आज़मगढ़ में फर्जी योग शिक्षक नियुक्ति केस में दो आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार ने प्राथमिक विद्यालय में फर्जी योग शिक्षक की नियुक्ति से जुड़े रितेश वर्मा और राजेंद्र चौहान की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। अभियोजन पक्ष ने जिला शासकीय अधिकता प्रियदर्शी पियूष त्रिपाठी की पैरवी से मामला पेश किया, जबकि जांच में पता चला कि उन्होंने एनजीओ के माध्यम से प्रत्येक 1,35,000 रुपये लेकर नकली जॉइनिंग लेटर बनवाए थे।

सौजन्य से:- Hindustan
Azamgarh News: अदालत ने दो आरोपियों की जमानत अर्जी की खारिज
Azamgarh News: प्राथमिक विद्यालय में फर्जी योग शिक्षक की नियुक्ति कराने के मामले में अदालत ने दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अभियोजन कहानी की
Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय में फर्जी योग शिक्षक की नियुक्ति कराने के मामले में अदालत ने दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अभियोजन कहानी की अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती की सुजाता जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके मोहल्ले का रितेश वर्मा, संदीप ने अपने साथियों गणेश उपाध्याय, राजेंद्र चौहान आदि के साथ मिलकर एनजीओ के माध्यम से योग शिक्षक की नियुक्ति करने के लिए प्रति व्यक्ति 135000 रुपये लेकर फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर विद्यालय में ज्वाइन करा दिया। इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने रितेश वर्मा निवासी पुरानी बस्ती थाना मुबारकपुर एवं राजेंद्र चौहान निवासी चरौंवा नांदपूरा थाना भीमपुरा बलिया को गिरफ्तार किया।
जमानत अर्जी पर सुनवाई पूरी करने के बाद प्रभारी सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार ने आरोपी रितेश वर्मा एवं राजेंद्र चौहान की जमानत अर्जी खारिज कर दी। इस मामले में अभियोजन पक्ष की तरफ से जिला शासकीय अधिकता प्रियदर्शी पियूष त्रिपाठी ने पैरवी की।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
एमबीए छात्र की अदालत में पिस्तौल बरामद, बीबीए मित्र भी गिरफ्तार

वेस्ट बंगाल की विशेष संशोधन में 97% अपीलें लंबित, चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट की

सज़ा से परे मानव गरिमा: बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने कैदियों के स्वास्थ्य पर बल दिया

शराबबंदी ने नहीं बचाया जीवन: सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात‑महाराष्ट्र की नीतियों को रद्द किया

सुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए, गुजरात में 600 से अधिक मौतें और महाराष्ट्र के दो नियम रद्द

झामुमो के नेतृत्व में एमएमडीआर संशोधन विरोधी धरना-रैली

झामुमो ने एमएमडीआर संशोधन कानून को 'काला' कहा, केंद्र से वापसी की माँग की

पटना हाई कोर्ट ने नालंदा में प्रशासनिक दुरुपयोग को चौंकाने वाली सजा दी – नवजात गायब मामले से लेकर प्रतिबंध रद्दीकरण तक
ताज़ा ख़बरें
- धनबाद कोर्ट ने रंजय सिंह हत्याकांड में 9 साल बाद हर्ष सिंह व मामा को बरी किया
- सिक्ख कार्यकर्ता जगतर सिंह जौहाल को नौ वर्ष कैद के बाद मिली जमानत
- सुप्रीम कोर्ट ने रैफेल सुरक्षा बल के पूर्व अधिकारी को भ्रष्टाचार केस में बरी कर दिया, सीबीआई की जांच पर प्रश्न
- सुप्रीम कोर्ट ने दो दशकों पुराने भ्रष्टाचार मामले में अधिकारी को बरी किया, सीबीआई की त्वरित जाँच पर प्रश्न
- बार काउंसिल को वकीलों की मीडिया में केस चर्चा पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए: जस्टिस अभय ओका
- दिल्ली हाई कोर्ट में विशेष न्यायालय की FIR आवेदन प्रेषण पर निर्णय की प्रतीक्षा
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा: शर्तीय जमा से नहीं रुकता ब्याज, जब तक प्राप्तकर्ता मुक्त रूप से निकाल न सके
- सुप्रीम कोर्ट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटियों को शिक्षा और सेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया

