सुप्रीम कोर्ट ने जजों को NTA कार्यालय भेजा, पेपर लीक रोकने की व्यवस्था की जाँच
कोर्ट ने कहा कि आवश्यक पड़ने पर जज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के दफ़्तर का दौरा करेंगे ताकि पेपर लीक रोकने के लिए उठाए गए कदम कारगर हों या नहीं, देखा जा सके। इसके साथ ही NTA को सुधारों की जानकारी वेबसाइट पर डालने, स्थायी कर्मचारियों की व्यवस्था, डिजिटल परीक्षा का चरणबद्ध कार्यान्वयन और सुझावों के लिए ई‑मेल सुविधा देने का आदेश दिया गया। हाई‑पावर पैनल की पहली अंतरिम रिपोर्ट सितंबर के अंत तक पेश की जाएगी।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Supreme Court To Visit NTA Office | Exam Transparency & Reforms Update
पेपर लीक रोकने के क्या इंतजाम हुए, सुप्रीम कोर्ट जांचेगा:जज NTA दफ्तर जाएंगे, एजेंसी ने कहा था- एग्जाम सिस्टम फूलप्रूफ बनाया
- कॉपी लिंक
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर नीट परीक्षा सिस्टम की जांच के लिए जज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के ऑफिस का दौरा करेंगे। वे देखेंगे कि परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से कराने के इंतजाम वास्तव में काम कर रहे हैं या नहीं।
जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस अलोक अराधे की बेंच यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट, FAIMA और अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। इसमें NTA को भंग करने और पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत निगरानी सिस्टम की मांग की गई है।
इससे पहले सरकार ने 19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि NEET परीक्षा सिस्टम फूलप्रूफ है। इसमें सेंध लगाना मुश्किल है।
सुप्रीम कोर्ट के 4 आदेश- NTA को वेबसाइट पर ब्योरा देना होगा
1. सुधारों की जानकारी दें- कोर्ट ने NTA को अपने सुधारों और अब तक हुई प्रगति का ब्योरा वेबसाइट पर डालने का निर्देश दिया है। इससे परीक्षा व्यवस्था में हो रहे बदलावों की जानकारी सार्वजनिक होगी।
2. स्थायी कर्मचारी रखे जाएं- NTA के लिए पर्याप्त स्थायी कर्मचारी और विशेषज्ञ स्टाफ रखने की जरूरत पर चर्चा हुई। कोर्ट ने बेहतर मैनपावर, प्रशिक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर और संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत बताई। NTA को मजबूत कानूनी आधार देने के लिए वैधानिक व्यवस्था पर भी विचार किया गया।
3. डिजिटल परीक्षा चरणबद्ध तरीके से होगी- कोर्ट ने कहा कि लिखित परीक्षा से डिजिटल परीक्षा की ओर बदलाव अचानक नहीं किया जा सकता। इसे धीरे-धीरे लागू करना होगा, ताकि नई व्यवस्था में परेशानी न हो।
4. सुझाव भेजने की सुविधा- कोर्ट ने कहा कि परीक्षा सुधारों को लेकर वकील और राज्य अपने सुझाव तय ई-मेल के जरिए भेज सकते हैं। इन सुझावों को सुधार प्रक्रिया में शामिल किया जा सकेगा।
सरकार ने कहा- कमेटी सितंबर के अंत तक रिपोर्ट देगी
केंद्र ने कोर्ट को बताया कि नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाली हाई-पावर्ड पैनल की पहली अंतरिम रिपोर्ट सितंबर के अंत तक आने की संभावना है।
18 अगस्त: सुप्रीम कोर्ट ने 3 महीने में 2 बार कहा- UPSC जैसा सिस्टम बनाएं
सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि UPSC जैसा मजबूत सिस्टम बनाना चाहिए, जिसमें परीक्षा कराने का अनुभव अधिकारियों के ट्रांसफर होने के बाद भी संस्था के पास बना रहे।
कोर्ट ने कहा कि कागज पर प्रक्रिया बेहतर दिख सकती है, लेकिन असली चुनौती यह सुनिश्चित करना है कि एक परीक्षा के बाद अगली परीक्षा तक व्यवस्था में वही कमजोरियां दोबारा न लौटें।
NEET पेपर लीक में 13 गिरफ्तार, 21 जून को री-टेस्ट हुआ
NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 सेंटर्स में हुई थी। इसमें करीब 23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया।
12 मई को परीक्षा रद्द की गई और री-एग्जाम का फैसला लिया गया। 21 जून को नीट की परीक्षा दोबारा हुई थी। इस मामले की जांच CBI कर रही है। अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
2024 में बनी थी राधाकृष्णन कमेटी, 101 सिफारिशें दी थीं
केंद्र सरकार ने 22 जून 2024 को पूर्व इसरो चीफ के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई थी। कमेटी ने NTA के एग्जाम में जरूरी सुधार, पेपर लीक और दूसरी गड़बड़ियों पर 101 सिफारिशें की थीं।
--------------------------------
ये खबर भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट बोला- एयरफोर्स की तैनाती स्थायी हल नहीं, NEET के लिए अब पक्की प्रक्रिया बनाएं
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वह पेपर लीक रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर बारीकी से नजर रखेगा। कोर्ट ने कहा कि सालों से अस्थायी (तदर्थ) व्यवस्थाओं के सहारे काम करने से दिक्कतें पैदा हुई हैं। अब परीक्षा की पक्की और व्यवस्थित प्रक्रिया बनाई जाए। पूरी खबर पढ़ें…
- मोदी को बर्थडे विश करने में थरूर से ग्रामर मिस्टेक: एक यूजर ने गलती बताई; थरूर ने जवाब में कहा- अक्सर ऐसा हो जाता है
- 'महिला सिलेंडर नहीं उठा सकती' कहकर नौकरी नहीं दी थी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इंडियन ऑयल अब 12 लाख का मुआवजा देगा
- उत्तराखंड में बर्फबारी, केदारनाथ में तापमान माइनस 2°C: MP में भोपाल-सीहोर में बारिश; यूपी में आंधी चली, बिहार में बाढ़ से 50 लाख प्रभावित
- रामलला के पुजारी दाढ़ी-मूंछ रखेंगे या क्लीन शेव रहेंगे: नियम तोड़ा तो शुद्धिकरण होगा; पढ़िए नई गाइडलाइन में क्या खास
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सिंध में दो नाबालिग हिंदू बहनों का अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और बाल शादी ने कोर्ट में आँसू बहाए

