होम›सुप्रीम कोर्ट›सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट 2026 भर्ती – 7 अक्टूबर से शुरू, 250 पद, मासिक वेतन 35,400 रुपये
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट 2026 भर्ती – 7 अक्टूबर से शुरू, 250 पद, मासिक वेतन 35,400 रुपये

7 अक्टूबर को ऑनलाइन आवेदन खुलेंगे, जिसमें स्नातक, कंप्यूटर ज्ञान और 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति वाले 18‑30 वर्ष के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। कुल 250 रिक्तियों पर लिखित, टाइपिंग, डिस्क्रिप्टिव पेपर और साक्षात्कार के आधार पर चयन होगा, और चयनित को 35,400 रुपये का मासिक वेतन मिलेगा।

2 अक्टूबर 2026 को 11:05 am बजे
सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट 2026 भर्ती – 7 अक्टूबर से शुरू, 250 पद, मासिक वेतन 35,400 रुपये

सौजन्य से:- Jagran

Supreme Court Vacancy 2026: सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर आवेदन इस डेट से स्टार्ट, पात्रता और उम्र सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक

सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर आवेदन जल्द ही शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवार पात्रता मानदंड की जांच कर इन पदों के लिए जल्द ही आवेदन कर सकेंगे।

HighLights

- आवेदन 07 अक्टूबर से स्टार्ट।

- कुल 250 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक अहम खबर है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के जरिये कुल 250 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 28 अक्टूबर तक अपना फॉर्म भर सकेंगे।

कितनी मिलेगी सैलरी

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए। टाइपिंग स्पीड प्रति मिनट 35 शब्द निर्धारित है।

आयु-सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 सितंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव पेपर और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों के लिए, टाइपिंग टेस्ट 50 अंकों के लिए, डिस्क्रिप्टिव पेपर 100 अंकों के लिए और इंटरव्यू 50 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा।

Supreme Court Junior Court Assistant Notification 2026

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस कैटेगरी वाइज अलग-अलग निर्धारित की गई है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1,500 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस 750 रुपये निर्धारित है।

पात्रता, उम्र, आवेदन करने से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती – आवेदन 7 अक्टूबर से, 250 पद, वेतन 35,400 रुपये
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती – आवेदन 7 अक्टूबर से, 250 पद, वेतन 35,400 रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हमले करने वाले जनप्रतिनिधियों को कड़ी चेतावनी, कहा- कानून सब पर बराबर है
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हमले करने वाले जनप्रतिनिधियों को कड़ी चेतावनी, कहा- कानून सब पर बराबर है

सुप्रीम कोर्ट ने अवैतनिक ई-चालानों के कारण वाहनों की जप्ति का आदेश दिया
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने अवैतनिक ई-चालानों के कारण वाहनों की जप्ति का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की ठोस सजा: बिना चुकाए ई-चालान वाले वाहन जप्त, ऑनलाइन सेवाएँ बंद
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की ठोस सजा: बिना चुकाए ई-चालान वाले वाहन जप्त, ऑनलाइन सेवाएँ बंद

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार से अस्पताल शेयरों में तेज गिरावट
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार से अस्पताल शेयरों में तेज गिरावट

सुप्रीम कोर्ट में 250 जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों की भर्ती, आवेदन 8‑28 अक्टूबर तक
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में 250 जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों की भर्ती, आवेदन 8‑28 अक्टूबर तक

सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी: अस्पताल‑निर्माता गठजोड़ से दवाओं की कीमतें आसमान छूती
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी: अस्पताल‑निर्माता गठजोड़ से दवाओं की कीमतें आसमान छूती

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार से अस्पताल शेयरों में भारी गिरावट
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार से अस्पताल शेयरों में भारी गिरावट

ताज़ा ख़बरें