होमअपराध2008 के रंगदारी मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, 15 साल बाद कानून के शिकंजे में आया 72 साल का भगोड़ा
अपराध

2008 के रंगदारी मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, 15 साल बाद कानून के शिकंजे में आया 72 साल का भगोड़ा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 15 साल से फरार चल रहे 72 वर्षीय आरोपी हरि सिंह शेखावत को जयपुर से गिरफ्तार किया है। नई दिल्ली: लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दिल्ली पुलिस के स्पेश…

22 अगस्त 2026 को 11:54 am बजे
2008 के रंगदारी मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, 15 साल बाद कानून के शिकंजे में आया 72 साल का भगोड़ा

सौजन्य से:- Navbharat Times

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 15 साल से फरार चल रहे 72 वर्षीय आरोपी हरि सिंह शेखावत को जयपुर से गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली: लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो जबरन वसूली के एक मामले में करीब 15 साल से फरार चल रहा था। दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान में बड़े पैमाने पर अंतर-राज्यीय तलाशी के बाद स्पेशल सेल की साउथ-वेस्टर्न रेंज की टीम ने राजस्थान के जयपुर के रहने वाले 72 वर्षीय आरोपी हरि सिंह शेखावत को गिरफ्तार किया।

क्या था पूरा मामला

यह मामला 2008 का है, जब शेखावत ने एक बड़ी मल्टीनेशनल गारमेंट कंपनी में काम करते हुए कथित तौर पर उससे पैसे ऐंठने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद स्पेशल सेल पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 384, 389, 506 और 511 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

2016 में आरोपी को घोषित किया था अपराधी

अधिकारियों के अनुसार, इसके बाद शेखावत कई बार अदालत में पेश नहीं हुए और कानूनी कार्यवाही से बचते रहे। लगातार पेश न होने के कारण अदालत ने 2 अप्रैल, 2016 को उन्हें 'घोषित अपराधी' करार दिया। सनसनीखेज अपराधों में शामिल फरार अपराधियों और भगोड़ों का पता लगाने की हालिया कोशिशों को देखते हुए ऐसे अपराधियों का पीछा करने और उन्हें आगे अपराध करने से रोकने के लिए एसडब्ल्यूआर/स्पेशल सेल की एक टीम बनाई गई थी।

एक महीने चली छापेमारी के बाद पकड़ा अपराधी

एसीपी पूरन चंद्र पंत की देखरेख में इंस्पेक्टर संदीप यादव और इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने टीम का नेतृत्व किया। अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर निगरानी की और उन अपराधियों का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जो लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि एक महीने से ज्यादा समय तक की कड़ी छानबीन के बाद यह पता चला कि शुरू में वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए गुजरात चला गया था और बाद में राजस्थान चला गया।

जांच में आया सामने

जांचकर्ताओं को पता चला कि शेखावत ने शुरू में रंगदारी के मामले से जुड़ी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए गुजरात का रुख किया था। इसके बाद वह राजस्थान चले गए, जहां वह छिपकर रहे और कई सालों तक गिरफ्तारी से बचते रहे। 13 अगस्त को स्पेशल सेल की टीम को पक्की जानकारी मिली कि लंबे समय से लंबित मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार आरोपी राजस्थान के जयपुर में छिपा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद तुरंत एक खास रेडिंग टीम बनाई गई और उसे जयपुर भेजा गया।

रिहायशी परिसर से पकड़ा आरोपी

पुलिस टीम ने जयपुर में सघन तलाशी अभियान चलाया और आखिरकार पुष्टि की कि आरोपी शहर की एक रिहायशी सोसाइटी में रह रहा था। उसकी मौजूदगी की पुष्टि करने और उसकी पहचान पक्की करने के बाद, टीम ने शेखावत को उस रिहायशी परिसर से पकड़ लिया।

