गरhwa व नगर ऊंटारी में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 20 प्रखंडों में ‘न्याय आपके द्वार’ रथ का सफर
दिल्ली के राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, गरhwa जिला न्यायालय व नगर ऊंटारी के अनुमंडलीय न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन होगा, जहाँ लिटिगेशन, हाईकोर्ट सर्विस मैटर, श्रम, भूमि, बैंक व उपभोक्ता विवाद सहित कई मामलों को पक्षों की सहमति से त्वरित निपटारा किया जाएगा। साथ ही, चलन्त न्याय रथ एक महीने तक जिले के 20 प्रखंडों में जाकर जनजागृति करेगा और 12 विभागीय स्टॉलों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ प्रदान करेगा।

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
गढ़वा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 20 प्रखंडों में घूमेगा 'न्याय आपके द्वार' रथ
रथ रवाना करते पीडीजे, डीसी व अन्य | Prabhat Khabar Network
गढ़वा और नगर ऊंटारी में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें लंबित मामलों का आपसी सहमति से त्वरित निष्पादन किया जाएगा।
गढ़वा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देश और झालसा, रांची के मार्गदर्शन में 12 सितंबर को जिला व्यवहार न्यायालय परिसर गढ़वा और अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर नगर ऊंटारी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा. इसे लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने तैयारी तेज कर दी है.
आपके शहर में
लोक अदालत से समय और खर्च की बचत
गुरुवार को जिला व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने बताया कि लोक अदालत में मामलों का निष्पादन दोनों पक्षों की सहमति से किया जाता है. इससे समय और खर्च की बचत होती है तथा समाज में सौहार्द्र का वातावरण बनता है. लोक अदालत में निष्पादित मामले का फैसला अंतिम होता है और इसकी अपील नहीं की जा सकती.
हाईकोर्ट में लंबित मामलों का भी निष्पादन
उन्होंने बताया कि इस बार लिटिगेशन और प्री-लिटिगेशन मामलों के साथ हाईकोर्ट में लंबित सर्विस मैटर से जुड़े मामलों का भी निष्पादन किया जाएगा. इसके अलावा लेबर डिस्प्यूट, लैंड एक्विजिशन, बैंक रिकवरी, कंज्यूमर डिस्प्यूट और भूमि विवाद समेत अन्य मामलों को भी शामिल किया जाएगा. वन विभाग से जुड़े भूमि अतिक्रमण के मामलों में आरोपित व्यक्ति शपथ पत्र देकर अतिक्रमण नहीं करने और भविष्य में भूमि पर दावा नहीं करने की बात कहता है, तो मामले का त्वरित निष्पादन किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: गढ़वा में तेज रफ्तार का कहर: पिकअप ने टेंपो को मारी टक्कर, एक महिला की मौत, 4 जख्मी
लोगों को लोक अदालत के प्रति जागरूक
उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने कहा कि विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक लंबित मामलों और सर्टिफिकेट केस को चिन्हित किया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि पुलिस लोगों को लोक अदालत के प्रति जागरूक कर रही है. पत्रकार वार्ता में डीएलएसए सचिव निभा रंजन लकड़ा, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष भृगुनाथ चौबे सहित अन्य उपस्थित थे.
लोक अदालत में 12 विभागों के लगेंगे स्टॉल
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान सशक्तिकरण शिविर सह विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे. इनमें वन, श्रम, चिकित्सा, समाज कल्याण, कल्याण, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग के स्टॉल शामिल हैं. इसके अलावा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड्स प्रमोशन सोसाइटी और यूआईडी के स्टॉल भी लगेंगे. यूआईडी स्टॉल पर ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. स्टॉल के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभुकों को मौके पर लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: पलामू सांसद वीडी राम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, FCRA संशोधन विधेयक पर बनी JPC के सदस्य मनोनीत
20 प्रखंडों में जाएगा न्याय आपके द्वार रथ
डीएलएसए की ओर से टूर ऑफ जस्टिस ऑन व्हील्स (न्याय आपके द्वार) सह चलंत लोक अदालत यात्रा के तहत जागरूकता रथ रवाना किया गया. पीडीजे मनोज प्रसाद, उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, एसपी आशुतोष शेखर और अधिवक्ता संघ अध्यक्ष भृगुनाथ चौबे ने संयुक्त रूप से रथ को रवाना किया. यह यात्रा एक महीने तक चलेगी और गढ़वा जिले के सभी 20 प्रखंडों में पहुंचेगी. तय कार्यक्रम के अनुसार चलंत लोक अदालत के संचालन के लिए बेंच गठित की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: निकिता गौड़ ने मध्यस्थों से अधिकतम मामलों के निस्तारण का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट के जज ने सीजीआई को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पर दुरुपयोग का आरोप
- मधेपुरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 9500 मामलों के लिए 14 बेंचों के साथ
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC के साइनबोर्ड हटाने के मामले में दखल से इनकार, हाई कोर्ट में सुनवाई जारी
- डॉक्टरों पर हमला करने वाले राजनेताओं की तुरन्त हिरासत की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा बयान
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट की नई मासिक व्याख्यान श्रृंखला: कानून, न्याय और शिक्षा का सतत मंच
- शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता मोहीम शुरू

