सेशन जज ने सुप्रीम कोर्ट को ट्रायल समय व जमानत पर सुझाव दिया, SC ने किया कड़ा जवाब
पश्चिम बंगाल के एक अतिरिक्त सत्र जज ने आपराधिक मामले में ट्रायल समाप्त करने के लिये अतिरिक्त समय माँगते हुए और जमानत के मानदंड सुझाते हुए सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखा। इसके जवाब में जस्टिस जेबी पारदीवाला और के. विनोद चंद्रन ने कहा कि ऐसे सुझाव ट्रायल जज का काम नहीं हैं और स्पष्टीकरण मांगा। उसी दिन राउज एवेन्यू अदालत ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव एवं अन्य पर आयआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में आरोप तय करने का निर्णय 30 अक्टूबर तक स्थगित कर दिया।

सौजन्य से:- livehindustan.com
SC को ही सिखाने लगे सेशन कोर्ट के जज, भड़क गया सुप्रीम कोर्ट; कहा- यह तरीका ठीक नहीं
दरअसल, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में बतौर अतिरिक्त सत्र जज ने एक आपराधिक मामले में ट्रायल पूरा करने के लिए और समय देने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट को एक पत्र लिखा।
Supreme Court News: देश की सर्वोच्च अदालत के द्वारा राज्यों के हाईकोर्ट और जिला अदालतों को आदेश, सलाह या सुझाव देने की बात तो आपने अक्सर सुनी होगी। हालांकि, आज हम जो बताने जा रहे हैं वह थोड़ा अटपटा लग सकता है। सेशन कोर्ट के एक जज ने सुप्रीम कोर्ट को यह सुझाव दे दिया है आपराधिक मामले में आरोपी को कब जमानत देनी चाहिए और कब नहीं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उस जज से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल के एक अतिरिक्त सत्र जज के सुझाव वाली पत्र लिखने के तरीके से काफी परेशान है।
दरअसल, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में बतौर अतिरिक्त सत्र जज ने एक आपराधिक मामले में ट्रायल पूरा करने के लिए और समय देने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट को एक पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को यह सुझाव देने का प्रयास किया कि आपराधिक मामले में आरोपी को कब जमानत दी जानी चाहिए और कब नहीं। इसको लेकर जस्टिस जेबी पारदीवाला और के. विनोद चंद्रन की पीठ ने कहा कि ऐसा करना ट्रायल जज का काम नहीं है। पत्र के आखिरी दो पैराग्राफ हमें पसंद नहीं आए।
ट्रायल पूरा करने के लिए मांगा था समय
सत्र अदालत ने जज ने गत 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के असिस्टेंट रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर ट्रायल पूरा करने के लिए और समय देने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने याद दिलाया कि गत 11 मई के एक आदेश से उसने सत्र अदालत को निर्देश दिया था कि तीन माह में मामले का ट्रायल पूरा किया जाए।
लालू समेत नौ पर आरोप तय करने का फैसला टला
एक अन्य मामले में राउज एवेन्यू अदालत ने शनिवार को पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और छह अन्य लोगों के खिलाफ कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में औपचारिक रूप से आरोप तय करने के फैसले को 30 अक्तूबर तक स्थगित कर दिया। विशेष न्यायाधीश प्रशांत कुमार की अदालत में सभी आरोपी पेश हुए। अदालत ने औपचारिक रूप से आरोप तय करने के निर्णय को अगली सुनवाई तक स्थगित कर दिया।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने चुने हुए नेताओं को कानून का सम्मान करने का निर्देश दिया

बिहार में मद्य प्रतिबंध तोड़ने पर मिली कड़ी सजा, जुर्माना एक लाख तक

एर्न्स्ट एंड यंग ने दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्णय पर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी: यूएस कर्मचारी को भारत भेजने पर कर की नई व्याख्या

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प की तीसरे देश में डिपोर्टेशन नीति को फिर से मंजूरी दी

स्थायी लोक अदालत ने 13 साल बाद विधवा को 5 लाख की बीमा राहत दी

सुलतानपुर लोकअदालत ने किसान की विधवा को 5.20 लाख रुपये का बीमा भुगतान आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड‑बिहार के बंद सरकारी इकाइयों के कर्मचारियों को 1 लाख रुपये अतिरिक्त भुगतान का निर्देश दिया

एटा के उपनिरीक्षकों का पुन: तैनाती: 13 उपनिरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट के बाद राहत, 9,217 प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से ग्रेड‑1 का लाभ
- सुप्रीम कोर्ट में तीन नई नियुक्तियों की सिफ़ारिश, कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना के चीफ जस्टिस चुने
- सुप्रीम कोर्ट में 37 जज, कॉलेजियम ने तीन हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को भेजने की सिफारिश
- एससी कॉलेजियम ने तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों को सुप्रीम कोर्ट जज के लिए सुझाया
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC प्रतीक विवाद पर चुनाव आयोग को 4 महीने में अंतिम फैसला देने को कहा
- डेटा सुरक्षा हेतु नियमों का समन्वय, दोहराव को रोकना
- गृह मंत्रालय ने 2026 में हा तिन्ह प्रांत के कानून कार्यान्वयन के लिए विशेष निरीक्षण दल की स्थापना का फैसला किया
- चुनाव आयोग ने शुरू किया ‘नाम जाँच’ अभियान: घर-घर जाकर छूटे हुए नाम जोड़ें

