होम›अपराध›सुप्रीम कोर्ट ने कहा: आपराधिक मामलों में न्यायालयों को निजी विचार नहीं थोपने चाहिए
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: आपराधिक मामलों में न्यायालयों को निजी विचार नहीं थोपने चाहिए

सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के उस आदेश को रद्द किया जिसमें जमानत देने से इनकार किया गया था, और कहा कि अदालतों को अपने नैतिक या मूल्य‑आधारित राय को केस में थोपना नहीं चाहिए। याचिकाकर्ता एक वर्ष से अधिक समय तक जेल में रहा है, इसलिए जमानत का अधिकार बनता है। यह टिप्पणी यौन उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में की गई है।

1 अक्टूबर 2026 को 01:04 am बजे
सुप्रीम कोर्ट ने कहा: आपराधिक मामलों में न्यायालयों को निजी विचार नहीं थोपने चाहिए

सौजन्य से:- jagran.com

'आपराधिक मामलों में निजी विचार थोपने से बचें अदालतें', मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जमानत याचिकाओं और आपराधिक मामलों में निर्णय लेते समय अदालतों को नैतिकता को लेकर अपनी निजी राय या मूल्य-आधारित निष्कर्ष थोपने से बचना चाहिए।

HighLights

- मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का आदेश रद करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

- पीठ ने यौन उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में टिप्पणी की है

पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जमानत याचिकाओं और आपराधिक मामलों में निर्णय लेते समय अदालतों को नैतिकता को लेकर अपनी निजी राय या मूल्य-आधारित निष्कर्ष थोपने से बचना चाहिए।

जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और एएस चंदुरकर की पीठ ने यौन उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश को रद करते हुए यह टिप्पणी की।

हाई कोर्ट ने आरोपित को यह कहते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया गया था कि इससे सामाजिक व्यवस्था और पीड़िता के परिवार के मनोबल पर असर पड़ सकता है।

लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता एक साल से ज्यादा समय तक जेल में रह चुका है। मुकदमे की सुनवाई पूरी होने में अभी कुछ और समय लगेगा। ऐसी स्थिति में हमारी राय है कि जमानत का मामला बनता है।

शीर्ष अदालत ने 23 सितंबर के अपने आदेश में कहा-याचिकाकर्ता मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में भारतीय न्याय संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में आरोपित है।

याचिकाकर्ता पीड़िता के पड़ोस में किराये पर रहता था। उस पर आरोप है कि विवाहित होने के बावजूद उसने पीड़िता की बड़ी बहन का अपहरण करने की कोशिश की।

इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि याचिकाकर्ता ने लगभग एक महीने तक उसका यौन शोषण भी किया, जिसके चलते मामला दर्ज किया गया।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने नई पीढ़ी के हरित फटाकों के निर्माण‑बिक्री को मंजूरी दी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने नई पीढ़ी के हरित फटाकों के निर्माण‑बिक्री को मंजूरी दी

पश्चिम बंगाल सरकार ने कांग्रेस के नंदिग्राम उम्मीदवार मिलन प्रधान की जमानती को चुनौती देने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की
अपराध

पश्चिम बंगाल सरकार ने कांग्रेस के नंदिग्राम उम्मीदवार मिलन प्रधान की जमानती को चुनौती देने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से अस्पताल शेयरों पर 2.6 बिलियन डॉलर्स की कटौती की
अपराध

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से अस्पताल शेयरों पर 2.6 बिलियन डॉलर्स की कटौती की

बालकों को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जागरूकता
अपराध

बालकों को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जागरूकता

सुप्रीम कोर्ट ने फायरक्रैकर पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं किया, समय‑सीमा और सीमाओं के साथ संतुलन की सलाह दी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने फायरक्रैकर पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं किया, समय‑सीमा और सीमाओं के साथ संतुलन की सलाह दी

नीरव मोदी को लंदन कोर्ट से हार, लग्जरी घर की बिक्री अनुमोदित
अपराध

नीरव मोदी को लंदन कोर्ट से हार, लग्जरी घर की बिक्री अनुमोदित

बॉम्बे हाई कोर्ट ने प्रकटुशा बैनर्जी के आत्महत्या केस में राहुल राज सिंह को बरी किया
अपराध

बॉम्बे हाई कोर्ट ने प्रकटुशा बैनर्जी के आत्महत्या केस में राहुल राज सिंह को बरी किया

सरगुजा कलेक्टर ने जमानत आदेश में त्रुटियों की ओर इशारा करते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया
अपराध

सरगुजा कलेक्टर ने जमानत आदेश में त्रुटियों की ओर इशारा करते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया

ताज़ा ख़बरें