सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की सजा पर रोक लगाने से इनकार किया, राजस्थान सरकार से जवाब मांगा
सुप्रीम कोर्ट ने कथावाचक आसाराम की याचिका पर राजस्थान सरकार से जवाब मांगा है, जिसमें उसने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अपनी आजीवन कारावास की सजा को चुनौती दी है। उच्चतम न्यायालय ने उसकी सजा पर रोक लगाने से इनकार करते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है।

सौजन्य से:- Jagran
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की सजा पर रोक लगाने से किया इनकार, राजस्थान सरकार से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने कथावाचक आसाराम की याचिका पर राजस्थान सरकार से जवाब मांगा है, जिसमें उसने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अपनी आजीवन कारावास की सजा को च ...और पढ़ें
HighLights
- सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की सजा पर रोक लगाने से किया इनकार।
- राजस्थान सरकार से दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया।
- बहुत गंभीर स्वास्थ्य स्थिति में ही जमानत पर विचार होगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कथावाचक आसाराम की याचिका पर राजस्थान सरकार से जवाब मांगा है, जिसमें उसने राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। हाई कोर्ट ने 2013 में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में कथावाचक की दोषसिद्धि और आजीवन कारावास सजा को बरकरार रखा था।
जस्टिस एमएम सुंदरेश और शील नागू की पीठ ने आसाराम की सजा पर रोक लगाने से इनकार करते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया और दो सप्ताह के अंदर जवाब मांगा।
शीर्ष अदालत ने जेल अधिकारियों को आसाराम को मेडिकल सुविधाएं देने का निर्देश दिया और कहा कि जमानत देने पर तभी विचार किया जाएगा, जब उसकी सेहत बहुत ज्यादा खराब हो। पीठ ने कहा कि राज्य सरकार का पक्ष सुनने के बाद हम विचार करेंगे कि क्या जमानत देना बहुत जरूरी है, जैसे कि ऐसी स्थिति में जब उसकी जान को खतरा हो।
आसाराम को 25 अप्रैल, 2018 को अपने आश्रम में एक नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराया गया था और आईपीसी, पॉक्सो और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
राजस्थान हाई कोर्ट ने 27 मई को नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तो आसाराम की सजा को बरकरार रखा, लेकिन आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत सामूहिक दुष्कर्म और बच्चे के साथ यौन शोषण के आरोपों से बरी कर दिया।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मुंबई डांस बारों में सख्ती, कानून का उल्लंघन करने वालों का रद होगा लाइसेंस

अखबार की टिप्पणी: अभिषेक बनर्जी की याचिका खारिज, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने निगरानी का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने भारत भूषण तिवारी की मुठभेड़ की सीबीआई जांच की जनहित याचिका खारिज की

राजा रघुवंशी के परिवार ने सोनम की जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में रुख किया

सुप्रीम कोर्ट ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार किया

उमर खालिद के मामले पर केंद्र सरकार से सवाल, थरूर ने कहा, 'बिना मुकदमे के 6 साल तक जेल में रखना न्याय का मजाक है'

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में भारत भूषण तिवारी मुठभेड़ हत्याकांड की जांच को किया इंकार

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तृणमूल नेताओं पर अंडे फेंकने वाले हमलों पर पश्चिम बंगाल सरकार से कार्रवाई और अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया
ताज़ा ख़बरें
- बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने 2024 के विरोध अपराधों के लिए हसीना के सहयोगी को जेल में डाल दिया
- कलकत्ता उच्च न्यायालय ने अतिन घोष की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार की: एक नई उम्मीद
- भूख और थकान से न्यायिक निर्णयों में बदलाव: क्या भारत में न्यायाधीशों की व्यथित दशा अपराधियों के लिए भारी है?
- बंगाल का नया कानून vs ब्रिटिश 'पब्लिक सेफ्टी बिल': कितना अलग है?
- राजस्थान उच्च न्यायालय का साप्ताहिक विवरण: महत्वपूर्ण निर्णय
- कर्नाटक उच्च न्यायालय का साप्ताहिक राउंडअप: 22 जून - 28 जून, 2026
- 'राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में': कर्नाटक उच्च न्यायालय ने आतंकवादी संदिग्ध के लिए पासपोर्ट नवीनीकरण में सहायता करने के आरोपी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ एफआईआर को बरकरार रखा
- सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रम्प की नागरिक अधिकारों को प्रतिबंधित करने की योजना को खारिज कर दिया

