होमवकील12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: 10 हज़ार से अधिक मामलों का निस्तारण
वकील

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: 10 हज़ार से अधिक मामलों का निस्तारण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 12 सितंबर को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित करेगा, जहाँ 10 हज़ार से अधिक लंबित एवं प्री‑लिटिगेशन मामलों को आपसी सहमति से सुलझाया जाएगा। न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और आम जनसेवा से सहयोग की अपील की गई है ताकि त्वरित, सस्ता और सरल न्याय प्रदान किया जा सके। इस कार्यक्रम के दौरान विधिक जागरूकता शिविर भी लगेंगे, जिससे लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और मुफ्त सहायता की जानकारी मिलेगी।

30 अगस्त 2026 को 01:32 pm बजे
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: 10 हज़ार से अधिक मामलों का निस्तारण

सौजन्य से:- Hindustan

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 10 हजार से अधिक मामलों के निस्तारण का लक्ष्य

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करेगा, जिसमें 10 हजार से अधिक लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जाएगा। जिला न्यायालय परिसर में तैयारियां चल रही हैं। न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है। लोक अदालत त्वरित और सस्ता न्याय प्रदान करने का माध्यम है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में 10 हजार से अधिक लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण कराने की तैयारी है। जिला न्यायालय परिसर में आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और आमजन से लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत त्वरित, सस्ता और सरल न्याय पाने का प्रभावी माध्यम है। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से विवाद का समाधान कराया जाता है।

इससे पक्षकारों को लंबे समय तक चलने वाली कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलती है और समय व धन, दोनों की बचत होती है। साथ ही न्यायालयों में लंबित मुकदमों का बोझ कम करने में भी लोक अदालत की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिला जज विवेक ने बैंक ऋण, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, राजस्व समेत विभिन्न मामलों से जुड़े पक्षकारों से 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद समाप्त करना चाहते हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाएं। लोक अदालत के लिए न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक मामलों को चिह्नित कर संबंधित पक्षकारों को निस्तारण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा लोक अदालत के दौरान विधिक जागरूकता शिविर भी लगाए जाएंगे। इनमें लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, विधिक सहायता योजनाओं और निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। डीएलएसए का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति आर्थिक परेशानी के कारण न्याय से वंचित न रहे। आमजन से अपील की गई है कि वे अपने लंबित विवादों के शांतिपूर्ण और सहमति आधारित समाधान के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा
वकील

गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल
वकील

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया
वकील

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप
वकील

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार
वकील

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप
वकील

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
वकील

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना

ताज़ा ख़बरें