राहुल गांधी ने मोदी, शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त पर ‘वोट चोरी, कानून चोरी, संस्था चोरी’ का तीखा आरोप
राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हालिया लोकसभा और विधानसभा चुनावों में बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है और इसका सीधा असर संविधान और कानूनों पर पड़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस दावे में जिम्मेदार ठहराया, तथा आयोग के भीतर सुधार की मांग की।

सौजन्य से:- Jagran
'वोट चोरी, कानून चोरी और संस्था चोरी', राहुल का पीएम मोदी, अमित शाह और सीईसी पर ट्रिपल अटैक
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लोकसभा और विधानसभा ...और पढ़ें
HighLights
- राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और सरकार पर साधा निशाना।
- लोकसभा चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाया।
- CEC ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति पर उठाए सवाल।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग से जुड़े SIR विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला।
राहुल गांधी ने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे पर हमला हो रहा है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वोट चोरी की गई। उन्होंने बीजेपी पर वोट चोरी और संस्था चोरी के आरोप लगाए।
बीजेपी के खिलाफ नहीं काम कर रही एंटी इनकंबेंसी
राहुल गांधी ने कहा कि भारत में हर सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर होती है। बांग्लादेश युद्ध जीतने के बाद इंदिरा गांधी जैसी दिग्गज नेता भी चुनाव हार गई थीं, फिर बीजेपी के खिलाफ यह एंटी-इनकंबेंसी काम क्यों नहीं करती?
राहुल ने कहा कि यह हम सभी के लिए एक सवाल है। हम समझ सकते हैं कि कोई आदमी पॉपुलर हो सकता है, लेकिन यह समझ नहीं आता है कि बीजेपी के समय एंटी इनकंबेंसी गायब हो जाती है। यह हर जगह होती है।
सभी पारित कानून गौरकानूनी
राहुल गांधी ने कहा कि वोट देश का फाउंडेशन है। वोट की रक्षा चुनाव आयोग करता है और इससे संविधान को शक्ति मिलती है। इसी से हमारे कानून बनते हैं, लेकिन वोट को खत्म करना संविधान को खत्म करना है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब वोट चुराकर सांसद संसद में पहुंचते हैं, तो उनके द्वारा बनाए गए सभी कानून गैरकानूनी हो जाते हैं। यह केवल वोटों पर हमला नहीं, बल्कि नागरिकों के नेता चुनने के बुनियादी अधिकार पर हमला है।
ज्ञानेश कुमार वोटिंग सिस्टम को नुकसान पहुंचा रहे
राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को पीएम मोदी और अमित शाह ने चुना था। अब आयोग के ही दो चुनाव आयुक्त कह रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार वोटिंग सिस्टम को नुकसान पहुंचाने के जिम्मेदार हैं। दो चुनाव आयुक्त कह रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार वोटिंग सिस्टम में डैमेज के जिम्मेदार हैं। वोट चोरी से कानून चोरी होती है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया है पीएम मोदी और अमित शाह ने ज्ञानेश कुमार को चुना था, इसलिए वह उनका बचाव कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ये बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला है, जो लोगों को अपना नेता चुनने का अधिकार देता है। वोटों की रक्षा करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। अगर वोट खत्म हो गया, तो संविधान काम नहीं कर रहा है।
ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए
राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लिखे गए मेरे लेटर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफी देना चाहिए। आप बहुत पढ़े-लिखे हैं। समझिए कि क्या हो रहा है। आपने जो किया है वह भारत के खिलाफ है आपको वोटों की रक्ष करनी चाहिए थी।
इसके अंजाम भुगतने पड़ेंगे। जो लोग इसके जिम्मेदार हैं उन्हें आज या कल सजा जरूर मिलेगी। ज्ञानेश कुमार चुनाव चोरी करने में मदद कर रहे हैं।
3 साल से हो रही वोट चोरी
एक सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम शुरू से कह रहे हैं कि 3 सालों से वोट चोरी हो रही है। देशभर में चुनाव निष्पक्ष नहीं हो रहे हैं। कांग्रेस यह बात पहले से ही कह रही थी। आज चुनाव आयोग खुद भी यह कह रहा है। चुनाव आयोग ने एक तरीके से इसे स्वीकार कर लिया है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद को बदला नहीं सकता, दो हत्यारों को 25 साल की कठोर सजा

कोर्ट में झगड़े के बाद पति को मिली जमानत, पत्नी ने वैवाहिक सुलह की इच्छा जताई

पूर्वी चंपारण पुलिस ने मोरल पुलिसिंग पर किया कड़ा इशारा, उल्लंघनकर्ताओं को मिलेगी कठोर सजा

सुप्रीम कोर्ट ने जालसाजी के खिलाफ PIL सुनी, झूठे बलात्कार एवं SC/ST दावों पर कड़ी कार्रवाई की माँग

सुप्रीम कोर्ट ने दानम नागेंद्र की अयोग्यता की पुष्टि, खैरताबाद सीट पर उपचुनाव की राह खुली

राहुल गांधी ने मोदी‑शाह पर वोट, कानून और संस्थान चोरी का आरोप, मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफ़ा की मांग

राहुल गांधी ने कहा, वोट चोरी से बने कानून भी अवैध – ज्ञानेश को सरकारी गवाह बनना चाहिए

गरिमा के साथ जीवन समाप्ति: भारत में अंत‑जीवन देखभाल का नया परिप्रेक्ष्य
ताज़ा ख़बरें
- अदानी समूह की पाँच कंपनियों ने सेबी के मामलों को 1.5 करोड़ में निपटाया
- गोंडा में न्यायिक अधिकारियों ने शुरू किया बच्चों के लिए पैक्सो कानून जागरूकता अभियान
- राहुल गांधी ने BJP व चुनाव आयोग पर लगाई कड़ी, एंटी‑इनकंबेंसी की अनुपस्थिति पर उठाया सवाल
- SC‑ST अत्याचार निवारण अधिनियम: दुरुपयोग के सवाल और कानूनी रोकों का विश्लेषण
- सुप्रीम कोर्ट ने साईं कृष्णा की पुलिस हिरासत में मृत्यु के FIR में देरी और मजिस्ट्रेट पेशी को लेकर आंध्र पुलिस से पूछताछ की
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC के नाम‑सिंबल विवाद में EC को समयसीमा देने को कहा
- आसिफ, हेमंत और मुकेश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- VNeID के माध्यम से नागरिकों को भूमि, आवास और अचल‑संपत्ति कानूनों के मसौदे पर सीधे राय देने की सुविधा

