सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश: दो साल से अधिक पुराने बिजली बिल की वसूली नहीं होगी
कोर्ट ने कहा कि बिजली बिल दो साल के भीतर वसूला जाना चाहिए, और दो साल से परे वसूली के लिए राशि को लगातार बिलों में बकाया के रूप में दर्शाना अनिवार्य है। यह निर्णय दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के 57.74 लाख रुपये के न्यूनतम खपत गारंटी शुल्क के मामले में दिया गया था।

सौजन्य से:- Jagran
'दो साल पुराना बकाया नहीं वसूल सकती बिजली कंपनी', सुप्रीम कोर्ट ने दिया महत्वपूर्ण फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने बिजली बिल के पुराने बकाए की वसूली पर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है, जिसमें कहा गया है कि सामान्यतः दो साल के भीतर बकाया वसूला जाना चाहिए
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बिजली के पुराने बकाए की वसूली के बारे में महत्वपूर्ण फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा है कि सामान्य तौर पर बिजली की खपत से जुड़ा कोई बिल दो साल के भीतर वसूला जाना चाहिए। दो साल की अवधि के बाद भी बकाया वसूलने के लिए उस रकम को लगातार बिजली बिलों में बकाया के तौर पर दिखाया जाना जरूरी है।
ऐसा नहीं रहने पर दो साल से अधिक पुरानी वसूली पर रोक रहेगी। फैसले से स्पष्ट होता है कि बिजली बकाए से जुड़े मामलों में सिर्फ वर्षों बाद एक मुश्त मांग खड़ी कर देना पर्याप्त नहीं है। यह भी देखना होगा कि रकम कब पहली बार देय हुई, उसका बिल कब जारी हुआ और क्या बाद के बिलों में उसे लगातार बकाए के रूप में दर्शाया गया।
हालांकि कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिजली अधिनियम की धारा 56(2) हर स्थिति में दो साल बाद किसी सप्लीमेंट्री डिमांड पर पूर्ण रोक नहीं लगाती। ये फैसला जस्टिस एसवीएन भट्टी और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मामले में दिया है। कोर्ट ने बिजली कंपनी की अपील खारिज कर दी है।
ये मामला करीब 57.74 लाख रुपये के न्यूनतम खपत गारंटी शुल्क की मांग से जुड़ा था। यह मांग फरवरी से सितंबर 1998 की अवधि के लिए 13 फरवरी 2007 यानी नौ साल बाद की गई थी। मामले में उपभोक्ता ने 4000 केवीए बिजली लोड के लिए आवेदन किया था, लेकिन उस समय बिजली उपलब्धता की स्थिति के कारण कंपनी ने 2000 केवीए ही स्वीकृत किया।
बाद में कंपनी ने 2000 केवीए उपलब्ध होने की बात कहते हुए उपभोक्ता को इसकी पेशकश की लेकिन उपभोक्ता ने सितंबर 1998 में अतिरिक्त आपूर्ति लेने में रुचि नहीं दिखाई। बावजूद कंपनी ने 1998 की अवधि के लिए 57.74 लाख रुपये न्यूनतम खपत गारंटी शुल्क की मांग कर दी। बिजली लोकपाल ने मांग रद करते हुए पाया कि अतिरिक्त 2000 केवीए के लिए उपभोक्ता ने सहमति नहीं दी थी।
और ऐसा कोई रिकॉर्ड भी नहीं था कि अतिरिक्त लोड वास्तव में उसे जारी किया गया। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भी लोकपाल के फैसले को सही माना। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि किसी उपभोक्ता से बकाया रकम दो साल की अवधि के बाद तभी वसूली जा सकती है जब उसे लगातार बिजली के बकाए के रूप में बिल में दर्शाया गया हो।
केवल यह दावा कर देना पर्याप्त नहीं है कि रकम पहले से बकाया थी। बिजली कंपनी को अपने नियमित बिलों में उस रकम को लगातार बकाए के तौर पर दिखाना होगा।
यह भी पढ़ें- बिहार: किराएदार, बिजली मीटर या बंटवारा... जानें आपकी संपत्ति पर कितना और किसे देना होगा टैक्स
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
बेतिया में मुफ्त वाद निपटान, लोक अदालत ने समाज में भाईचारा बढ़ाया

सुप्रीम कोर्ट ने डीपफेक‑AI कंटेंट पर गुजरात हाई कोर्ट के PIL को रोका, केंद्र की ट्रांसफर याचिका पर नोटिस जारी

जौनपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 59,218 मामलों का निपटारा, 22.57 करोड़ रुपये की समझौता राशि तय

चरखी दादरी में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 16,971 मामलों का समाधान, 8.93 करोड़ रुपये की सेटलमेंट तय

सर्वर त्रुटि 500 – कृपया बाद में पुनः प्रयास करें

सर्वर त्रुटि 500: पुनः प्रयास करें

ग्रेटर नोएडा की राष्ट्रीय लोक अदालत ने तीन दंपतियों को पुनर्विवाह की राह दिखाते हुए तलाक की अर्जी वापस ली

सर्वर त्रुटि 500: पृष्ठ लोड नहीं हो पाया
ताज़ा ख़बरें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या, पुनः प्रयास करें
- बाराबंकी लोक अदालत में बुज़ुर्ग दम्पति ने मुकदमा समाप्त कर फिर से जयमाला पहनाई
- सर्वर पर 500 त्रुटि: अस्थायी समस्या
- सर्वर त्रुटि 500 – पेज नहीं खुल रहा है
- भागलपुर में 27 बेंचों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत, पेंडिंग मामलों को सुलह से निपटाने का लक्ष्य
- सर्वर त्रुटि 500: पृष्ठ लोड नहीं हो रहा
- सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें
- लोक अदालत से तेज न्याय: बगहा में न्यायाधीशों ने कार्यक्रम में बताया

