होम›अपराध›भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पर नोटिस; रायपुर विशेष अदालत में 5 अक्टूबर को पेशी का आदेश
अपराध

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पर नोटिस; रायपुर विशेष अदालत में 5 अक्टूबर को पेशी का आदेश

छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध शाखा और एंटी करप्शन ब्यूरो ने भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को 5 अक्टूबर 2026 को रायपुर की विशेष न्यायालय में पेश होने का नोटिस दिया। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दायर किया गया है, जिसमें 3/2024 अपराध क्रमांक से उसे आरोपी बनाया गया है। पिछले चुनावों में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश पांडे को हराने के बाद यह नया आरोप उसकी राजनीतिक यात्रा में एक और चुनौती बन गया है।

2 अक्टूबर 2026 को 11:05 am बजे
भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पर नोटिस; रायपुर विशेष अदालत में 5 अक्टूबर को पेशी का आदेश

सौजन्य से:- ETV Bharat

देवेंद्र यादव को EOW और एसीबी का नोटिस, रायपुर विशेष अदालत में पेश होने को कहा

भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराध शाखा और ईओडब्ल्यू ने नोटिस जारी किया है. अतुल शर्मा की रिपोर्ट

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : October 2, 2026 at 3:34 PM IST

दुर्ग: भिलाई कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. एक बार फिर देवेंद्र यादव पर शिकंजा कस रहा है. इस बार छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराध शाखा और एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर की ओर से नोटिस जारी किया गया है. इस नोटिस के जरिए देवेंद्र यादव को पेशी को कहा गया है.

देवेंद्र यादव को कोर्ट में पेशी का नोटिस

नोटिस में विधायक देवेंद्र यादव को 5 अक्टूबर 2026 को रायपुर स्थित विशेष न्यायालय में पेश होने के लिए कहा गया है.यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से जुड़े प्रकरण से संबंधित बताया जा रहा है. ईओडब्ल्यू, एसीबी में दर्ज अपराध क्रमांक 3/2024 के मामले में देवेंद्र यादव को आरोपी बनाया गया है. प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के संशोधित प्रावधानों की धारा 7-ए और 12 का जिक्र किया गया है. इसके साथ साथ भारतीय दंड विधान की धारा 420, 120-बी, 384, 468, 467 और 471 का उल्लेख किया गया है.

अदालत की कार्यवाही पर सबकी नजरें

ईओडब्ल्यू की ओर से जारी नोटिस के बाद अब 5 अक्टूबर को विशेष न्यायालय में होने वाली कार्रवाई पर नजर रहेगी. किसी भी मामले में आरोप तय होना या दोष सिद्ध होना न्यायालय की प्रक्रिया के बाद ही तय होता है. बता दें कि इससे पहले भी देवेंद्र यादव अलग-अलग आपराधिक मामलों को लेकर चर्चा में रहे हैं

लगातार दो बार से विधायक हैं देवेंद्र यादव

देवेंद्र यादव कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं. वे भिलाई नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं और लगातार दूसरी बार इस सीट से निर्वाचित हुए हैं. देवेंद्र यादव ने पिछले दोनों विधानसभा चुनावों में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश पांडे को चुनाव में हराया है.

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
बच्चों में कानूनी जागरूकता से बने अधिकारों के रक्षक
अपराध

बच्चों में कानूनी जागरूकता से बने अधिकारों के रक्षक

इंडिया ब्लॉक ने सिपीईसी व चुनाव आयुक्तों की कानूनी प्रतिरक्षा को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने का इरादा जताया
अपराध

इंडिया ब्लॉक ने सिपीईसी व चुनाव आयुक्तों की कानूनी प्रतिरक्षा को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने का इरादा जताया

राष्ट्रपति की स्वीकृति से गुजरात बना यूसीसी वाला दूसरा राज्य
अपराध

राष्ट्रपति की स्वीकृति से गुजरात बना यूसीसी वाला दूसरा राज्य

सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं, पर 24‑घंटे की जलवायु नहीं; समय‑निर्धारण सरकार को
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं, पर 24‑घंटे की जलवायु नहीं; समय‑निर्धारण सरकार को

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 अहमदाबाद बम धमाका मामले में अहमद बावा की फांसी पर रोक लगाई
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 अहमदाबाद बम धमाका मामले में अहमद बावा की फांसी पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने नई पीढ़ी के ज्वाइन फायरक्रैकर्स को शर्तों के साथ मंजूरी दी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने नई पीढ़ी के ज्वाइन फायरक्रैकर्स को शर्तों के साथ मंजूरी दी

सुप्रीम कोर्ट ने SARFAESI अधिनियम के तहत ऑक्शन रद्द किया, प्रक्रिया का सख्त पालन अनिवार्य
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने SARFAESI अधिनियम के तहत ऑक्शन रद्द किया, प्रक्रिया का सख्त पालन अनिवार्य

क़ानूनी समझ से युवाओं की सुरक्षा बढ़ती है
अपराध

क़ानूनी समझ से युवाओं की सुरक्षा बढ़ती है

ताज़ा ख़बरें