होमअपराधराहुल गांधी ने हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ पर पीएम मोदी से SC/ST कानून के तहत FIR दर्ज करने का निर्देश मांगा
अपराध

राहुल गांधी ने हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ पर पीएम मोदी से SC/ST कानून के तहत FIR दर्ज करने का निर्देश मांगा

राहुल गांधी ने हल्द्वानी में कांग्रेस नेता मलिकरजुन खरगे के मंच को ‘शुद्ध’ करने वाले लोगों को बीजेपी‑आरएसएस से जोड़ते हुए कहा कि यह कार्य संविधान और SC/ST (अत्याचार निवारण) कानून के विरुद्ध है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि इस मामले में तुरंत FIR दर्ज की जाए और दलितों के खिलाफ भेदभाव रोकने की कड़ी कार्रवाई की जाए।

29 अगस्त 2026 को 12:32 pm बजे
राहुल गांधी ने हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ पर पीएम मोदी से SC/ST कानून के तहत FIR दर्ज करने का निर्देश मांगा

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

Video : ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर राहुल गांधी की पीएम मोदी से मांग- SC/ST कानून के तहत जल्द दर्ज हो FIR

राहुल गांधी (Photo: X)

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि हल्द्वानी में हुए इस मामले में बीजेपी और आरएसएस से जुड़े लोग शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य संविधान और एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) कानून के खिलाफ हैं. राहुल गांधी ने मामले में कार्रवाई की मांग भी की.

Video : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हल्द्वानी में हुई एक घटना पर बीजेपी और आरएसएस को घेरा. उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे की सभा स्थल को 'शुद्ध' किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में FIR दर्ज करने के निर्देश देने चाहिए. राहुल गांधी ने इसे लेकर सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की.

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में जिस मंच से खरगे ने कांग्रेस की रैली को संबोधित किया था, बाद में बीजेपी से जुड़े लोगों ने उसका कथित तौर पर ‘शुद्धिकरण’ किया. खरगे ने 8 अगस्त को रामलीला मैदान में रैली को संबोधित किया था. यह कार्यक्रम 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत आयोजित किया गया था.

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करते हुए कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है. एक तरफ भारत का संविधान है, जबकि दूसरी तरफ बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा है. राहुल गांधी ने कहा कि देश में हो रही राजनीति को इसी नजरिए से समझा जा सकता है. उन्होंने दलितों के साथ भेदभाव का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि संविधान लागू होने के बाद दलितों के खिलाफ भेदभाव और हिंसा गैरकानूनी है, फिर भी आज कई स्कूलों में दलित बच्चों से झाड़ू-पोछा करवाया जाता है. उन्होंने सवाल किया कि ऐसे माहौल में उन बच्चों के भविष्य और सोच पर क्या असर पड़ेगा.

बीजेपी के नए संगठनात्मक ढांचे पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का नया संगठन हो या पुराना, उनके लिए दोनों एक जैसे हैं और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी अपनी पसंद के किसी भी व्यक्ति को जिम्मेदारी दे सकती है. इससे कांग्रेस की लड़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने साफ किया कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति या संगठन के खिलाफ नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई है. राहुल गांधी के मुताबिक, कांग्रेस की मुख्य लड़ाई संविधान को बचाने के लिए है. इसलिए बीजेपी अपने संगठन में जो बदलाव करना चाहे, कर सकती है.

दलितों को कुओं से पानी लेने से रोका जाता है : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि दलितों को कुओं से पानी लेने से रोका जाता है. चाय की दुकानों पर उनके साथ भेदभाव किया जाता है. कांग्रेस नेता ने कहा कि बारात में घोड़े पर चढ़ने जैसे मामलों को लेकर भी दलितों को कथित तौर पर मारा-पीटा और धमकाया जाता है.

अगर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जैसे व्यक्ति के साथ ऐसा किया जा सकता है, तो सोचिए कि स्कूल में चार साल के बच्चे के साथ क्या हो सकता है. -राहुल गांधी

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के हिंदू होने पर अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल, बोले- रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाएं

‘शुद्धिकरण’ विवाद पर क्या बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ विवाद को लेकर बीजेपी-आरएसएस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि छुआछूत संविधान के तहत प्रतिबंधित है और अपराध है, लेकिन बीजेपी-आरएसएस के लोग इसे मानते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि प्रधानमंत्री मामले में जल्द कार्रवाई का आदेश दें और ‘शुद्धिकरण’ करने वालों के खिलाफ एससी/एसटी कानून के तहत FIR दर्ज हो. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए न्याय की मांग की जा रही है.

ये भी पढ़ें: हल्द्वानी के शुद्धिकरण पर राज्यसभा में फूटा खरगे का गुस्सा, नड्डा बोले- कराएंगे जांच

हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ की घटना बीजेपी-आरएसएस के लोगों की उस सोच को दिखाती है जो नहीं चाहते कि दलित आगे बढ़ें और सफल हों.-राहुल गांधी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
हाईकोर्ट ने निजी धार्मिक संगठनों को शरिया कोर्ट का दर्जा नहीं मान्यता दी
अपराध

हाईकोर्ट ने निजी धार्मिक संगठनों को शरिया कोर्ट का दर्जा नहीं मान्यता दी

इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना
अपराध

इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया
अपराध

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया
अपराध

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया

ताज़ा ख़बरें