होमअपराधहाईकोर्ट के फैसले: सरकार का विरोध करने वालों के खिलाफ क्या है कानून?
अपराध

हाईकोर्ट के फैसले: सरकार का विरोध करने वालों के खिलाफ क्या है कानून?

बॉम्बे हाईकोर्ट जज जस्टिस माधव जामदार ने कहा कि सरकार के फैसलों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करना किसी व्यक्ति को देश निकाला देने का आधार नहीं हो सकता।

2 जुलाई 2026 को 06:24 pm बजे
हाईकोर्ट के फैसले: सरकार का विरोध करने वालों के खिलाफ क्या है कानून?

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- National

- Bombay High Court Judge Citizens Being Made Slaves Of Indian Govt

बॉम्बे हाईकोर्ट जज बोले-सरकार का विरोध करने पर केस क्यों:लोगों को सरकार का गुलाम बनाया जा रहा; पुलिस PM-CM की नौकर नहीं

- कॉपी लिंक

बॉम्बे हाई कोर्ट के जज जस्टिस माधव जामदार ने गुरुवार को कहा कि पुलिस सिर्फ इसलिए लोगों को शहर-इलाके से नहीं निकाल सकती क्योंकि उन्होंने सरकार के फैसलों का विरोध किया है या सरकार के खिलाफ नारे लगाए हैं। उन्होंने कहा-

विरोध करना नागरिकों का अधिकार है। पिटीशनर ने अभी 'भाजपा सरकार मुर्दाबाद', 'अमित शाह मुर्दाबाद' जैसे नारे लगाए हैं। नागरिक ऐसे नारे क्यों नहीं लगा सकते? ऐसे नारों के लिए देश निकाला ऑर्डर क्यों?

सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के महासचिव सईद अहमद के मामले में जस्टिस जामदार ने कहा- सभी नागरिकों को भारत सरकार का गुलाम बनाया जा रहा है। वे विरोध नहीं कर सकते, वे आंदोलन नहीं कर सकते, यह सब क्या है? अब इतने सारे पेपर लीक हो गए हैं। अगर लोग विरोध करेंगे, तो क्या आप केस कर देंगे?

सईद अहमद पर सरकार के विरोध से जुड़े केस

मामला SDPI के महासचिव सईद अहमद से जुड़ा है। मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ एक साल का देश निकाला आदेश जारी किया था। इसके खिलाफ सईद ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सईद नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और ज्ञानवापी मस्जिद विवाद समेत कई मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित कर रहे थे।

जस्टिस जामदार ने पूछा कि सईद के खिलाफ दर्ज पांच एफआईआर के आधार पर उन्हें एक साल के लिए शहर से बाहर करने का आदेश क्यों दिया गया? इनमें ज्यादातर मामले केंद्र सरकार के फैसलों के खिलाफ प्रदर्शन और धरना-प्रदर्शन से जुड़े थे।

अहमद के खिलाफ देश निकाला का आदेश रद्द

जस्टिस माधव जामदार ने कहा कि सरकार के फैसलों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करना किसी व्यक्ति को देश निकाला देने का आधार नहीं हो सकता। संविधान नागरिकों को अपनी बात कहने और सम्मान के साथ जीने का अधिकार देता है।

इसी आधार पर हाईकोर्ट ने सईद अहमद के खिलाफ जारी एक साल के देश निकाला आदेश को रद्द कर दिया और पुलिस व प्रशासन के दोनों आदेश निरस्त कर दिए।

जस्टिस बोले- पूरे महाराष्ट्र में हॉर्स ट्रेडिंग चल रही

जस्टिस जामदार ने कहा- दो दिन पहले मुंबई में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से एक बच्चे विहान श्रीवास्तव की मौत हो गई थी और स्टेट असेंबली में इस पर चर्चा हो रही थी।

एक प्रेसाइडिंग ऑफिसर कैसे चुना जाता है और वह कैसे एक पार्टी से दूसरी पार्टी में चला गया, यह क्या है? सईद को भी साइड बदल लेनी चाहिए। वैसे भी पूरे महाराष्ट्र में हॉर्स ट्रेडिंग चल रही है। तुम्हारे (सईद) पास कुछ FIR हैं। केस बदलने के बारे में सोचो, वॉशिंग मशीन है।

-------------------------------------------

पूरी खबर पढ़ें…

सुप्रीम कोर्ट बोला- फैसलों में AI के फर्जी उदाहरण खतरनाक, ये मिथाइल आइसोसाइनेट जैसे

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाए गए नकली कानूनी उदाहरणों का इस्तेमाल खतरनाक है। कोर्ट ने इसकी गंभीरता समझाने के लिए कहा कि यह खतरा उतना ही बड़ा है, जितना भोपाल गैस त्रासदी में जहरीली (AI) गैस का रिसाव था। पूरी खबर पढ़ें…

- हिरासत में मौत के मामले में 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद: 15 साल पुराने मामले में महाराष्ट्र की कोर्ट ने सुनाई सजा, CID ने की थी जांच

- बद्रीनाथ-केदारनाथ के रास्ते में पत्थर गिरे, कई गाड़ियां फंसीं: मुंबई में भारी बारिश, मैनहोल में गिरा शख्स, ठाणे में करंट लगने से लड़की की मौत

- इंडियन नेवी ने समुद्री लुटेरों का हमला किया नाकाम: अदन की खाड़ी में INS त्रिकंड के मार्कोस कमांडों को देखते ही भाग निकले लुटेरे

- एक ही दिन में 6 लोग गड्ढों में गिरे: गुजरात के जूनागढ़ की घटनाएं, सीसीटीवी में कैद हुईं तस्वीरें

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
'जन नायकन' लीक मामला: मेकर्स के लिए बड़ा झटका, मद्रास हाई कोर्ट ने जमानत को नकार दिया
अपराध

'जन नायकन' लीक मामला: मेकर्स के लिए बड़ा झटका, मद्रास हाई कोर्ट ने जमानत को नकार दिया

मेघालय सरकार ने सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
अपराध

मेघालय सरकार ने सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

मौत की सज़ा भी पर्याप्त नहीं होगी: 65 वर्षीय को मौत की सज़ा का आदेश
अपराध

मौत की सज़ा भी पर्याप्त नहीं होगी: 65 वर्षीय को मौत की सज़ा का आदेश

होमगार्ड के हत्यारे को फांसी की सजा, अदालत ने कहा- कानून के प्रहरी पर हमला समाज का विश्वास लहूलुहान
अपराध

होमगार्ड के हत्यारे को फांसी की सजा, अदालत ने कहा- कानून के प्रहरी पर हमला समाज का विश्वास लहूलुहान

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ फैसला 3 अगस्त को
अपराध

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ फैसला 3 अगस्त को

बृजभूषण खिलाफ पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामला: फैसला 3 अगस्त को आने की उम्मीद
अपराध

बृजभूषण खिलाफ पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामला: फैसला 3 अगस्त को आने की उम्मीद

दिल्ली हाई कोर्ट ने 10 साल पुराने आय से अधिक संपत्ति केस में सेना के पूर्व मेजर जनरल को बरी कर दिया
अपराध

दिल्ली हाई कोर्ट ने 10 साल पुराने आय से अधिक संपत्ति केस में सेना के पूर्व मेजर जनरल को बरी कर दिया

AI से बने झूठे फैसले सुप्रीम कोर्ट में खतरनाक: कोर्ट ने NCLT का फैसला रद्द किया
अपराध

AI से बने झूठे फैसले सुप्रीम कोर्ट में खतरनाक: कोर्ट ने NCLT का फैसला रद्द किया

ताज़ा ख़बरें