होमवकीलसुप्रीम कोर्ट ने 11‑वर्षीय मुकदमे पर ₹5‑5 लाख का जुर्माना लगाया, वकील‑क्लाइंट गोपनीयता पर सख्त रुख
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने 11‑वर्षीय मुकदमे पर ₹5‑5 लाख का जुर्माना लगाया, वकील‑क्लाइंट गोपनीयता पर सख्त रुख

सुप्रीम कोर्ट ने 11 साल पहले शुरू हुए महिला और उसके पूर्व वकील के बीच पेशेवर विवाद पर फैसला सुनाया, जिसमें दोनों पक्षों पर ₹5-5 लाख की लागत तय की गई। अदालत ने माना कि वकील ने क्लाइंट की गोपनीय जानकारी सार्वजनिक करके उसकी हितों के खिलाफ काम किया, जबकि शिकायतकर्ता ने भी कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को छुपाया। इस निर्णय से यह स्पष्ट हुआ कि न्यायिक प्रक्रिया निजी बदले के मंच के रूप में नहीं, बल्कि सच्चे न्याय के लिए है, और लंबे मुकदमेबाजी पर कड़ी सजा लगाई जा सकती है।

29 अगस्त 2026 को 08:32 am बजे
सुप्रीम कोर्ट ने 11‑वर्षीय मुकदमे पर ₹5‑5 लाख का जुर्माना लगाया, वकील‑क्लाइंट गोपनीयता पर सख्त रुख

सौजन्य से:- Tehelka Hindi

स्नेहलता चौरसिया | नई दिल्ली

11 साल पुराने विवाद में दोनों पक्षों पर ₹5-5 लाख की लागत

अदालत को अगर कोई अपना निजी अखाड़ा समझकर सालों तक मुकदमा खींचता रहे तो एक दिन उसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले में कुछ ऐसा ही हुआ। करीब 11 साल पुराने विवाद में अदालत ने दोनों पक्षों को ही कटघरे में खड़ा कर दिया और ₹5-5 लाख की लागत लगा दी।

महिला और पूर्व वकील के बीच पेशेवर विवाद

मामला एक महिला और उसके पूर्व वकील के बीच पेशेवर विवाद से जुड़ा था। महिला ने महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से जुड़े मामले में इस वकील से कानूनी मदद ली थी। बाद में महिला ने आरोप लगाया कि वकील ने उसकी गोपनीय जानकारी सार्वजनिक की और उसके हितों के खिलाफ काम किया। मामला बार काउंसिल से होता हुआ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया।

कोर्ट ने वकील-क्लाइंट की गोपनीयता पर क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने माना कि वकील ने क्लाइंट से मिली गोपनीय जानकारी को सार्वजनिक रूप से इस्तेमाल किया था। अदालत ने साफ किया कि वकील और क्लाइंट के बीच विश्वास खत्म हो जाए, तब भी पेशेवर गोपनीयता की जिम्मेदारी खत्म नहीं होती।

शिकायतकर्ता की भूमिका पर भी सवाल

लेकिन कहानी का दूसरा पहलू भी अदालत ने नजरअंदाज नहीं किया। कोर्ट ने पाया कि शिकायतकर्ता ने भी मामले के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं को पूरी साफगोई से सामने नहीं रखा। दोनों पक्षों ने विवाद को सालों तक आगे बढ़ाया और मामला बार काउंसिल से हाई कोर्ट होते हुए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया।

अदालत निजी बदले का मंच नहीं

यहीं सुप्रीम कोर्ट ने सबसे कड़ा संदेश दिया—अदालत किसी निजी बदले या आपसी हिसाब-किताब का मंच नहीं है। न्यायिक समय उन लोगों के लिए है जिन्हें वास्तव में न्याय की जरूरत है। इसी वजह से दोनों पक्षों पर ₹5-5 लाख की लागत लगाई गई।

केस स्टडी: खजान सिंह बनाम बंकेय

ऐसा पहली बार नहीं है जब सुप्रीम कोर्ट ने लंबी और बेवजह चलने वाली मुकदमेबाजी पर सवाल उठाया हो। Khajan Singh (D) Thr. LRs. v. Bankey (Dead) by LRs. & Ors. मामले में भी अदालत के सामने करीब चार दशक तक खिंचा विवाद आया था। सुप्रीम कोर्ट ने 25 जुलाई 2018 के फैसले में ऐसी मुकदमेबाजी पर कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि ऐसे मामलों में उदाहरणात्मक लागत लगाने की जरूरत हो सकती है।

कोर्ट की सख्ती का साफ संदेश

यानी संदेश पुराना है, लेकिन अब तेवर और साफ हैं—मुकदमा लंबा खींचना, तथ्य छिपाना और अदालत का समय निजी लड़ाई में लगाना अब भारी पड़ सकता है।

सुप्रीम कोर्ट की इस सख्ती को एक चेतावनी की तरह देखा जा सकता है: अदालत में कहानी जितनी लंबी होगी, न्याय उतना ही तेज नहीं होगा। वहां ड्रामा नहीं, तथ्य और साफ नीयत चाहिए।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा
वकील

गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल
वकील

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया
वकील

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप
वकील

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार
वकील

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप
वकील

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
वकील

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना

ताज़ा ख़बरें