होममुकदमेलखीमपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 80,000 से अधिक मामलों का निपटारा किया
मुकदमे

लखीमपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 80,000 से अधिक मामलों का निपटारा किया

लखीमपुर खीरी की राष्ट्रीय लोक अदालत ने जिला जज शिवकुमार सिंह के निर्देशन में 80,000 से अधिक मामलों को आपसी सुलह और जुर्म इकबाल के आधार पर निस्तारित किया। सबसे अधिक 1,495 मुकदमे सीजेएम प्रमोद सिंह यादव की अदालत में निपटे, जबकि विभिन्न एडीजे और एसीजेएम ने भी बड़ी संख्या में केस सुलझाए। पारिवारिक विवादों में भी मध्यस्थता कर 119 मामलों को सुलह कर दंपत्तियों को विदा किया गया।

13 सितंबर 2026 को 12:04 am बजे
लखीमपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 80,000 से अधिक मामलों का निपटारा किया

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6aa5bbe83badc34900011821","slug":"more-than-80000-cases-have-been-settled-in-lok-adalat-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-184872-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 80 हजार से अधिक मामलों का लोक अदालत में निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Lakhimpur Kheri News: 80 हजार से अधिक मामलों का लोक अदालत में निस्तारण

Sun, 13 Sep 2026 02:24 AM IST

बरेली ब्यूरो

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

Updated Sun, 13 Sep 2026 02:24 AM IST

विज्ञापन

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय लोक अदालत में 80 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत जिला जज शिवकुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित हुई।

विभिन्न अदालतों में मुकदमों का आपसी सुलह और जुर्म इकबाल के आधार पर निस्तारण हुआ। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अंबरीश त्रिपाठी ने इसकी जानकारी दी। सीजेएम प्रमोद सिंह यादव की अदालत में सबसे ज्यादा 1495 मुकदमे निपटाए गए।

जिला जज शिवकुमार सिंह ने चार, एडीजे अशोक दुबे ने एक, एडीजे राजेश्वरी टोलिया ने चार, एडीजे मनोज सिंह ने एक, एडीजे रेनू सिंह ने 356, एडीजे अभिषेक श्रीवास्तव ने पांच, एडीजे वीरेंन्द्रनाथ पांडेय ने 12, एडीजे विष्णुदेव सिंह ने दो, एडीजे पूनम सिंह ने 11 और एडीजे भूलेराम ने एक मुकदमा निस्तारित किया।

विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिवीजन योगेश यादव ने उत्तराधिकार के तीन मामलों सहित 22 मुकदमे निपटाए। एसीजेएम रेनू यादव ने 539, एसीजेएम श्रुति वर्मा ने 547, एसीजेएम प्रदीप सिंह कुशवाहा ने 495, दीपांकर यादव ने 272, एसीजेएम किरन मिश्र ने 323, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन मारूफ अंसारी ने 266 और अनामिका ने 73 मुकदमे निस्तारित किए।

विज्ञापन

119 पारिवारिक मामलों में बनी बात

मामूली विवादों को लेकर लंबे समय से चल रहे पति-पत्नी के मामलों में संधिकर्ताओं ने सुलह कराई। प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह ने 38 और प्रथम अपर प्रधान न्यायाधीश राहुल आनंद ने 81 मामलों में सुलह कराई। इसके बाद दंपत्तियों को राजी-खुशी कचहरी से विदा किया गया।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →

ताज़ा ख़बरें