज़ न्याय के लिये तत्परता पर बल

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा ने बिरौल में सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा बैठक की और त्वरित न्याय हेतु अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को कहा। उन्होंने सभी न्यायालयों को जारी किए गए नोटिसों के तामिला की शत‑प्रतिशत पूर्ति और पक्षकारों तक समय पर पहुंचाने का सख्त निर्देश दिया, साथ ही न्यायालय कर्मियों, विधिक स्वयंसेवकों और थानाध्यक्षों से सहयोग की अपेक्षा जताई।

9 सितंबर 2026 को 08:04 pm बजे
लोक अदालत में तेज़ न्याय के लिये तत्परता पर बल

सौजन्य से:- Hindustan

लोक अदालत में त्वरित न्याय पर जोर

बिरौल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की और सभी न्यायालयों से नोटिसों के तामिला को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। न्यायालय कर्मियों को सहयोग करने की सलाह दी गई।

बिरौल,। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बुधवार को व्यवहार न्यायालय परिसर बिरौल में कैंप कोर्ट के उपरांत सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को त्वरित न्याय मिल सके।प्रधान जिला जज ने सभी न्यायालयों से पक्षकारों को जारी किए गए नोटिसों के तामिला का ब्योरा लिया। उन्होंने नोटिसों का शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया।

इस कार्य में पारा विधिक स्वयंसेवकों, पीसी शाखा के अधिकारियों एवं कर्मियों को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया।साथ ही अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वे अपने स्तर से नोटिस को समय पर पक्षकारों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। न्यायालय कर्मियों एवं अन्य हितधारकों को भी लोक अदालत में हरसंभव सहयोग करने का निर्देश दिया गया।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
राष्ट्र लोक अदालत के प्रचार में बाईक रैली का आयोजन
कानून

राष्ट्र लोक अदालत के प्रचार में बाईक रैली का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए तैयारियाँ तेज़
कानून

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए तैयारियाँ तेज़

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र लाएगा भारत का पहला भूमि टोकनाइजेशन कानून; एटीएम से सीधे डेबिट कार्ड जारी होगा
कानून

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र लाएगा भारत का पहला भूमि टोकनाइजेशन कानून; एटीएम से सीधे डेबिट कार्ड जारी होगा

महाराष्ट्र सरकार लेगी भारत का पहला भूमि‑टोकनाइजेशन कानून, एटीएम से सीधे निकलेगा डेबिट कार्ड
कानून

महाराष्ट्र सरकार लेगी भारत का पहला भूमि‑टोकनाइजेशन कानून, एटीएम से सीधे निकलेगा डेबिट कार्ड

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में फडणवीस ने लैंड टोकनाइजेशन के लिए महाराष्ट्र का पहला कानून घोषित किया
कानून

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में फडणवीस ने लैंड टोकनाइजेशन के लिए महाराष्ट्र का पहला कानून घोषित किया

महाराष्ट्र सरकार लाएगी भारत का पहला लैंड टोकनाइजेशन कानून, एटीएम से सीधे डेबिट कार्ड जारी करने की तैयारी
कानून

महाराष्ट्र सरकार लाएगी भारत का पहला लैंड टोकनाइजेशन कानून, एटीएम से सीधे डेबिट कार्ड जारी करने की तैयारी

देवेंद्र फडणवीस ने कहा: महाराष्ट्र लाएगा देश का पहला भूमि टोकनाइजेशन कानून, एटीएम से सीधे डेबिट कार्ड जारी होंगे
कानून

देवेंद्र फडणवीस ने कहा: महाराष्ट्र लाएगा देश का पहला भूमि टोकनाइजेशन कानून, एटीएम से सीधे डेबिट कार्ड जारी होंगे

भूमि, आवास और अचल संपत्ति कानून में बदलाव हेतु विस्तृत जन परामर्श का आग्रह
कानून

भूमि, आवास और अचल संपत्ति कानून में बदलाव हेतु विस्तृत जन परामर्श का आग्रह

ताज़ा ख़बरें