होमअपराधराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जांच को राजनीति से दूर रखने की अपील की
अपराध

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जांच को राजनीति से दूर रखने की अपील की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की सुनवाई अगले हफ्ते तक टाल दी और जांच को राजनीति से दूर रखने की अपील की। अदालत ने जांच की निगरानी के लिए एक वरिष्ठ IPS अधिकारी को नियुक्त करने का सुझाव दिया।

20 जुलाई 2026 को 12:14 pm बजे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जांच को राजनीति से दूर रखने की अपील की

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन केस पर विस्तृत सुनवाई अगले हफ्ते के लिए टाल दी गई. चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने जांच की मौजूदा स्थिति पर जानकारी ली. साथ ही कहा कि इस मामले को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए. अदालत का मकसद सिर्फ यह सुनिश्चित करना है कि जांच अपने सही अंजाम तक पहुंचे.

सुनवाई के दौरान कोर्ट में बताया गया कि पिछली सुनवाई के निर्देशों के मुताबिक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की जा चुकी है. अदालत को जानकारी दी गई कि जांच जारी है, अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और फिलहाल जांच से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा सकती.

सुनवाई के दौरान अदालत ने जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के गठन पर भी सवाल उठाए. कोर्ट ने कहा कि सरकार इस बारे में जरूरी निर्देश लेकर आए. पीठ ने सुझाव दिया कि जांच की निगरानी उस वरिष्ठ IPS अधिकारी को सौंपी जा सकती है, जो पहले भी इस मामले को देख चुके हैं. अदालत ने SIT के पुनर्गठन पर विचार करने को कहा, ताकि जांच बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ सके.

'जांच को राजनीति से दूर रखें'

Advertisement

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान कहा कि अदालत इस मामले में पूरी सावधानी बरत रही है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस पूरे विवाद का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए. कोर्ट का उद्देश्य सिर्फ इतना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी हो और सच सामने आए. सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई अगले हफ्ते तय की है. तब तक राज्य सरकार से SIT को लेकर जरूरी निर्देश लेने को कहा गया है. साथ ही अदालत जांच की अगली प्रगति रिपोर्ट भी देखेगी. अब सभी की नजर अगली सुनवाई पर रहेगी, जहां जांच से जुड़े कई अहम पहलुओं पर आगे की तस्वीर साफ हो सकती है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने रिक्शा चालक को 20 साल की सजा सुनाई, टोक दी उम्रकैद!
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने रिक्शा चालक को 20 साल की सजा सुनाई, टोक दी उम्रकैद!

दिल्ली उच्च न्यायालय ने टेलीग्राम प्रतिबंध को स्वीकार किया, डिजिटल अधिकारों और सुरक्षा के बीच संतुलन पर कायम रखा
अपराध

दिल्ली उच्च न्यायालय ने टेलीग्राम प्रतिबंध को स्वीकार किया, डिजिटल अधिकारों और सुरक्षा के बीच संतुलन पर कायम रखा

राम मंदिर चोरी का राजनीतिकरण न करें: SC ने याचिकाकर्ताओं को चेतावनी दी
अपराध

राम मंदिर चोरी का राजनीतिकरण न करें: SC ने याचिकाकर्ताओं को चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- रेप के लिए सख्त सजा के बाद भी कोई कमी नहीं, अपराधी को दंडित करने के तीन उद्देश्य होते हैं
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- रेप के लिए सख्त सजा के बाद भी कोई कमी नहीं, अपराधी को दंडित करने के तीन उद्देश्य होते हैं

पलक्कड़ जुड़वां हत्याकांड: केरल कोर्ट का निर्णय, चेंथमरा को मौत की सजा
अपराध

पलक्कड़ जुड़वां हत्याकांड: केरल कोर्ट का निर्णय, चेंथमरा को मौत की सजा

सुधरने की गुंजाईश, सुप्रीम कोर्ट ने 20 साल की सजा में कैदी को मिला फायदा, 25 साल का था जब मिली थी उम्रकैद
अपराध

सुधरने की गुंजाईश, सुप्रीम कोर्ट ने 20 साल की सजा में कैदी को मिला फायदा, 25 साल का था जब मिली थी उम्रकैद

सुप्रीम कोर्ट: गैरेज से चलते लॉ कॉलेजों की मान्यता चिंताजनक
अपराध

सुप्रीम कोर्ट: गैरेज से चलते लॉ कॉलेजों की मान्यता चिंताजनक

लाइव लॉ डेली: सुप्रीम कोर्ट की बड़ी फैसले, अभिषेक पोरेल निरोध आदेश और अस्पताल स्थानांतरण याचिका पर अपडेट
अपराध

लाइव लॉ डेली: सुप्रीम कोर्ट की बड़ी फैसले, अभिषेक पोरेल निरोध आदेश और अस्पताल स्थानांतरण याचिका पर अपडेट

ताज़ा ख़बरें