राहुल गांधी ने मोदी‑शाह पर वोट, कानून और संस्थान चोरी का आरोप, मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफ़ा की मांग
इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को वोट चोरी, कानून चोरी और संस्थान चोरी के क़दमों से जोड़ते हुए कड़ा आरोप लगाया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद से इस्तीफ़ा करने की मांग की और यह सवाल उठाया कि भाजपा पर एंटी‑इनकम्बेंसी का असर क्यों नहीं पड़ता।

सौजन्य से:- ABP News
वोट चोरी, कानून चोरी और संस्था चोरी, EC विवाद पर राहुल गांधी के 10 बड़े आरोप
राहुल गांधी ने कहा कि कोई ऐसा प्रधानमंत्री नहीं है, जिसके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी नहीं आई हो, लेकिन नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी क्यों काम नहीं करता है?
- प्रधानमंत्री-अमित शाह पर वोट चोरी की साजिश का आरोप।
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार (24 सितंबर, 2026) को देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार, लोकसभा और विधानसभा चुनावों में धांधली, वोट चोरी, कानून चोरी और संस्था चोरी समेत कई मुद्दों पर सवाल उठाते हुए 10 बड़े आरोप लगाए हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को लेकर भी यह सवाल उठाया कि आखिर बीजेपी हमेशा चुनाव कैसे जीत जाती है? बीजेपी पर एंटी इनकंबेंसी का असर क्यों नहीं हो रहा है?
नई दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत में हर सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी होती है, कोई ऐसा प्रधानमंत्री नहीं है, जिसके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी नहीं आई हो, लेकिन नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी क्यों काम नहीं करता है?’ 10 पॉइंट्स में जानें राहुल गांधी ने क्या-क्या आरोप?
राहुल गांधी की तरफ से लगाए गए आरोप
- लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हेराफेरी हुई. वोट खत्म किए जा रहे हैं. सभी चुनावों में धांधली हुई है. CEC ज्ञानेश कुमार पर दो चुनाव आयुक्तों ने सवाल उठाए हैं. जिस पोजिशन पर ज्ञानेश कुमार बैठे हैं, उन्हें सिरियसली सोचना चाहिए. उन्हें अपना इस्तीफा दे देना चाहिए.’
- राहुल गांधी ने कहा, ‘मैंने 2023 से सबूतों से साथ आवाज उठाया है. हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं वोट चोरी को साबित करने के लिए और प्रधानमंत्री और अमित शाह इस कांस्प्रेसी में शामिल हैं, ये देशद्रोही हैं. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने इस देश के लोकतांत्रिक आधारशिला को खराब करने की कोशिश की है.’
- मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) पर राहुल गांधी ने कहा, ‘वोट से कानून बनते हैं. अगर आपने वोट खत्म कर दिया, तो कानून खत्म, संस्था खत्म और लोकतंत्र खत्म हो जाता है और हिंदूस्तान का जो वोट है, उसको नष्ट कर दिया है. केंद्र सरकार ने ज्ञानेश कुमार को इम्यूनिटी दी है. ज्ञानेश कुमार का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है. प्रधानमंत्री जी ने उनको कानून के दायरे से बाहर दिया है. दो चुनाव आयुक्तों ने उन पर सवाल उठाए हैं. उनके दो जूनियर ने जो आरोप लगाए हैं उस पर हम चुप नहीं बैठेंगे. सभी लोगों को सोच समझकर काम करना है. हमारे पास सारी खबरें हैं.’
- उन्होंने कहा, ‘लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हेरफेरा हुई, वोट खत्म किए जा रहे हैं. इलेकशन का अब कोई मतलब नहीं है, सबको यह बात समझ लेनी चाहिए. हर संवैधानिक संस्था में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने कब्जा कर लिया है.’
From Vote Chori comes Kanoon Chori, because if the vote is stolen, the legal structure is lost. From Kanoon Chori comes Sanstha Chori, and this is the chain.
— Congress (@INCIndia) September 24, 2026
If votes are stolen and the MPs who have entered Parliament are there on the basis of stolen votes, then any laws they… pic.twitter.com/wYfZtfxOhO
- राहुल गांधी ने कहा, ‘बीजेपी हमेशा चुनाव कैसे जीत जाती है? एंटी इनकंबेंसी का असर क्यों नहीं हो रहा है? भारत में हर सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी होती है, इंदिरा गांधी बांग्लादेश युद्ध जीतने के बाद भी हारीं, फिर भाजपा के साथ ऐसा क्यों नहीं हुआ? अचानक एंटी-इनकंबेंसी (सरकार विरोधी लहर) गायब हो जाती है. महाराष्ट्र का रुख बदलता है. अचानक यह गायब हो जाती है. उत्तर प्रदेश का रुख बदलता है, कभी समाजवादी, कभी BSP और यह गायब हो जाती है. मध्य प्रदेश में यह गायब हो जाती है, गुजरात में यह गायब हो जाती है और यह हमारे लिए एक बुनियादी सवाल रहा है.’
- उन्होंने कहा, ‘हम किसी व्यक्ति की लोकप्रियता को समझ सकते हैं. हम सरकार के कामकाज को समझ सकते हैं, लेकिन हम यह नहीं समझ सकते कि एंटी-इनकंबेंसी कैसे गायब हो जाती है. इस धरती पर ऐसा कोई लोकतंत्र नहीं है, जहां एंटी-इनकंबेंसी न हो.’
- राहुल गांधी ने कहा, ‘कोई राजनेता ऐसा नहीं बोल सकता है. मैं 50 साल से भारत की राजनीति को देख रहा हूं, ऐसा कभी नहीं हुआ है. हर सरकार के खिलाफ विरोध का लहर आया है, चाहे केंद्र हो या राज्य. बीजेपी पर एंटी इनकंबेंसी का असर क्यों नहीं हुआ. हरियाणा, महाराष्ट्र के चुनाव प्रभावित हुए. यह हम सभी के लिए एक मौलिक सवाल है कि हिंदुस्तान की सबसे बडी राजनैतिक फोर्स कहां गायब हो गई?’
- उन्होंने कहा, ‘मैं हवा में बात नहीं कर रहा हूं. मैं सारे सबूत दिखाए हैं. 100 प्रतिशत निश्चित है कि विधानसभा चुनाव और आम चुनाव में धांधली हुई है. दो चुनाव आयुक्त सवाल उठा रहे हैं. उन्हें अमित शाह ने चुना था. ज्ञानेश कुमार इस पूरे धांधली के लिए जिम्मेदार हैं.’
- राहुल गांधी ने कहा, ‘वोट चोरी अब कानून चोरी बन गई है. अगर वोट चोरी किए गए हैं और किसी सांसद को निर्वाचित घोषित किया गया है, तो वह चुनाव अवैध है. चुनाव आयोग के खिलाफ कोई जांच नहीं की जा सकती है. अंदर से जानकारियां लीक हो रही हैं. वे समझते हैं कि अंदर क्या चल रहा है. हरियाणा चुनाव में काफी सारी अनियमितताए हुई हैं.’
यह भी पढ़ेंः 'साजिश में पीएम मोदी-शाह शामिल, ज्ञानेश दें तुरंत इस्तीफा', राहुल का बड़ा हमला
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद को बदला नहीं सकता, दो हत्यारों को 25 साल की कठोर सजा

