होमअपराधसपेरा समाज का अनोखा सर्वोच्च न्यायालय: तीन तारीखों में निर्णय, ‘अग्नि परीक्षा’ से सत्यापन
अपराध

सपेरा समाज का अनोखा सर्वोच्च न्यायालय: तीन तारीखों में निर्णय, ‘अग्नि परीक्षा’ से सत्यापन

उत्तरी प्रदेश के नगला बील में स्थापित यह समुदाय‑स्वनिर्मित न्यायालय देशभर से आए विवादों को अधिकतम तीन तिथियों में निपटाता है। फैसला सुनाते समय आरोपी को पीपल के पत्ते हाथ में लेकर गर्म लोहे की छड़ के नीचे चलना पड़ता है, और परिणामस्वरूप आर्थिक जुर्माना या समाज से बहिष्कार जैसी सजा दी जाती है। हालिया मामलों में हरियाणा के आरोपी को गाँव से बाहर निकाला गया, कन्नौज के आरोपी पर 2400 रुपये जुर्माना और जमीन हस्तांतरण, तथा राजस्थान में दहेज हत्या के लिये एक लाख रुपये भुगतान व दोबारा शादी न करने का आदेश दिया गया।

19 सितंबर 2026 को 10:04 pm बजे
सपेरा समाज का अनोखा सर्वोच्च न्यायालय: तीन तारीखों में निर्णय, ‘अग्नि परीक्षा’ से सत्यापन

सौजन्य से:- Jagran

यूपी में सपेरा समाज का अनोखा सुप्रीम कोर्ट: 3 तारीखों में फैसला, आरोपी की 'अग्नि परीक्षा' से न्याय

यह अनोखा न्याय दरबार 'अग्नि परीक्षा' जैसी परंपराओं और आर्थिक दंड या सामाजिक बहिष्कार जैसे निर्णयों के माध्यम से देशभर के सपेरा समुदाय को न्याय प्रदान करता है।

HighLights

- मैनपुरी में सपेरा समाज का 20 साल पुराना सर्वोच्च न्यायालय

- विवादों का निपटारा अधिकतम तीन तारीखों में होता है

- आरोपी की 'अग्नि परीक्षा' से न्याय का फैसला

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। तपती सलाख भी सच्चे व्यक्ति का कुछ नहीं बिगाड़ सकती... इसी विश्वास के सहारे किशनी तहसील के नगला बील में सपेरा समाज का अपना न्याय दरबार करीब 20 वर्षों से फैसले सुना रहा है। यहां वकील कानून की किताबों के जानकार हैं न जज किसी न्यायिक डिग्री वाले, फिर भी देशभर के सपेरा समाज का भरोसा इस अदालत पर कायम है। विवाद कैसा भी हो, दोनों पक्षों की बात सुनकर अधिकतम तीन तारीखों में फैसला कर दिया जाता है। नगला बील में लगने वाली सर्वोच्च अदालत के निर्णय के बाद उसे मानना समाज में जरूरी माना जाता है।

केस एक : निचली कोर्ट में मामला न निपट पाने पर इस सुप्रीम कोर्ट में पिछले साल हरियाणा के गांव तिलपथ का एक मामला आया। मुख्य न्यायाधीश जोरावरनाथ ने आरोप सिद्ध होने पर आरोपित को समाज और गांव से बहिष्कृत करने का फैसला सुनाया। उसे गांव छोड़ना पड़ा।

केस दो : कन्नौज के थाना विशुनगढ़ के गांव रामलीला में हत्या के एक मामले में आरोप सिद्ध हो जाने पर इस सुप्रीम कोर्ट ने आरोपित पर 2400 रुपये का आर्थिक दंड लगाया और उसकी डेढ़ बीघा जमीन पीड़िता के नाम करने का फैसला सुनाया। आरोपित को फैसला मानना पड़ा।

केस तीन: राजस्थान की किशनगढ़ तहसील क्षेत्र के गांव मोढूका के दहेज हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दूसरी तारीख में अंतिम फैसला सुनाया था। फैसला में आरोपित पक्ष के द्वारा पीड़ित पक्ष को एक लाख रुपये व युवक की दूसरी शादी न करने का आदेश दिया था।

