सुप्रीम कोर्ट ने बिहार को 8 हफ्ते में गंगा बाढ़ क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने का अंतिम आदेश
पटना में नौजर घाट से नूरपुर घाट तक के गंगा बाढ़ क्षेत्र में मौजूद अवैध ढाँचे हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को आठ सप्ताह का समय दिया है और अनुपालन न होने पर अवमानना की कार्रवाई का इशारा किया है। अदालत ने पहले 21 जुलाई को भी छह हफ्ते का समय दिया था, पर अब इसे अंतिम चेतावनी कहा गया है।

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6abf6ad4f931c62ced0b8df8","slug":"supreme-court-grants-eight-weeks-to-bihar-to-remove-encroachments-from-ganga-flood-plains-in-patna-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आखिरी बार आठ सप्ताह का समय दे रहे': सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को फटकारा- अब अवमानना की कार्रवाई करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'आखिरी बार आठ सप्ताह का समय दे रहे': सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को फटकारा- अब अवमानना की कार्रवाई करेंगे
Fri, 02 Oct 2026 01:57 PM IST
नितिन गौतम
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:57 PM IST
सार
पटना में गंगा के बाढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। सुप्रीम कोर्ट ने गंगा के बाढ़ क्षेत्र से अतिक्रमण और अवैध ढांचे हटाने के लिए आठ सप्ताह का समय दिया है और आदेश का पालन न होने पर कार्रवाई करने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को पटना में नौजर घाट से नूरपुर घाट के बीच गंगा के बाढ़ क्षेत्र में बने सभी अवैध ढांचों और अतिक्रमण को हटाने के लिए आठ सप्ताह का समय दिया है। जस्टिस जे. बी. पारदीवाला और जस्टिस के. वी. विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि 21 जुलाई को शीर्ष अदालत ने राज्य को छह सप्ताह का समय दिया था, ताकि नौजर घाट से नूरपुर घाट के बीच गंगा के बाढ़ क्षेत्र में मौजूद अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाया जा सके।
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
28 सितंबर को बिहार के महाधिवक्ता एस. डी. संजय ने पीठ को बताया कि शीर्ष अदालत के निर्देशों का आंशिक पालन हुआ है। हालांकि उन्होंने कहा कि नेपाल में आई हालिया प्राकृतिक आपदा के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे यह पूरा इलाका जलमग्न हो गया और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया। इस पर पीठ ने नाराजगी जताते हुए कहा, 'हम अंतिम बार आठ सप्ताह का समय देते हैं। अगर निर्देशों का पालन नहीं हुआ, तो हमें बिहार के मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों को तलब करना पड़ेगा और अवमानना की कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है।'
एनजीटी के आदेश के खिलाफ दायर की गई है याचिका
पीठ ने आगे कहा, 'आठ सप्ताह के बाद, यानी अगली सुनवाई पर, हम अतिक्रमण हटाने को लेकर पूर्ण अनुपालन रिपोर्ट चाहते हैं। इसके बाद कोई और समय नहीं दिया जाएगा।' शीर्ष अदालत राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के जून 2020 के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील बाढ़ क्षेत्र में अवैध निर्माण और स्थायी अतिक्रमण के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी गई थी।
विज्ञापन
28 सितंबर के आदेश में पीठ ने यह भी कहा कि मामले में कुछ हस्तक्षेप याचिकाएं दाखिल की गई हैं, जिनमें दावा किया गया है कि निर्माण उनकी निजी जमीन पर है और वह बाढ़ क्षेत्र में नहीं आता। पीठ ने कहा, 'ऐसे हस्तक्षेपकर्ता सक्षम प्राधिकारी के समक्ष आवेदन दे सकते हैं।'
अदालत ने साफ किया कि अगर कोई हस्तक्षेपकर्ता अभ्यावेदन देता है, तो उसे भूमि के स्वामित्व से जुड़े सभी दस्तावेज, निर्माण की स्वीकृति और अन्य आवश्यक अनुमतियां संलग्न करनी होंगी। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। जुलाई में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने गंगा नदी के किनारे हो रहे अवैध निर्माण को गंभीर चिंता का विषय बताया था और बिहार सरकार को छह सप्ताह के भीतर नौजर घाट से नूरपुर घाट के बीच सभी अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था।

Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट: बिना भरे ई‑चालान पर गाड़ी जप्त, पंजीयन एवं पीयूसी नवीनीकरण रोके

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार को गंगा के फ्लड‑प्लेन से अतिक्रमण हटाने के लिए 8 हफ्ते की अंतिम समय सीमा दी

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के अनुकंपा नियुक्ति आदेश को बरकरार रखा, पोते को नौकरी मिलने की संभावना

सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की करुणा पदस्थापना आदेश में कोई बदलाव नहीं किया

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के दया‑नियुक्ति आदेश को बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया: चेक रद्दीकरण पर ड्रॉअर के पते पर भेजा नोटिस वैध, भले ही परिवार के सदस्य ने प्राप्त किया

NEET‑PG 2026 के परिणाम में वास्तविक प्रश्न‑विकल्प देखना अनिवार्य, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

सुप्रीम कोर्ट ने ई‑चालान न चुकाने पर गाड़ी जब्ती और सभी रजिस्ट्री सेवाओं पर रोक का आदेश दिया
ताज़ा ख़बरें
- आवास विकास परिषद के कार्यालय की सील हटाने का कोर्ट आदेश, 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई
- हाईकोर्ट ने बच्चे की कस्टडी का अधिकार फैमिली कोर्ट को देकर जिला आदेश निरस्त किया
- सुप्रीम कोर्ट ने 2008 गुजरात के बॉम्ब हमलों के दोषी अहमद बावा की फांसी रोकी
- दिल्ली हाई कोर्ट ने रद्द किया सास के वरिष्ठ नागरिक अधिनियम के तहत बेदखली आदेश, बहू को मिला वैवाहिक घर में रहने का अधिकार
- भू‑संपत्ति अधिग्रहण के नए नियम: राजस्व हेतु आवासीय जमीन की नीलामी को न्यूनतम किया जाएगा
- दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा विदेशियों को भारत में प्रवेश का कोई स्वाभाविक अधिकार नहीं
- सुप्रीम कोर्ट ने इलैयाराजा के कॉपीराइट याचिका को सुनवाई से मना किया, हाई कोर्ट के निर्णय में दखल नहीं किया
- विपक्ष की आपत्ति से 'एक देश, एक चुनाव' समिति ने सुप्रीम कोर्ट के प्रस्तावित ब्रीफिंग को रद्द किया