दीपावली पर पटाखों से पाबंदी हटेगी? सुप्रीम कोर्ट ने सीपीसीबी से मांगा जवाब - supreme court asks cpcb to review diwali firecracker noise limits
दीपावली पर पटाखों से पाबंदी हटेगी? सुप्रीम कोर्ट ने सीपीसीबी से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से दीपावली पर पटाखों की पाबंदियों, खासकर शोर की सीमा में ढील देने की संभावना तलाशने क…

सौजन्य से:- Jagran
दीपावली पर पटाखों से पाबंदी हटेगी? सुप्रीम कोर्ट ने सीपीसीबी से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से दीपावली पर पटाखों की पाबंदियों, खासकर शोर की सीमा में ढील देने की संभावना तलाशने को कहा है।
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से यह जांचने के लिए कहा कि क्या दीपावली के दौरान पटाखों से जुड़ी पाबंदियों में कुछ हद तक ढील दी जा सकती है या नहीं।
खासतौर पर पटाखों के लिए निर्धारित शोर की सीमा को लेकर संभावना तलाशने के लिए कहा है। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ दिल्ली और अन्य उत्तरी राज्यों में वायु प्रदूषण के दौरान पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंधों से जुड़े लंबे समय से चल रहे मामले की सुनवाई कर रही थी।
पटाखों पर ढील पर विचार
पीठ ने सीपीसीबी की ओर से पेश वकील से दीपावली से पहले इस मुद्दे पर विचार करने को कहा है। पीठ ने कहा कि वह दीपावली से ठीक पहले इस मुद्दे पर जल्दबाजी में फैसला नहीं करना चाहती।
इससे पहले 22 जुलाई को सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने अतिरिक्त सालिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी से सीपीसीबी से यह निर्देश लेने के लिए कहा था कि क्या कुछ विशेष श्रेणी के पटाखों को शोर से जुड़ी पाबंदियों में संभावित ढील के साथ अनुमति दी जा सकती है।
दो हफ्ते बाद होगा फैसला
जब यह मामला बुधवार को सुनवाई के लिए आया तो केंद्र सरकार और सीपीसीबी की ओर से पेश भाटी ने सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया।
पीठ ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया, लेकिन यह दोहराया कि सीपीसीबी को त्योहार से पहले संभावित राहत के मुद्दे पर विचार करना चाहिए। यह मामला दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up

आज, 23 अगस्त को, राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।

राष्ट्रीय विधानसभा ने कई महत्वपूर्ण कानूनों और संहिताओं को पारित करने के लिए मतदान किया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बंद कमरे में जातिसूचक गाली देने पर SC/ST कानून लागू नहीं, जानिए ‘Public View’ की कानूनी शर्त

राष्ट्रीय विधानसभा ने छह कानूनों को पारित करने के लिए मतदान किया और दंड संहिता में संशोधनों पर चर्चा की।

"गांवों को कानून की समझ" मॉडल का शुभारंभ समारोह: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गांवों तक कानून को पहुंचाना।

झारखंड हाईकोर्ट में आपराधिक अपीलों का 'चौंकाने वाला पेंडिंग मामला': सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में 44 साल की देरी पर चिंता जताई

वकील मुवक्किल के खिलाफ गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि वह विरोधी बन गई है: सुप्रीम कोर्ट
ताज़ा ख़बरें
- यमुना पर्यावरणः आर्ट ऑफ लिविंग पर लगा था 5 करोड़ जुर्माना, लौटाने का सुप्रीम आदेश - Supreme court orders refund rs 5 crore fine sri sri ravishankars art of living yamuna environment - Satya Hindi
- ‘जब तक वकील चाहेंगे, मैं BCI चेयरमैन रहूंगा’, सुप्रीम कोर्ट में याचिका के बीच मनन मिश्रा का करारा पलटवार
- मां की गवाही से दोषी ठहरा बेटा, धनबाद की अदालत ने भाई की पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमले के आरोपी को दी 7 साल की सजा - dhanbad court benu gorai gets 7 years for axe attack on sister in law
- रियल एस्टेट व्यापार कानून: रियल एस्टेट बाजार में हेरफेर करने के सख्त निषिद्ध कृत्य
- सऊदी नहीं इन देशों का कानून है सबसे सख्त, छोटी सी गलती पर मिलती है मौत!
- सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्रार के खिलाफ मामला रद्द किया, कहा- एफआईआर के पीछे गुटीय विवाद आपराधिक दोषी नहीं | आपराधिक कानून का इस्तेमाल गुटीय झगड़ों को निपटाने के लिए नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक मामला रद्द किया
- कांग्रेस देश के कानून और संविधान से ऊपर नहीं : नितिन नवीन
- 2008 के रंगदारी मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, 15 साल बाद कानून के शिकंजे में आया 72 साल का भगोड़ा