कोर्ट में झगड़े के बाद पति को मिली जमानत, पत्नी ने वैवाहिक सुलह की इच्छा जताई

पूर्वी चंपारण पुलिस ने मोरल पुलिसिंग पर किया कड़ा इशारा, उल्लंघनकर्ताओं को मिलेगी कठोर सजा

सुप्रीम कोर्ट ने जालसाजी के खिलाफ PIL सुनी, झूठे बलात्कार एवं SC/ST दावों पर कड़ी कार्रवाई की माँग

सुप्रीम कोर्ट ने दानम नागेंद्र की अयोग्यता की पुष्टि, खैरताबाद सीट पर उपचुनाव की राह खुली

राहुल गांधी ने मोदी, शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त पर ‘वोट चोरी, कानून चोरी, संस्था चोरी’ का तीखा आरोप

राहुल गांधी ने कहा, वोट चोरी से बने कानून भी अवैध – ज्ञानेश को सरकारी गवाह बनना चाहिए

गरिमा के साथ जीवन समाप्ति: भारत में अंत‑जीवन देखभाल का नया परिप्रेक्ष्य
ताज़ा ख़बरें
- अदानी समूह की पाँच कंपनियों ने सेबी के मामलों को 1.5 करोड़ में निपटाया
- गोंडा में न्यायिक अधिकारियों ने शुरू किया बच्चों के लिए पैक्सो कानून जागरूकता अभियान
- राहुल गांधी ने BJP व चुनाव आयोग पर लगाई कड़ी, एंटी‑इनकंबेंसी की अनुपस्थिति पर उठाया सवाल
- SC‑ST अत्याचार निवारण अधिनियम: दुरुपयोग के सवाल और कानूनी रोकों का विश्लेषण
- सुप्रीम कोर्ट ने साईं कृष्णा की पुलिस हिरासत में मृत्यु के FIR में देरी और मजिस्ट्रेट पेशी को लेकर आंध्र पुलिस से पूछताछ की
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC के नाम‑सिंबल विवाद में EC को समयसीमा देने को कहा
- आसिफ, हेमंत और मुकेश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- VNeID के माध्यम से नागरिकों को भूमि, आवास और अचल‑संपत्ति कानूनों के मसौदे पर सीधे राय देने की सुविधा

