सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं, पर 24‑घंटे की जलवायु नहीं; समय‑निर्धारण सरकार को
कोर्ट ने कहा कि पूरे देश में पटाखों पर पूरी तरह से रोक नहीं लगाई जा सकती, लेकिन दिन‑भर की आतिशबाज़ी की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसे संतुलित करने के लिए सरकार और केंद्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शोर‑सीमा, उत्सर्जन स्तर और परीक्षण‑समय निर्धारित करने को कहा गया, तथा अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी। साथ ही, सीमित शर्तों के तहत ‘ग्रीन पटाखों’ को उपयोग की अनुमति पर भी विचार किया गया।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Supreme Court Firecracker Ruling | No Complete Ban On Fireworks
सुप्रीम कोर्ट बोला- पटाखों पर पूरी तरह बैन नहीं:लेकिन 24 घंटे आतिशबाजी की परमिशन भी नहीं, सरकार समय तय करे
- कॉपी लिंक
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पटाखों पर बैन हटाने की याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने कहा- पूरे देश में पटाखों पर बैन लगाना मुमकिन नहीं है। पूरी पाबंदी से लोगों की भावनाएं आहत होंगी।
लेकिन, 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत भी नहीं दी जा सकती। पटाखे चलाने के लिए समय तय करना होगा, जिससे कि त्योहार भी मनाया जा सके और लोगों को परेशानी भी न हो।
जस्टिस एमएम सुंदरैश और पीबी वराले की बेंच ने कहा कि धार्मिक भावनाओं, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी चिंताओं के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
बेंच ने केंद्र सरकार और केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को पटाखों के बेरियम की जांच, डेसिबल लेवल तय करने और फायर टेस्ट के लिए समय भी दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी।
ग्रीन पटाखों पर सीमित छूट का प्रस्ताव
सुनवाई के दौरान एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने एक नोट पेश किया। इसमें कुछ खास ‘नेक्स्ट-जेनरेशन जॉइंट ग्रीन क्रैकर्स’ को सीमित और शर्तों के साथ छूट देने पर विचार की बात कही गई।
इन पटाखों को काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च-नेशनल एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSIR-NEERI) के सहयोग से विकसित किया गया है। ये नए फॉर्मूले से बनाए गए जुड़े हुए पटाखे हैं। इनमें उत्सर्जन कम करने के लिए बेरियम साल्ट की मात्रा घटाई गई है।
नोट में कहा गया कि इन खास पटाखों को तभी अनुमति दी जा सकती है, जब इन्हें लाइसेंस प्राप्त निर्माता ही बनाएं। उन्हें तय शोर सीमा और उत्सर्जन व सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा।
इन पटाखों में शोर की सीमा 125 dB(AI)/145 dB(C) पीक तय की गई है। इनमें प्रतिबंधित केमिकल भी नहीं होने चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल ग्रीन पटाखों की अनुमति दी थी
पिछले साल दिवाली से पहले दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 पार हो गया था। इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और नेशनल कैपिटल रीजन में ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल की अनुमति दी थी। यह छूट परंपराओं और पर्यावरण व स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बीच संतुलन बनाने की शर्तों के साथ दी गई थी।
कोर्ट ने साफ किया था कि ग्रीन पटाखे दिवाली से पहले और दिवाली के दिन ही तय समय के दौरान चलाए जा सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कहा था कि अगर दिल्ली-NCR के शहरों को साफ हवा का हक है तो दूसरे शहरों के लोगों को क्यों नहीं?
-------------
ये खबर भी पढ़ें...
पटाखा दुकान में लगी आग, कर्मचारी ने कूदकर बचाई जान:भोपाल के बैरागढ़ रोड पर हादसा
भोपाल का बैरागढ़ रोड शुक्रवार तड़के पटाखों के धमाकों से दहल उठा। यहां एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। पटाखों की वजह से बार-बार धमाके होते रहे और आग की लपटें करीब 70 फीट ऊपर तक उठ गईं। पूरी खबर पढ़ें…
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
राष्ट्रपति की स्वीकृति से गुजरात बना यूसीसी वाला दूसरा राज्य

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 अहमदाबाद बम धमाका मामले में अहमद बावा की फांसी पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने नई पीढ़ी के ज्वाइन फायरक्रैकर्स को शर्तों के साथ मंजूरी दी

सुप्रीम कोर्ट ने SARFAESI अधिनियम के तहत ऑक्शन रद्द किया, प्रक्रिया का सख्त पालन अनिवार्य

क़ानूनी समझ से युवाओं की सुरक्षा बढ़ती है

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल पर संसदीय समिति से मिलने से मना किया, बैठक रद्द

सीएम योगी का एनकाउंटर कानून पर जोर, अखिलेश यादव से तेज टकराव

सुप्रीम कोर्ट ने ECs/CEC नियुक्ति पर विभाजित निर्णय के रद्दीकरण की याचिका को खारिज किया
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अनअदा ई‑चालान पर वाहन जब्ती व सेवाओं पर प्रतिबंध
- कोलकाता हाई कोर्ट ने खड़ाह पुलिस को RG कर केस की जांच CBI को सौंपने का निर्देश दिया
- बौद्ध कार्यकर्ता ने छह‑पद वाली 'वन्दे मातरम्' को धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे के उल्लंघन के रूप में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी
- मुख्य चुनाव आयुक्त के एकतरफ़ा फैसलों को रोकने की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
- भारत के बिमल पटेल को अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून न्यायाधिकरण के न्यायाधीश चुना गया
- सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी के बैंक खातों को अनफ्रीज़ करने से इनकार, मामला कलकत्ता हाई कोर्ट को सौंपा
- गुजरात हाई कोर्ट ने जज के वकील से मोबाइल प्राप्त करने पर हटाने को कायम रखा
- विपक्ष की आपत्ति से 'एक देश, एक चुनाव' समिति ने सुप्रीम कोर्ट के प्रस्तावित ब्रीफिंग को रद्द किया