बार बार पता बदल रहा था बदमाश

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद आरोपी को कानून के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे अधिकारियों से बचकर भागने का उसका लंबा दौर खत्म हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी लगातार निगरानी, खुफिया जानकारी जुटाने और कई राज्यों में किए गए समन्वित प्रयासों का नतीजा थी, जिनका मकसद उस आरोपी का पता लगाना था जो कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था।

ग्रेजुएट है आरोपी

हरि सिंह शेखावत एक्सएलआरआई से ग्रेजुएट हैं और उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर के दौरान कई जानी-मानी मल्टीनेशनल कंपनियों में सीनियर पदों पर काम किया है। अधिकारियों के अनुसार, वह कपड़ों की एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रहे थे, जब 2008 में उन्होंने कथित तौर पर कंपनी से जबरन पैसे वसूलने की कोशिश की।

लेखक के बारे मेंदीपांशुदीपांशु वर्तमान में 'नवभारत टाइम्स ऑनलाइन' में कंसल्टेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन और आईआईएमसी (IIMC) दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। मीडिया इंडस्ट्री में एक साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपांशु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2025 में 'NDTV इंडिया' से की थी।उन्हें डिजिटल न्यूज रूम की तेज रफ्तार और ब्रेकिंग न्यूज कल्चर की अच्छी समझ है। दीपांशु की मुख्य रुचि राजनीति और क्राइम खबरों में है। वह बिहार चुनाव 2025, बजट 2026 और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को कवर कर चुके हैं। इसके अलावा वह यूटिलिटी, लोकल, जंगल न्यूज और गुड न्यूज जैसी खबरों पर भी लगातार काम करते हैं।सोशल मीडिया और गूगल ट्रेंड्स पर उनकी खास नजर रहती है। वह इंटरनेट पर वायरल हो रहे मुद्दों और पाठकों की पसंद को समझकर खबरों को बहुत सरल, सटीक और असरदार तरीके से पेश करते हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up
अपराध

सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up

आज, 23 अगस्त को, राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।
अपराध

आज, 23 अगस्त को, राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।

राष्ट्रीय विधानसभा ने कई महत्वपूर्ण कानूनों और संहिताओं को पारित करने के लिए मतदान किया।
अपराध

राष्ट्रीय विधानसभा ने कई महत्वपूर्ण कानूनों और संहिताओं को पारित करने के लिए मतदान किया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बंद कमरे में जातिसूचक गाली देने पर SC/ST कानून लागू नहीं, जानिए ‘Public View’ की कानूनी शर्त
अपराध

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बंद कमरे में जातिसूचक गाली देने पर SC/ST कानून लागू नहीं, जानिए ‘Public View’ की कानूनी शर्त

राष्ट्रीय विधानसभा ने छह कानूनों को पारित करने के लिए मतदान किया और दंड संहिता में संशोधनों पर चर्चा की।
अपराध

राष्ट्रीय विधानसभा ने छह कानूनों को पारित करने के लिए मतदान किया और दंड संहिता में संशोधनों पर चर्चा की।

"गांवों को कानून की समझ" मॉडल का शुभारंभ समारोह: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गांवों तक कानून को पहुंचाना।
अपराध

"गांवों को कानून की समझ" मॉडल का शुभारंभ समारोह: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गांवों तक कानून को पहुंचाना।

झारखंड हाईकोर्ट में आपराधिक अपीलों का 'चौंकाने वाला पेंडिंग मामला': सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में 44 साल की देरी पर चिंता जताई
अपराध

झारखंड हाईकोर्ट में आपराधिक अपीलों का 'चौंकाने वाला पेंडिंग मामला': सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में 44 साल की देरी पर चिंता जताई

वकील मुवक्किल के खिलाफ गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि वह विरोधी बन गई है: सुप्रीम कोर्ट
अपराध

वकील मुवक्किल के खिलाफ गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि वह विरोधी बन गई है: सुप्रीम कोर्ट

ताज़ा ख़बरें