होमअपराधगौतमबुद्ध नगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत – कई वादों का त्वरित निपटारा
अपराध

गौतमबुद्ध नगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत – कई वादों का त्वरित निपटारा

जिला न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव ने 12 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिये त्वरित निपटारे के निर्देश दिए। इस आयोजन में मोटर दुर्घटना, वैवाहिक, उत्तराधिकार, दीवानी, ई‑चालान, आर्बिट्रेशन, छोटे अपराध, विद्युत, भूमि‑राजस्व, सेवा‑पेंशन, श्रम आदि सहित विभिन्न प्रकार के मामलों को आपसी सुलह‑समझौते के माध्यम से निपटाने की योजना है, साथ ही प्री‑लिटिगेशन स्तर पर बैंक ऋण और यूटिलिटी बिलों को भी निपटाया जाएगा।

28 अगस्त 2026 को 02:31 pm बजे
गौतमबुद्ध नगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत – कई वादों का त्वरित निपटारा

सौजन्य से:- Navbharat Times

विभिन्न समस्याओं को लेकर गौतमबुद्ध नगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें आपसी सुलह समझौते से मामला समाप्त किया जाएगा।

हाइलाइट्स

जनपद न्यायाधीश ने दिया वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर

विभिन्न कानूनी मामलों का सुलह-समझौते के द्वारा निपटारा होगा

नोएडा में हुई बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

मनीष सिंह, ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में आगामी 12 सितम्बर 2026 को जनपद मुख्यालय और सभी तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम वादों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जनपद न्यायाधीश, गौतमबुद्ध नगर अतुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में न्यायालय सभागार में न्यायिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद न्यायाधीश द्वारा अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित करने और पक्षकारों को समयपूर्व सूचित किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम, वैवाहिक वाद, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, दीवानी वाद, एमवी एक्ट एवं ई-चालान वाद, आर्बिट्रेशन मामले, विशेषतः लघु शमनीय अपराध, धारा-138 एनआई एक्ट के वाद, विद्युत अधिनियम के वाद, भू-राजस्व, सेवा संबंधित एवं पेंशन के मामले, श्रम मामले और अन्य प्रकृति के मामलों का आपसी सुलह-समझौते एवं सहमति के आधार पर अधिक से अधिक निस्तारण किया जाएगा। इसके साथ ही प्री-लिटीगेशन स्तर पर बैंक ऋण, विद्युत एवं बीएसएनएल बिल सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का भी आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।

बैठक में प्रथम अपर जिला जज सुनील कुमार, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत सोमप्रभा मिश्रा, अपर जिला जज पॉक्सो अभिषेक पाण्डेय, अपर जिला जज तृतीय सौरभ द्विवेदी, अपर जिला जज सतेन्द्र सिंह, अपर जिला जज संदीप चौधरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिकेष पाण्डेय, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम मयंक त्रिपाठी, सिविल जज सी.डि. बबीता पाठक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी रावत, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि सागर, अपर सिविल जज सीडि. सुमित कुमार, अपर सिविल जज सीडि. श्रयांश निरंजन, सिविल जज जू.डि. अंकिता सिंह, अपर सिविल जज जू.डि. शौर्य चौहान, सिविल जज जू.डि. अभिषेक कुमार, सिविल जज जू.डि. सुश्री जूही आनंद, सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रभात कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन सिद्धार्थ कुमार सहित न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
हाईकोर्ट ने निजी धार्मिक संगठनों को शरिया कोर्ट का दर्जा नहीं मान्यता दी
अपराध

हाईकोर्ट ने निजी धार्मिक संगठनों को शरिया कोर्ट का दर्जा नहीं मान्यता दी

इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना
अपराध

इल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने इत्तेहाद‑ए‑मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज, 'सर‑तन‑से‑जुदा' नारे को राष्ट्रीय एकता की चुनौती माना

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद पर डॉक्टर‑हिंसा केस में जमानत पर कड़ी चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हिंसा को कड़ा संदेश: नेताओं को जवाबदेह ठहराया

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने 3‑महीने की सीमा तय की, फिर फैसला देने में दो साल लगाए

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया
अपराध

लाम डोंग प्रांत ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून के प्रचार-प्रसार के साथ साइबर सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: विदेश में लापता भारतीय की जाँच का कानूनी आधार क्या?

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया
अपराध

शिमला कोर्ट ने शादी के झांसे के आरोप में आरोपी को बरी किया

ताज़ा ख़बरें