पंजाब-हरियाना हाई कोर्ट ने पासपोर्ट धोखाधड़ी में शामिल पुलिस अधिकारी को जमानत नहीं दी

शाबान पर 20 वर्ष की कैद, नाबालिग से दुष्कर्म के लिए 1.12 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने तय किया: सार्वजनिक चैरिटी पर मुकदमा करने से पहले अदालत का अनुमोदन अनिवार्य

जीतन राम मांझी ने यूसीसी की वकालत की, कहा सभी को संविधान के तहत समान अधिकार

कैलिफ़ोर्निया के किसान परिवार की द्वितीय घर योजना पर सुप्रीम कोर्ट ने दायर अपील को अस्वीकृत किया

बीसीआई सदस्यों ने मणन कुमार मिश्रा के PEARL-FIRST ट्रस्ट को समाप्त करने के प्रस्ताव पर विरोध जताया, ट्रस्ट दस्तावेज़ और AIBE वित्त पर विस्तृत खुलासा माँग

बोकारो कोर्ट ने केरल के फिल्म निर्माता को चेक बाउंस में छह माह की जेल और ढाई करोड़ रुपये भुगतान का आदेश दिया
ताज़ा ख़बरें
- सपेरा समाज का अनोखा सर्वोच्च न्यायालय: तीन तारीखों में निर्णय, ‘अग्नि परीक्षा’ से सत्यापन
- सीओ जियाउल हक हत्याकांड में सीबीआई रिपोर्ट को अदालत ने मान्यता दी, रघुराज प्रताप सिंह समेत पांच को मिला राहत
- कठुआ में मवेशी तस्करी के आरोपी को 6700 रुपये जुर्माने की सजा, पशु का अधिकार भी छीन लिया गया
- एमबीए छात्र की अदालत में पिस्तौल बरामद, बीबीए मित्र भी गिरफ्तार
- आज़मगढ़ में फर्जी योग शिक्षक नियुक्ति केस में दो आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
- वेस्ट बंगाल की विशेष संशोधन में 97% अपीलें लंबित, चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट की
- सज़ा से परे मानव गरिमा: बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने कैदियों के स्वास्थ्य पर बल दिया
- प्राइवेट विश्वविद्यालयों के लिए सर्वोच्च न्यायालय की चेतावनी: शिक्षा का मकसद सेवा, न कि केवल मुनाफा

