चंडीगढ़ में 6 अक्टूबर को 7‑सदस्यीय समिति बेअदबी कानून की समीक्षा के लिए मिलेगी, अकाल तख्त के सुझावों को सुना जाएगा
पंजाब सरकार ने 'जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026' की धारा‑विशेष पर विचार करने हेतु सात सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति की बैठक चंडीगढ़ में आयोजित की है। बैठक में अकाल तख्त साहिब के पैनल के सुझावों को लेकर चर्चा और समन्वय के उपायों पर बात होगी, जबकि मुख्यमंत्री मान ने कानून की मूल भावना को सुदृढ़ रखने पर जोर दिया।

सौजन्य से:- Jagran
बेअदबी कानून पर 6 अक्टूबर को होगा मंथन, चंडीगढ़ में बैठेगी 7 सदस्यीय कमेटी; अकाल तख्त के सुझावों पर होगी चर्चा
धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी से जुड़े प्रस्तावित कड़े कानून पर मंथन के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति की बैठक होगी। अकाल ...और पढ़ें
HighLights
- 6 अक्टूबर को चंडीगढ़ में होगी 7 सदस्यीय कमेटी की बैठक।
- 'जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार अधिनियम' की समीक्षा होगी।
- मुख्यमंत्री मान ने कानून की मूल भावना कमजोर न करने पर जोर दिया।
डाॅ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से गठित सात सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक छह अक्टूबर को चंडीगढ़ में होगी। दोपहर 12 बजे होने वाली इस बैठक में ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026’ के प्रावधानों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब से प्राप्त सुझावों पर विचार करने के साथ वहां गठित पैनल के साथ समन्वय स्थापित करने के तरीकों पर भी चर्चा करेगी।
सरकार के अनुसार, बैठक का मुख्य उद्देश्य कानून की मूल भावना और पवित्रता को बनाए रखते हुए संबंधित पक्षों के सुझावों पर विचार करना है। कमेटी कानून के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेगी और परामर्श एवं समन्वय के आधार पर आगे की रणनीति पर चर्चा करेगी।
यह भी पढ़ें- संगरूर में सनमदीप मौत मामले पर सचिन पायलट ने घेरा, पूछा- परिवार की सहमति के बिना क्यों हुआ अंतिम संस्कार?
सात सदस्यीय कमेटी में ये सदस्य
पंजाब सरकार ने इस उच्चस्तरीय कमेटी में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, संत बाबा सेवा सिंह रामपुर खेड़ा, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जसपाल सिंह, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) गुरबीर सिंह, सेवानिवृत्त आइपीएस जतिंदर सिंह औलख और लॉ ऑफिसर प्रीत इंदर पाल सिंह को शामिल किया है।
मान बोले- कानून किसी कीमत पर कमजोर नहीं होना चाहिए
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हाल में कमेटी के साथ हुई बैठक में स्पष्ट किया था कि श्री अकाल तख्त साहिब के पैनल के साथ चर्चा और आम सहमति बनाने की प्रक्रिया में कानून की मूल भावना से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा था कि बेअदबी के लिए आजीवन कारावास और भारी जुर्माने का प्रविधान इस कानून की मुख्य नींव है, इसलिए इसे किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं किया जाना चाहिए।
मान ने कहा था कि बार-बार होने वाली बेअदबी की घटनाओं से चिंतित सिख संगत के लिए इस कानून ने राहत दी है। सरकार अब अकाल तख्त साहिब के पैनल के साथ रचनात्मक बातचीत के माध्यम से कानून की समीक्षा आगे बढ़ाने की तैयारी में है, ताकि इसके मूल उद्देश्य और भावना को बरकरार रखा जा सके।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
आझमगढ़ में डाक अदालत: 7 अक्टूबर को प्रवर अधीक्षक के कार्यालय में शिकायत निपटारा

केरल में वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा व्यापक कानूनी सुरक्षा, सीएम सतीशन ने किया एलान

भूमि कानून के कठोर कार्यान्वयन के लिए नवाचारी सोच और तेज़ समीक्षा प्रक्रिया की पुकार

राष्ट्रीय सभा स्थायी समिति ने आवास व अचल संपत्ति कानून संशोधन पर राय दी

लोक अदालत 12 दिसंबर से अधिक प्रकरण रखेगी

धनबाद में चलंत लोक अदालत को हरी झंडी, ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता

यूपी के मुख्यमंत्री ने पुलिस को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित, कानून‑व्यवस्था पर शुरू हुआ राजनीतिक टकराव

धनबाद में मोबाइल लोकअदालत का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी मदद
ताज़ा ख़बरें
- 2026 में कानूनी पढ़ाई से रूझान घटते देखे, STEM में छात्रावास बढ़ा
- गुड़गांव में 12‑13 अक्टूबर को पेंशन अदालत का संचालन
- 30 अक्टूबर को पेंशन अदालत का आयोजन, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मुद्दों का निपटारा
- लड़कियों के खिलाफ बदसलूकी पर कानूनी नज़रिया और सुरक्षा के उपाय
- उप प्रधानमंत्री हो क्वोक डुंग ने पर्यावरण व समुद्री कानूनों पर प्रतिक्रिया सत्र आयोजित किया
- लखीसराय में विशेष लोक अदालतों की तैयारी हेतु न्यायिक अधिकारियों ने की रणनीतिक बैठक
- 12 दिसंबर को बायल्सपुर में लोक अदालत से मिलेगा समाधान
- सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के अनुकंपा नियुक्ति आदेश को बरकरार रखा, पोते को नौकरी मिलने की संभावना

