होमअपराधसीओ जियाउल हक हत्याकांड में सीबीआई रिपोर्ट को अदालत ने मान्यता दी, रघुराज प्रताप सिंह समेत पांच को मिला राहत
अपराध

सीओ जियाउल हक हत्याकांड में सीबीआई रिपोर्ट को अदालत ने मान्यता दी, रघुराज प्रताप सिंह समेत पांच को मिला राहत

सीबीआई द्वारा 22 दिसंबर 2023 को दायर क्लोजर रिपोर्ट को विशेष न्यायाधीश ने स्वीकार किया, जिससे कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह और अन्य चार अपराधियों को मुकदमे में राहत मिली। मुकदमे के दौरान परवीन आजाद के विरोध के बावजूद, अदालत ने साक्ष्य और पत्रावली के आधार पर रिपोर्ट को मान्य किया।

19 सितंबर 2026 को 09:04 pm बजे
सीओ जियाउल हक हत्याकांड में सीबीआई रिपोर्ट को अदालत ने मान्यता दी, रघुराज प्रताप सिंह समेत पांच को मिला राहत

सौजन्य से:- Jagran

सीओ जियाउल हक हत्याकांड: राजा भैया को बड़ी राहत, सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट अदालत में मंजूर

सीओ जियाउल हक हत्याकांड में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में सीबीआई की ...और पढ़ें

HighLights

- सीबीआई ने सीओ जियाउल हक हत्याकांड में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की।

- अदालत ने रघुराज प्रताप सिंह समेत पांच लोगों को राहत दी।

- परवीन आजाद ने पहले सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट का विरोध किया था।

विधि संवाददाता, लखनऊ। चर्चित सीओ जियाउल हक हत्याकांड में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीबीआई) लखनऊ ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली है।

यह मुकदमा सीओ की पत्नी परवीन आजाद की ओर से तीन मार्च 2013 को दर्ज कराया गया था। दोबारा विवेचना के बाद सीबीआई ने 22 दिसंबर, 2023 को क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद इसे स्वीकार करने का आदेश दिया। इससे कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह समेत पांच लोगों को राहत मिल गई है।

यह था मामला

अभियोजन पत्रावली के मुताबिक, दो मार्च 2013 की शाम करीब साढ़े सात बजे जमीन विवाद को लेकर प्रतापगढ़ के कुंडा के बलीपुर गांव के प्रधान नन्हे यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी पर उनके समर्थक गांव पहुंचे और आरोपित के घर में आग लगा दी।

स्थिति बिगड़ने की सूचना पर तत्कालीन सीओ कुंडा जियाउल हक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान सीओ और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई। इसी दौरान प्रधान के भाई सुरेश यादव की गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद उग्र भीड़ ने सीओ जियाउल हक को घेरकर उनकी पिटाई की और गोली मारकर हत्या कर दी।

चार एफआईआर दर्ज हुई

तिहरे हत्याकांड से संबंधित चार एफआईआर दर्ज हुई थीं। इनमें पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे के अलावा प्रधान नन्हे यादव और सुरेश यादव की हत्या से संबंधित मामले शामिल थे। सीओ की पत्नी परवीन आजाद ने चौथी एफआईआर में तत्कालीन कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह समेत पांच लोगों को नामजद किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना सीबीआई को सौंप दी गई थी। सीबीआई ने इस मामले में 31 जुलाई 2013 को पहली क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। परवीन आजाद ने इसका विरोध करते हुए प्रोटेस्ट प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। अदालत के आठ जुलाई 2014 के आदेश के बाद मामले में दोबारा विवेचना की गई।

इसके बाद सीबीआई ने 22 दिसंबर 2023 को फिर क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। अब अदालत ने उसे स्वीकार कर लिया है। इस बीच जियाउल हक हत्याकांड के अन्य आरोपितों के खिलाफ चली सुनवाई में अक्टूबर 2024 में 10 आरोपितों को दोषी ठहराया गया था और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
कठुआ में मवेशी तस्करी के आरोपी को 6700 रुपये जुर्माने की सजा, पशु का अधिकार भी छीन लिया गया
अपराध

कठुआ में मवेशी तस्करी के आरोपी को 6700 रुपये जुर्माने की सजा, पशु का अधिकार भी छीन लिया गया

एमबीए छात्र की अदालत में पिस्तौल बरामद, बीबीए मित्र भी गिरफ्तार
अपराध

एमबीए छात्र की अदालत में पिस्तौल बरामद, बीबीए मित्र भी गिरफ्तार

आज़मगढ़ में फर्जी योग शिक्षक नियुक्ति केस में दो आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
अपराध

आज़मगढ़ में फर्जी योग शिक्षक नियुक्ति केस में दो आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

वेस्ट बंगाल की विशेष संशोधन में 97% अपीलें लंबित, चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट की
अपराध

वेस्ट बंगाल की विशेष संशोधन में 97% अपीलें लंबित, चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट की

सज़ा से परे मानव गरिमा: बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने कैदियों के स्वास्थ्य पर बल दिया
अपराध

सज़ा से परे मानव गरिमा: बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने कैदियों के स्वास्थ्य पर बल दिया

शराबबंदी ने नहीं बचाया जीवन: सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात‑महाराष्ट्र की नीतियों को रद्द किया
अपराध

शराबबंदी ने नहीं बचाया जीवन: सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात‑महाराष्ट्र की नीतियों को रद्द किया

सुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए, गुजरात में 600 से अधिक मौतें और महाराष्ट्र के दो नियम रद्द
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए, गुजरात में 600 से अधिक मौतें और महाराष्ट्र के दो नियम रद्द

झामुमो के नेतृत्व में एमएमडीआर संशोधन विरोधी धरना-रैली
अपराध

झामुमो के नेतृत्व में एमएमडीआर संशोधन विरोधी धरना-रैली

ताज़ा ख़बरें