सर्वोच्च न्यायालय में देशभर से आते हैं सपेरा समाज के विवाद

करीब 2500 की आबादी वाले नगला बील में सपेरा समाज की ‘सपेरा सजातीय सर्वोच्च न्यायालय’ स्थापित है। देशभर से समाज के लोग अपने विवाद लेकर यहां पहुंचते हैं। मुख्य न्यायकर्ता जोरावरनाथ बताते हैं कि पहले सपेरा समाज के मामले अलग-अलग पंचायतों में निपटाए जाते थे। विवाद बढ़ने और पंचायतों के फैसलों से असंतोष के बाद समाज की न्याय परंपरा को कायम रखने के लिए सर्वोच्च पंचायत बनाने का निर्णय लिया गया। इस न्याय दरबार में हत्या, दुष्कर्म और युवती को भगाकर ले जाने जैसे गंभीर मामले भी आते हैं। निर्णय प्रक्रिया भी अनोखी है।

सर्वोच्च न्यायालय में गर्म सलाख से होती है आरोपी की अग्निपरीक्षा, सुनाया जाता है फैसला

आरोपी के हाथों में पीपल के सात पत्ते रखकर उनके ऊपर गर्म लोहे की मोटी छड़ रखी जाती है। इसके बाद उसे सात कदम चलना होता है। हाथ जलने पर दोषी माना जाता है। सजा के रूप में आर्थिक जुर्माने से लेकर समाज से बहिष्कार तक का निर्णय सुनाया जाता है। यहां न्याय की कसौटी सांच को आंच नहीं की मान्यता है।

यह भी पढ़ें- E-KYC नहीं कराई तो महंगा पड़ेगा LPG सिलिंडर: 10 साल बाद फिर लागू होंगी दोहरी कीमतें

बदायूं के हरपालपुर में है उच्च न्यायालय

सपेरा समुदाय का हाईकोर्ट बदायूं जिले के ग्राम हरपालपुर में है। इसके अलावा कानपुर के नगला बरी, आगरा के मनियां और औरैया के पिपरी और मथुरा के छाता तहसील के गांव बसई खुर्द में हाईकोर्ट की खंडपीठ हैं। जब इन कोर्टों के फैसलों से वादी या प्रतिवादी संतुष्ट नहीं होते तब वह सुप्रीम कोर्ट नगला बील की शरण लेते हैं।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सीओ जियाउल हक हत्याकांड में सीबीआई रिपोर्ट को अदालत ने मान्यता दी, रघुराज प्रताप सिंह समेत पांच को मिला राहत
अपराध

सीओ जियाउल हक हत्याकांड में सीबीआई रिपोर्ट को अदालत ने मान्यता दी, रघुराज प्रताप सिंह समेत पांच को मिला राहत

कठुआ में मवेशी तस्करी के आरोपी को 6700 रुपये जुर्माने की सजा, पशु का अधिकार भी छीन लिया गया
अपराध

कठुआ में मवेशी तस्करी के आरोपी को 6700 रुपये जुर्माने की सजा, पशु का अधिकार भी छीन लिया गया

एमबीए छात्र की अदालत में पिस्तौल बरामद, बीबीए मित्र भी गिरफ्तार
अपराध

एमबीए छात्र की अदालत में पिस्तौल बरामद, बीबीए मित्र भी गिरफ्तार

आज़मगढ़ में फर्जी योग शिक्षक नियुक्ति केस में दो आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
अपराध

आज़मगढ़ में फर्जी योग शिक्षक नियुक्ति केस में दो आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

वेस्ट बंगाल की विशेष संशोधन में 97% अपीलें लंबित, चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट की
अपराध

वेस्ट बंगाल की विशेष संशोधन में 97% अपीलें लंबित, चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट की

सज़ा से परे मानव गरिमा: बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने कैदियों के स्वास्थ्य पर बल दिया
अपराध

सज़ा से परे मानव गरिमा: बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने कैदियों के स्वास्थ्य पर बल दिया

शराबबंदी ने नहीं बचाया जीवन: सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात‑महाराष्ट्र की नीतियों को रद्द किया
अपराध

शराबबंदी ने नहीं बचाया जीवन: सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात‑महाराष्ट्र की नीतियों को रद्द किया

सुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए, गुजरात में 600 से अधिक मौतें और महाराष्ट्र के दो नियम रद्द
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए, गुजरात में 600 से अधिक मौतें और महाराष्ट्र के दो नियम रद्द

ताज़ा ख़बरें