बच्चों में कानूनी जागरूकता से बने अधिकारों के रक्षक
गांधी जयंती पर बलरामपुर के स्कूलों में आयोजित विधिक जागरूकता सत्रों में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, बाल संरक्षण कानून और निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। बच्चों को शोषण, उत्पीड़न और लैंगिक अपराधों के खिलाफ आवाज़ उठाने और तुरंत सहायता लेने की प्रेरणा भी प्रदान की गई। ग्राम न्यायालय अधिकारी एवं अन्य अधिकारीयों ने प्रश्नों के उत्तर देते हुए कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बनायाँ।

सौजन्य से:- Hindustan
कानून की जानकारी से बच्चे बनेंगे अपने अधिकारों के प्रहरी
गांधी जयंती के अवसर पर बलरामपुर में बच्चों को उनके अधिकारों और कानून के बारे में जागरूक करने के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें बच्चों को पॉक्सो अधिनियम और बाल संरक्षण कानून की जानकारी दी गई, साथ ही उन्हें शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ खड़े होने के लिए प्रेरित किया गया।
बलरामपुर, संवाददाता। बच्चों को उनके अधिकारों व कानून की जानकारी देकर उन्हें शोषण व उत्पीड़न के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से गांधी जयंती पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012, बाल संरक्षण कानून और निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को लैंगिक अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। उन्हें बताया गया कि किसी भी तरह के शोषण, उत्पीड़न या लैंगिक अपराध की स्थिति में चुप न रहें। ऐसी परिस्थितियों में अभिभावक, शिक्षक या संबंधित अधिकारी को तत्काल जानकारी देकर मदद ली जा सकती है।
बच्चों को यह भी बताया गया कि जरूरत पड़ने पर निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। ग्राम न्यायालय अधिकारी आस्था सिंह ने बच्चों से संवाद करते हुए उनके सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और कानून की जानकारी रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव यशपाल वर्मा ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम में अधिवक्तागण, कार्यालय बाबू आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, ग्राम न्यायालय के कर्मचारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी राहुल मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पर नोटिस; रायपुर विशेष अदालत में 5 अक्टूबर को पेशी का आदेश

इंडिया ब्लॉक ने सिपीईसी व चुनाव आयुक्तों की कानूनी प्रतिरक्षा को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने का इरादा जताया

राष्ट्रपति की स्वीकृति से गुजरात बना यूसीसी वाला दूसरा राज्य

सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं, पर 24‑घंटे की जलवायु नहीं; समय‑निर्धारण सरकार को

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 अहमदाबाद बम धमाका मामले में अहमद बावा की फांसी पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने नई पीढ़ी के ज्वाइन फायरक्रैकर्स को शर्तों के साथ मंजूरी दी

सुप्रीम कोर्ट ने SARFAESI अधिनियम के तहत ऑक्शन रद्द किया, प्रक्रिया का सख्त पालन अनिवार्य

क़ानूनी समझ से युवाओं की सुरक्षा बढ़ती है
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल पर संसदीय समिति से मिलने से मना किया, बैठक रद्द
- सीएम योगी का एनकाउंटर कानून पर जोर, अखिलेश यादव से तेज टकराव
- सुप्रीम कोर्ट ने ECs/CEC नियुक्ति पर विभाजित निर्णय के रद्दीकरण की याचिका को खारिज किया
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अनअदा ई‑चालान पर वाहन जब्ती व सेवाओं पर प्रतिबंध
- कोलकाता हाई कोर्ट ने खड़ाह पुलिस को RG कर केस की जांच CBI को सौंपने का निर्देश दिया
- बौद्ध कार्यकर्ता ने छह‑पद वाली 'वन्दे मातरम्' को धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे के उल्लंघन के रूप में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी
- मुख्य चुनाव आयुक्त के एकतरफ़ा फैसलों को रोकने की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
- सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती – आवेदन 7 अक्टूबर से, 250 पद, वेतन 35,400 रुपये

