लोक अदालत ने हरसिमरत को 10वीं में फिर से दाखिला दिया, स्कूल ने अंक रोके थे
हरसिमरत कौर ने 9वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी की, पर स्कूल ने उसे 10वीं में भेजा और फिर अचानक उसे 9वीं पर लौटने के लिए दबाव डालना शुरू किया। लोक अदालत के सख्त निर्देशों के बाद प्रबंधन को वापस 10वीं में दाखिला देने पर मजबूर होना पड़ा, जिससे छात्रा को पढ़ाई जारी रखने का अधिकार मिल गया।

सौजन्य से:- amarujala.com
{"_id":"6aa0cb8eb1e4ca5dd30f883a","slug":"lok-adalat-grants-justice-to-girl-student-school-withheld-marks-denied-admission-ludhiana-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल ने रोके थे नंबर, बंद किया था प्रवेश: लोक अदालत ने हरसिमरत को दिया न्याय, पिता की लड़ाई लाई रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल ने रोके थे नंबर, बंद किया था प्रवेश: लोक अदालत ने हरसिमरत को दिया न्याय, पिता की लड़ाई लाई रंग
Wed, 09 Sep 2026 08:31 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: Nivedita
Updated Wed, 09 Sep 2026 08:31 AM IST
सार
हरसिमरत ने नौवीं की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी की थी। स्कूल ने स्वयं ही उसे 10वीं में भेजा था। मध्य में प्रबंधन ने अचानक हरसिमरत और करीब एक दर्जन अन्य विद्यार्थियों पर नौवीं कक्षा में वापस जाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विस्तार
लुधियाना में जालंधर बाइपास स्थित एक निजी स्कूल को 10वीं की छात्रा हरसिमरत कौर को कक्षा से बेदखल करना महंगा पड़ा है। लोक अदालत के सख्त निर्देशों के बाद स्कूल प्रबंधन को आखिरकार झुकना पड़ा। विद्यालय प्रशासन ने छात्रा को वापस 10वीं कक्षा में दाखिला देकर पढ़ाई की अनुमति दे दी है।
हरसिमरत के पिता बलकार सिंह ने अपनी याचिका में बताया कि उनकी बेटी ने नौवीं की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी की थी। स्कूल ने स्वयं ही उसे 10वीं में भेजा था। छात्रा कई महीनों से नियमित कक्षाएं ले रही थी। हालांकि, मध्य में प्रबंधन ने अचानक हरसिमरत और करीब एक दर्जन अन्य विद्यार्थियों पर नौवीं कक्षा में वापस जाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उन्हें स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेकर स्कूल छोड़ने को भी कहा गया।
परिजनों को झुकाने के लिए छात्रा के नंबर रोक लिए गए और कक्षा में प्रवेश बंद कर दिया गया। पिता ने प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर वाली बच्ची की डायरी को साक्ष्य बनाकर अदालत का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने सीबीएसई और बाल अधिकार संरक्षण आयोग से भी शिकायत की थी।
विज्ञापन
लोक अदालत का सख्त आदेश
मामले की गंभीरता और छात्रा के भविष्य को देखते हुए लोक अदालत ने सख्त आदेश जारी किए। अदालत ने स्कूल को निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक बच्ची की पढ़ाई में कोई बाधा न डाली जाए। उसे नियमित कक्षाओं में बैठने दिया जाए। अदालत ने परिजनों को किसी भी प्रकार से प्रताड़ित करने पर पूरी तरह रोक लगा दी। स्कूल प्रबंधन को 12 अक्तूबर के लिए समन जारी किया गया है।
प्रबंधन को झुकने पर मजबूर होना पड़ा
पिता जब अदालती आदेश लेकर स्कूल पहुंचे तो शुरुआती टालमटोल हुई। इसके बाद प्रबंधन को छात्रा को प्रवेश देने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह न्यायपालिका के कड़े रुख का परिणाम है। इस फैसले से स्कूल की मनमानी पर रोक लगी है।

Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले वनभूलपुरा में भारी सुरक्षा, 50 हज़ार लोगों को संकट

बिहारशरीफ में राष्ट्रीय लोक अदालत का जागरूकता रथ रवाना, सुलहनीय विवादों के त्वरित निपटारे की उम्मीद

500 त्रुटि: वेबसाइट पर सर्वर समस्या, पुनः प्रयास करें

सर्वर त्रुटि 500: पृष्ठ लोड नहीं हो रहा

सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर से बचाने के लिये पाँच करोड़ की जमा शर्त रखी

ग़टशिला और जमशेदपुर में 12 सितंबर को ऋण समाधान हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

सर्वर त्रुटि 500: साइट अनुपलब्ध

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान
ताज़ा ख़बरें
- 12 सितम्बर को खंडवा में नेशनल लोक अदालत: लंबित मुकदमों को तेज़ी से निपटाने का अवसर
- सर्वर त्रुटि 500: कृपया बाद में पुनः प्रयास करें
- भिवानी में कल प्री-लोक अदालत का आयोजन: लोक अदालत से त्वरित निपटारा
- सुप्रीम कोर्ट ने मांगी कानूनी शिक्षा के लिए विशेष निकाय की स्थापना
- भ्रष्टाचार के मुकदमों में बेज़रूरत साक्ष्य से न्याय प्रक्रिया जटिल, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
- मिर्जापुर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- 12 सितंबर को उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोक अदालत, 31 दिसंबर तक मध्यस्थता अभियान जारी
- सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ ग्रुप का प्रस्ताव खारिज किया, हजारों घर खरीदारों को राहत की आशा