गुरुग्राम में 12‑13 अक्टूबर को पेंशन अदालत, रिटायर और GPF कर्मचारियों के लिए समाधान मंच
गुरुग्राम के रामानुजन हॉल में 12 और 13 अक्टूबर को आयोजित पेंशन अदालत में सेवानिवृत्त कर्मचारियों और मौजूदा GPF सदस्यों दोनों को अपनी पेंशन संबंधी समस्याएँ प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। शिकायत के साथ आधार कार्ड, पेंशन भुगतान आदेश आदि आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाकर 10:30 बजे से पहले पहुंचना आवश्यक है।

सौजन्य से:- abplive.com
सीनियर सिटिजन्स के लिए खुशखबरी, 12 और 13 अक्टूबर को लगेगी पेंशन अदालत
अगर आपको पेंशन से जुड़ी किसी समस्या की शिकायत करनी है तो गुरुग्राम में 12 और 13 अक्टूबर को पेंशन अदालत का आयोजन किया जाने वाला है. यहां पर कर्मचारी संबंधित अधिकारियों के सामने समस्या रख सकते हैं.
- मौजूदा GPF सदस्य भी शिकायत के साथ दस्तावेज लाएं।
रिटायरमेंट के बाद कई लोगों के रोजमर्रा के खर्च का सहारा हर महीने मिलने वाली पेंशन ही होती है, जिससे वे अपनी दवाईयों से लेकर जरूरत के सामान भी खरीद पाते हैं. ऐसे में अगर जिस पेंशन से लोगों का हर महीने का जरूरी खर्च चलता है, अगर उसी पेंशन के भुगतान या उससे जुड़े दूसरे मामलों में दिक्कत आ जाए तो इसकी शिकायत कहां करेंगे? इसी तरह की पेंशन से जुड़ी दिक्कतों के समाधान के लिए अब पेंशन अदालत का आयोजन होने जा रहा है.
अगर आपको भी पेंशन से जुड़ी किसी समस्या की शिकायत करनी है तो गुरुग्राम में पेंशन अदालत का आयोजन होने वाला है, वहां जाकर आप पेंशन से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रख सकते हैं. इस अदालत में शामिल होने के लिए समय पर पहुंचना जरूरी है. अगर आपको अपने पेंशन से जुड़े किसी मामले की समाधान करवाना है तो आप गुरुग्राम में तय तारीख को 10 बजकर 30 मिनट पर पहुंच जाए.
कब लगेगी पेंशन अदालत?
बता दें कि हरियाणा के पेंशनभोगियों से जुड़ी पेंशन की समस्याओं के समाधान के लिए ही ये पेंशन अदालत लगाई जा रही है. अगर तारीख की बात करें तो पेंशन अदालत 12 और 13 अक्टूबर को आयोजित की जाने वाली है. लेकिन एक बात का ध्यान दें कि इस अदालत में जाने से पहले कुछ जरूरी दस्तावेजों को अपने साथ जरूर रखें.
इन दस्तावेज को रखें साथ
पेंशन अदालत में जा रहे हैं तो अपने पास आधार कार्ड, शिकायत से जुड़े दस्तावेज, पेंशन भुगतान आदेश जैसे दस्तावेजों को जरूर लेकर जाएं.
किन कर्मचारियों के लिए लगेगी अदालत?
सबसे जरूरी सवाल ही यही है कि आखिर ये अदालत गुरुग्राम में कहां पर आयोजित की जाने वाली है? तो ये आयोजन गुरुग्राम में रामानुजन हॉल, साइंस ब्लॉक, फर्स्ट फ्लोर पर किया जाएगा. लेकिन अगर आपको ऐसा लग रहा है कि ये अदालत केवल रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए ही लगाई जा रही है और केवल रिटायर्ड कर्मचारी ही अपनी पेंशन से जुड़ी समस्या की शिकायत कर सकते हैं तो असल में ऐसा नहीं है.
हरियाणा के मौजूदा GPF सदस्य कर्मचारी भी पेंशन से जुड़ी समस्या की शिकायत कर सकते हैं. यानी ये अदालत केवल रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए ही नहीं है, बल्कि मौजूदा कर्मचारी भी अपनी समस्या को अधिकारियों के सामने रख सकते हैं.
क्यों खास है ये अदालत?
आपने अपने चालान से जुड़े और बिजली-पानी और दूसरी छोटे-मोटे विवाद के समाधान के लिए लोक अदालत के बारे में तो सुना होगा. ऐसे ही पेंशन से जुड़ी समस्या के लिए पेंशन अदालत लगाई जाती है. इस अदालत में शिकायत और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाती है, जिससे मामले को समझने के बाद उसके समाधान के प्रोसेस को आगे बढ़ाया जा सके.
पंजाब में 36.87 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुए 1262 करोड़
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
आझमगढ़ में डाक अदालत: 7 अक्टूबर को प्रवर अधीक्षक के कार्यालय में शिकायत निपटारा

चंडीगढ़ में 6 अक्टूबर को 7‑सदस्यीय समिति बेअदबी कानून की समीक्षा के लिए मिलेगी, अकाल तख्त के सुझावों को सुना जाएगा

केरल में वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा व्यापक कानूनी सुरक्षा, सीएम सतीशन ने किया एलान

भूमि कानून के कठोर कार्यान्वयन के लिए नवाचारी सोच और तेज़ समीक्षा प्रक्रिया की पुकार

राष्ट्रीय सभा स्थायी समिति ने आवास व अचल संपत्ति कानून संशोधन पर राय दी

लोक अदालत 12 दिसंबर से अधिक प्रकरण रखेगी

धनबाद में चलंत लोक अदालत को हरी झंडी, ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता

यूपी के मुख्यमंत्री ने पुलिस को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित, कानून‑व्यवस्था पर शुरू हुआ राजनीतिक टकराव
ताज़ा ख़बरें
- धनबाद में मोबाइल लोकअदालत का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी मदद
- 2026 में कानूनी पढ़ाई से रूझान घटते देखे, STEM में छात्रावास बढ़ा
- गुड़गांव में 12‑13 अक्टूबर को पेंशन अदालत का संचालन
- 30 अक्टूबर को पेंशन अदालत का आयोजन, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मुद्दों का निपटारा
- लड़कियों के खिलाफ बदसलूकी पर कानूनी नज़रिया और सुरक्षा के उपाय
- उप प्रधानमंत्री हो क्वोक डुंग ने पर्यावरण व समुद्री कानूनों पर प्रतिक्रिया सत्र आयोजित किया
- लखीसराय में विशेष लोक अदालतों की तैयारी हेतु न्यायिक अधिकारियों ने की रणनीतिक बैठक
- सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट 2026 भर्ती – 7 अक्टूबर से शुरू, 250 पद, मासिक वेतन 35,400 रुपये

