होमअपराधआसिफ, हेमंत और मुकेश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
अपराध

आसिफ, हेमंत और मुकेश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

आसिफ और उसके साथियों पर 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। अदालत ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए निर्णय दिया, जबकि पुलिस ने बताया कि आरोपी ने किशोरी को हथियार दिखाकर धमकाया और उसे अलग कर दुष्कर्म किया।

24 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
आसिफ, हेमंत और मुकेश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

सौजन्य से:- Jagran

दिल्ली गैंगरेप केस: अदालत ने तीन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

दिल्ली में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी आसिफ को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया ...और पढ़ें

HighLights

- दिल्ली में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म।

- आरोपी आसिफ, हेमंत, मुकेश न्यायिक हिरासत में।

- कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत का आदेश दिया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले आरोपी आसिफ को न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपिका ठाकरान की कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आरोपी आसिफ, हेमंत और मुकेश को अब अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) स्वाति शर्मा की कोर्ट में पेश किया गया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) स्वाति शर्मा ने तीनों आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, पार्क में तीन युवक सादे कपड़ों में उनके पास पहुंचे थे। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और किशोरी व उसके दोस्त को डराया-धमकाया। आरोप है कि इसके बाद किशोरी को उसके दोस्त से अलग कर सुनसान जगह पर ले जाया गया। तीनों युवकों ने उसे हथियार और चाकू दिखाकर धमकाया।

हथियार के बल पर किया था गैंगरेप

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने किशोरी के दोस्त को थप्पड़ भी मारे और उसे डराया कि वे दोनों नाबालिग हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया जाएगा। इसके बाद किशोरी को सुनसान हिस्से में ले जाया गया।

आरोप है कि वहां आसिफ ने हथियार और चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके दो साथियों ने भी वारदात को अंजाम दिया।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गोंडा में न्यायिक अधिकारियों ने शुरू किया बच्चों के लिए पैक्सो कानून जागरूकता अभियान
अपराध

गोंडा में न्यायिक अधिकारियों ने शुरू किया बच्चों के लिए पैक्सो कानून जागरूकता अभियान

राहुल गांधी ने BJP व चुनाव आयोग पर लगाई कड़ी, एंटी‑इनकंबेंसी की अनुपस्थिति पर उठाया सवाल
अपराध

राहुल गांधी ने BJP व चुनाव आयोग पर लगाई कड़ी, एंटी‑इनकंबेंसी की अनुपस्थिति पर उठाया सवाल

SC‑ST अत्याचार निवारण अधिनियम: दुरुपयोग के सवाल और कानूनी रोकों का विश्लेषण
अपराध

SC‑ST अत्याचार निवारण अधिनियम: दुरुपयोग के सवाल और कानूनी रोकों का विश्लेषण

सुप्रीम कोर्ट ने साईं कृष्णा की पुलिस हिरासत में मृत्यु के FIR में देरी और मजिस्ट्रेट पेशी को लेकर आंध्र पुलिस से पूछताछ की
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने साईं कृष्णा की पुलिस हिरासत में मृत्यु के FIR में देरी और मजिस्ट्रेट पेशी को लेकर आंध्र पुलिस से पूछताछ की

सुप्रीम कोर्ट ने TMC के नाम‑सिंबल विवाद में EC को समयसीमा देने को कहा
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने TMC के नाम‑सिंबल विवाद में EC को समयसीमा देने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने मां को बच्चों को यूके ले जाने की मंजूरी, करियर के अधिकार को मान्यता
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने मां को बच्चों को यूके ले जाने की मंजूरी, करियर के अधिकार को मान्यता

मैद्रास हाई कोर्ट ने इस्तीफ़ा देने वाले विधायक पर बाय‑इलेक्शन खर्च लगने की मांग वाली सार्वजनिक हित याचिका को खारिज किया
अपराध

मैद्रास हाई कोर्ट ने इस्तीफ़ा देने वाले विधायक पर बाय‑इलेक्शन खर्च लगने की मांग वाली सार्वजनिक हित याचिका को खारिज किया

न्यायाधीश दत्ता ने चुनाव आयोग चयन समिति की स्वतंत्रता पर शंका जताई
अपराध

न्यायाधीश दत्ता ने चुनाव आयोग चयन समिति की स्वतंत्रता पर शंका जताई

ताज़ा ख़बरें