होमअपराधएमबीए छात्र की अदालत में पिस्तौल बरामद, बीबीए मित्र भी गिरफ्तार
अपराध

एमबीए छात्र की अदालत में पिस्तौल बरामद, बीबीए मित्र भी गिरफ्तार

फरीदाबाद के सेक्टर‑12 कोर्ट में अपने काम के सिलसिले में आए एमबीए छात्र की बैग की तलाशी में देसी पिस्तौल मिली। उसने बताया कि यह बंदूक उसके बीबीए मित्र की है, जिसने विवाद के बाद एक परिचित से खरीदी थी। दोनों को शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

19 सितंबर 2026 को 07:05 pm बजे
एमबीए छात्र की अदालत में पिस्तौल बरामद, बीबीए मित्र भी गिरफ्तार

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6aaed97c1acf3a5a190658e8","slug":"mba-student-arrives-at-court-complex-with-a-pistol-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80493-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अदालत परिसर में पिस्तौल लेकर पहुंचा एमबीए छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Faridabad News: अदालत परिसर में पिस्तौल लेकर पहुंचा एमबीए छात्र

विज्ञापन

मेटल डिटेक्टर से पकड़ा गया, उसके दोस्त बीबीए के छात्र ने दी थी पिस्तौल, दोनों गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित अदालत परिसर में अपने काम के सिलसिले में आए एमबीए छात्र को पुलिस ने तलाशी के दौरान देसी पिस्तौल के साथ दबोच लिया। सेंट्रल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह पिस्तौल उसके दोस्त बीबीए के छात्र की है। बीबीए छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने वाले युवक से विवाद होने के बाद अपने परिचित युवक से पिस्तौल खरीदी थी। पुलिस ने बीबीए छात्र को भी गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक गांव लाला खेड़ली, सोहना, गुरुग्राम और नंगला पर्वतीया कॉलोनी निवासी वंश राठी के रूप में हुई है। अभिषेक एमबीए की पढ़ाई कर रहा है जबकि वंश राठी सोहना रोड स्थित पाली के पास निजी कॉलेज में बीबीए तृतीय वर्ष का छात्र है। शुक्रवार दोपहर करीब 2:50 बजे अभिषेक काले रंग का पिट्ठू बैग लेकर अदालत परिसर के मुख्य गेट पर पहुंचा। न्यायिक सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने जांच के दौरान उसके बैग की तलाशी ली। बैग से देशी पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस ने ई-साक्ष्य एप पर वीडियो अपलोड कर 105 बीएनएसएस की प्रक्रिया के तहत हथियार को सील कर कब्जे में लिया। पूछताछ में अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई के साथ ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी काम से गुरुग्राम से फरीदाबाद कोर्ट आया था। उसके मामा सेक्टर-12 कोर्ट में वकालत करते हैं। शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के कारण अदालत परिसर में वकीलों और आम लोगों की भीड़ भी थी। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के बाद वंश राठी को भी गिरफ्तार कर लिया।

पिस्तौल उपलब्ध कराने वाले मनीष की तलाश कर रही पुलिस

पुलिस की पूछताछ के अनुसार, करीब तीन दिन पहले कॉलेज में वंश की गर्लफ्रेंड से एक युवक बात करने की कोशिश कर रहा था। इसी बात को लेकर वंश नाराज था और उसका उस युवक से विवाद हुआ था। विवाद के बाद वंश ने पृथला निवासी मनीष से देशी पिस्तौल ली थी। इसके बाद उसने पिस्तौल अभिषेक को दे दी थी। उसने उससे कहा कि एक दोस्त बाद में आकर उससे पिस्तौल ले जाएगा। इसी दौरान अभिषेक पिस्तौल लेकर कोर्ट पहुंच गया गया था। सेंट्रल थाना पुलिस के इंस्पेक्टर ब्रह्म प्रकाश की शिकायत पर अभिषेक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने वंश को भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से रिमांड पर लिया गया। मामले की जांच अपराध शाखा सेक्टर-30 को सौंपी गई है। पुलिस अब पिस्तौल उपलब्ध कराने वाले मनीष की तलाश कर रही है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
आज़मगढ़ में फर्जी योग शिक्षक नियुक्ति केस में दो आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

वेस्ट बंगाल की विशेष संशोधन में 97% अपीलें लंबित, चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट की

सज़ा से परे मानव गरिमा: बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने कैदियों के स्वास्थ्य पर बल दिया

शराबबंदी ने नहीं बचाया जीवन: सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात‑महाराष्ट्र की नीतियों को रद्द किया

सुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए, गुजरात में 600 से अधिक मौतें और महाराष्ट्र के दो नियम रद्द

झामुमो के नेतृत्व में एमएमडीआर संशोधन विरोधी धरना-रैली

झामुमो ने एमएमडीआर संशोधन कानून को 'काला' कहा, केंद्र से वापसी की माँग की

पटना हाई कोर्ट ने नालंदा में प्रशासनिक दुरुपयोग को चौंकाने वाली सजा दी – नवजात गायब मामले से लेकर प्रतिबंध रद्दीकरण तक

ताज़ा ख़बरें