भरण‑पोषण में गुमराह कर दोषी पति को राहत नहीं मिली
शिमला की हाईकोर्ट ने पाया कि पति ने कार्यवाही से बचते हुए महत्वपूर्ण तथ्य छिपाए और 336‑दिन की देरी के बावजूद उसे माफी नहीं दी। न्यायाधीशों ने बताया कि पति को मामले की पूरी जानकारी थी, फिर भी अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। इस कारण, पूर्व आदेश के अनुसार पत्नी और बच्चों को भरण‑पोषण जारी रहेगा।

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6aa54329d3f779a71b071955","slug":"shimla-husband-denied-relief-in-maintenance-case-for-misleading-the-court-and-concealing-facts-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: अदालत को गुमराह कर तथ्यों को छिपाने पर भरण-पोषण मामले में पति को राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: अदालत को गुमराह कर तथ्यों को छिपाने पर भरण-पोषण मामले में पति को राहत नहीं
Sun, 13 Sep 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 13 Sep 2026 05:00 AM IST
सार
अदालत ने भरण-पोषण से जुड़े मामले में दायर क्रिमिनल रिवीजन याचिका में 336 दिन की देरी को माफ करने की पति की अर्जी को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विस्तार
अदालत को गुमराह कर तथ्य छिपाने पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पत्नी और नाबालिग बच्चों के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में पति को कोई राहत नहीं दी। अदालत ने भरण-पोषण से जुड़े मामले में दायर क्रिमिनल रिवीजन याचिका में 336 दिन की देरी को माफ करने की पति की अर्जी को खारिज कर दिया है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल और न्यायाधीश योगेश जसवाल की खंडपीठ ने पाया कि पति कार्यवाही से जानबूझकर बचता रहा और उसने कोर्ट में आवेदन दाखिल करते समय महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया। बता दें कि फैमिली कोर्ट पांवटा साहिब ने 15 सितंबर 2025 को पत्नी को 5,000 और उसके दो नाबालिग बच्चों को 3,000-3,000 रुपये प्रति माह गुजारा भत्ता देने का आदेश सुनाया था।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता इस आदेश के खिलाफ 336 दिनों की देरी से हाईकोर्ट पहुंचा था। पति ने दलील दी थी कि वह पेशे से ड्राइवर है और बाहर रहने के कारण उसे एकतरफा फैसले की जानकारी नहीं थी। कोर्ट ने इस दलील को सिरे से खारिज करते हुए पाया कि पति को कार्यवाही की पूरी जानकारी थी। हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड खंगालने पर पाया कि एकतरफा कार्यवाही के आदेश को रद्द करवाने के लिए पति ने फैमिली कोर्ट में खुद अर्जी लगाई थी, जिसे कोर्ट ने 19 फरवरी 2025 को खारिज कर दिया था। खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि जब पति को केस की पेंडेंसी और एकतरफा कार्यवाही का पता था, तब भी वह अदालत में उपस्थित होकर पक्ष रखने से बचता रहा। अदालत ने माना कि समयावधि समाप्त होने के बाद देरी माफ कराने के लिए उचित और ठोस कारण पेश करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी समस्या

सर्वर त्रुटि 500 – कृपया बाद में पुनः प्रयास करें

लोक अदालत ने 63 जोड़ों के रिश्ते फिर से बाँधे, 184 मामलों का निस्तारण

लखीमपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 80,000 से अधिक मामलों का निपटारा किया

सर्वर त्रुटि 500: आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस नहीं हुई, बाद में पुनः प्रयास करें

सर्वर त्रुटि 500: साइट पर अस्थायी गड़बड़ी

सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश: दो साल से अधिक पुराने बिजली बिल की वसूली नहीं होगी

बेतिया में मुफ्त वाद निपटान, लोक अदालत ने समाज में भाईचारा बढ़ाया
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने डीपफेक‑AI कंटेंट पर गुजरात हाई कोर्ट के PIL को रोका, केंद्र की ट्रांसफर याचिका पर नोटिस जारी
- जौनपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 59,218 मामलों का निपटारा, 22.57 करोड़ रुपये की समझौता राशि तय
- चरखी दादरी में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 16,971 मामलों का समाधान, 8.93 करोड़ रुपये की सेटलमेंट तय
- सर्वर त्रुटि 500: पुनः प्रयास करें
- ग्रेटर नोएडा की राष्ट्रीय लोक अदालत ने तीन दंपतियों को पुनर्विवाह की राह दिखाते हुए तलाक की अर्जी वापस ली
- सर्वर त्रुटि 500: पृष्ठ लोड नहीं हो पाया
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या, पुनः प्रयास करें
- मथुरा लोक अदालत ने 2.87 लाख वादों का समाधान किया, 20.55 करोड़ रुपये मुआवजे के आदेश भी

