सुप्रीम कोर्ट ने TMC के नाम‑सिंबल विवाद में EC को समयसीमा देने को कहा
सुप्रीम कोर्ट ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न के निर्णय की समय‑सीमा जानने के लिये चुनाव आयोग से विवरण मांगा। अदालत ने शिवारसेना मामले में देरी को उधार देकर इस विवाद का शीघ्र निपटारा करने की आवश्यकता पर बल दिया और EC को दैनिक सुनवाई का निर्देश भी दिया।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Supreme Court Seeks EC Timeline On TMC Name & Symbol Controversy | Mamata
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा-TMC पर फैसला कब:कहा- हमने शिवसेना मामले में देरी का नतीजा देखा; पार्टी का नाम-चुनाव चिह्न फ्रीज है
- कॉपी लिंक
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग (EC) से पूछा कि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चल रहा फैसला कब तक लेंगे।कोर्ट ने आयोग से कहा कि वह फैसले की टाइमलाइन बताए।
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें आयोग ने TMC के नाम और चुनाव चिह्न को फ्रीज कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर को होगी।
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच इस याचिका पर सुनवाई की। बेंच ने चुनाव आयोग की ओर से पेश वरिष्ठ वकील डी एस नायडू से विवाद पर अंतिम फैसला लेने की समयसीमा बताने को कहा। शिवसेना विवाद के फैसले में देरी का जिक्र करते हुए, कोर्ट ने कहा विवाद का निपटारा शीघ्रता से किया जाना चाहिए
ममता के वकील बोले- आयोग ने देरी की
ममता बनर्जी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद EC ने नाम-सिंबल फ्रीज करने का फैसला लिया। जबकि यह फैसला जुलाई में ही लिया जा सकता था। आयोग ने जानबूझकर देरी की। इससे ममता बनर्जी के पास आयोग के आदेश को चुनौती देने का कोई रास्ता नहीं बचा।
CJI बोले- आयोग रोजाना सुनवाई कर सकता है
चीफ जस्टिस ने कहा कि EC को मामले की सुनवाई शुरू करने का निर्देश दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आयोग कुछ समय तक रोजाना सुनवाई कर सकता है।
उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को अपने सबूत और दावे पेश करने का मौका दिया जाए। इसके बाद आयोग मामले पर फैसला ले।
चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को अलग नाम और चिन्ह दिए
बंगाल की दो विधानसभा सीटों नंदीग्राम और रेजीनगर में 6 अक्टूबर को उपचुनाव हैं। टीएमसी के दोनों गुटों ने असली नाम और सिंबल पर चुनाव लड़ने की मांग की थी। EC ने 17 सितंबर को ममता बनर्जी और अरूप रॉय के नेतृत्व वाले दोनों गुटों के नेताओं की सुनवाई की थी। सुनवाई के बाद चुनाव आयोग ने टीएमसी नाम और चुनाव चिन्ह फ्रीज कर दिया।
आयोग ने 18 सितंबर को ममता बनर्जी के गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ का चिह्न दिया, जबकि दूसरे गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ और ‘लिफाफा’ दिया गया है।
-------------------------------------
ये खबर भी पढ़ें:
राहुल गांधी बोले- वोट चोरी के बाद अब पार्टी चोरी:ये सिर्फ ममता बनर्जी की लड़ाई नहीं; EC ने TMC के नाम-सिंबल पर रोक लगाई
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के चुनाव चिह्न और नाम के इस्तेमाल पर रोक लगाने के चुनाव आयोग के आदेश की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी की नहीं है। वोट चोरी और सरकार चोरी के बाद अब पार्टी चोरी हो रही है। पढ़ें पूरी खबर…
- LIVEनोएडा में चलती स्लीपर बस में आग, 9 जिंदा जले: बस एमपी के ट्रैवल्स की; इस पर 19 चालान, 1.75 लाख जुर्माना हो चुका
- भाजपा ने बंगाल चुनाव में ₹287 करोड़ खर्च किए: 5 राज्यों के चुनावी खर्च का आधे से ज्यादा बंगाल में; बाकी 4 राज्यों में ₹242 करोड़ खर्च
- कॉकरोच पार्टी बोली-मुख्य चुनाव आयुक्त 48 घंटे में इस्तीफा दें: वरना देशभर में आंदोलन करेंगे; वे देशद्रोही, SIR में 13 करोड़ नाम काटे
- LIVEचक्रवात अर्नब से ओडिशा-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश, पुल डूबे: बंगाल, एमपी और छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गोंडा में न्यायिक अधिकारियों ने शुरू किया बच्चों के लिए पैक्सो कानून जागरूकता अभियान

राहुल गांधी ने BJP व चुनाव आयोग पर लगाई कड़ी, एंटी‑इनकंबेंसी की अनुपस्थिति पर उठाया सवाल

SC‑ST अत्याचार निवारण अधिनियम: दुरुपयोग के सवाल और कानूनी रोकों का विश्लेषण

सुप्रीम कोर्ट ने साईं कृष्णा की पुलिस हिरासत में मृत्यु के FIR में देरी और मजिस्ट्रेट पेशी को लेकर आंध्र पुलिस से पूछताछ की

आसिफ, हेमंत और मुकेश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

सुप्रीम कोर्ट ने मां को बच्चों को यूके ले जाने की मंजूरी, करियर के अधिकार को मान्यता

मैद्रास हाई कोर्ट ने इस्तीफ़ा देने वाले विधायक पर बाय‑इलेक्शन खर्च लगने की मांग वाली सार्वजनिक हित याचिका को खारिज किया

न्यायाधीश दत्ता ने चुनाव आयोग चयन समिति की स्वतंत्रता पर शंका जताई
ताज़ा ख़बरें
- चुनावी आयुक्त पर पुलिस कार्रवाई असंभव: कानूनी सुरक्षा और हटाने की विशेष प्रक्रिया
- समस्तीपुर में छेड़छाड़ पर MP शांभवी चौधरी ने महिला सुरक्षा कानूनों की समीक्षा का आग्रह
- समस्तीपुर में नाबालिग पर सरेआम छेड़छाड़, तेजस्वी यादव ने सरकार पर तीखा वार
- सुप्रीम कोर्ट के दो-न्यायाधीशों ने CEC नियुक्ति अधिनियम पर विभाजित राय व्यक्त, संविधान बेंच के संदर्भ की माँग पर बहस
- न्यायाधीश विक्रम नाथ: वकीलों की चौथी पीढ़ी से सर्वोच्च न्यायालय तक का सफर
- सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट के 'सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना रेप नहीं' बयान पर स्वतः संज्ञान ले कर आलोचना की
- सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा DGP चयन में राज्य सरकार से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा
- सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी, सीजेआई सूर्यकांत के टिप्पणी पर प्रकाश

