12 सितंबर को उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोक अदालत, 31 दिसंबर तक मध्यस्थता अभियान जारी
उत्तरी प्रदेश के विधिक सेवा प्राधिकरण ने 12 सितंबर को हाईकोर्ट और जिला न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया है। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 1 अगस्त से शुरू हुआ विशेष मध्यस्थता अभियान 31 दिसंबर तक चलकर लंबित मामलों को समझौते के माध्यम से निपटाने का प्रयास करेगा।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttarakhand
- Nainital
- Uttarakhand National Lok Adalat & Mediation Campaign Update
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत:उत्तराखंड में हाईकोर्ट और जिला अदालतों में लगेगी; 31 दिसंबर तक मध्यस्थता अभियान भी चलेगा
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष मध्यस्थता अभियान भी चलाया जा रहा है। यह अभियान 31 दिसंबर तक जारी रहेगा।
31 दिसंबर तक चलेगा मध्यस्थता अभियान
नैनीताल के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर देशभर में तीसरी बार यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत 1 अगस्त से हुई है और यह 31 दिसंबर तक चलेगा।
इस दौरान उच्च न्यायालय और जिला न्यायालयों में लंबित मामलों को मध्यस्थता के जरिए निपटाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए हर जिले में प्रशिक्षित मध्यस्थ उपलब्ध हैं। पक्षकार आपसी सहमति और समझौते के आधार पर अपने लंबित मामले का समाधान करा सकते हैं।
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को किया जाएगा। उत्तराखंड में भी इसी दिन उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति और जिला न्यायालयों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख में लोक अदालत आयोजित होगी।
समझौते से दोनों पक्षों को राहत
प्रदीप मणि त्रिपाठी ने लंबित मामलों से जुड़े लोगों से लोक अदालत में पहुंचकर मामलों का निपटारा कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समझौते के जरिए विवाद खत्म होने से दोनों पक्षों को राहत मिलती है।
उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले में एक पक्ष जीतता है और दूसरा हारता है, जिससे कई बार अपील की स्थिति बन जाती है। इसके विपरीत समझौते में दोनों पक्षों की सहमति होती है और सामान्यतः अपील की जरूरत नहीं रहती। उन्होंने कहा कि समझौते से मामला जल्दी निपटने के साथ आपसी विवाद और दुश्मनी भी खत्म हो सकती है और भाईचारा बना रहता है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
भ्रष्टाचार के मुकदमों में बेज़रूरत साक्ष्य से न्याय प्रक्रिया जटिल, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

मिर्जापुर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास आवश्यक

सर्वर त्रुटि 500: साइट अस्थायी रूप से अनुपलब्ध

सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी तकनीकी गड़बड़ी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले हल्द्वानी में सुरक्षा को कड़ा किया, बनभूलपुरा में भारी पुलिस और ड्रोन तैनात

सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को जेल से बचने के लिए 5 करोड़ जमा करने का आदेश

कौशांबी में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 35 हजार मामलों का समाधान लक्ष्य
ताज़ा ख़बरें
- गयाजी में राष्ट्रीय लोक अदालत: सुलह‑समझौते से लंबित मामलों का त्वरित निपटारा
- इज़राइल ने यूके के यरूशलम कॉन्सुलेट को बंद करने की घोषणा, वेस्ट बैंक बस्तियों पर ब्रिटेन के प्रतिबंध पर टकराव बढ़ा
- सर्वर त्रुटि: गुवाहाटी उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्ति की सूचना नहीं मिल रही
- सर्वर त्रुटि के कारण लेख नहीं मिला
- सर्वर त्रुटि 500: पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी व्यवधान
- सर्वर त्रुटि 500: आंतरिक समस्या
- लाइव लॉ अकादमी ने एम एंड ए पर नया कैप्सूल कोर्स शुरू किया

