होममुकदमेमेरठ सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट से व्यापारियों को भीषण झटका
मुकदमे

मेरठ सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट से व्यापारियों को भीषण झटका

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ सेंट्रल मार्केट से जुड़े ध्वस्तीकरण के मामले में व्यापारियों को राहत नहीं दी। मामले में कोई राहत नहीं देने के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार को नई पॉलिसी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

12 अगस्त 2026 को 10:56 am बजे
मेरठ सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट से व्यापारियों को भीषण झटका

सौजन्य से:- Amar Ujala

मेरठ सेंट्रल मार्केट मामला: सुप्रीम कोर्ट से व्यापारियों को राहत नहीं, ध्वस्तीकरण के आदेश बरकरार

मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट के बुधवार के आदेश से व्यापारियों को कोई राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने अवैध कॉलोनी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को पॉलिसी बनाने के निर्देश दिए हैं, जबकि सेंट्रल मार्केट का आदेश में कोई उल्लेख नहीं है।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट मामले में व्यापारी नेता संजीव मित्तल की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई थी। बुधवार को न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अवैध कॉलोनी के मामलों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को नई पॉलिसी बनाने के निर्देश दिए। हालांकि, व्यापारियों के मुताबिक इस आदेश में सेंट्रल मार्केट या मेरठ से जुड़े ध्वस्तीकरण के मामले में कोई राहत नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: मां तुझे प्रणाम: देशभक्ति के गीतों पर थिरकेंगे कदम, 13 अगस्त से शुरू होगा ‘जश्न-ए-आजादी’ बुक करें अपनी सीट

14 जुलाई को 44 भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश

बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट ने 14 जुलाई को 44 भवनों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। परिषद की ओर से आठ अप्रैल को इन 44 भवनों को सील किया गया था। ये मूल रूप से आवासीय संपत्तियां हैं, जिनमें स्कूल, नर्सिंग होम, बैंक्वेट हॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मिठाई की दुकान समेत अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद परिषद ने इन संपत्तियों का सर्वे कर सील खोल दी थी। इसके बाद से कई आवंटी खुद ही अपनी संपत्तियों में किए गए अवैध निर्माण को हटाने में जुटे हैं।

मूल स्वरूप में लौटाने के लिए हो रहा सर्वे

परिषद की ओर से विभिन्न योजनाओं में सर्वे भी कराया जा रहा है। सर्वे के जरिए यह देखा जा रहा है कि संबंधित संपत्तियों के मूल स्वरूप में किस तरह के बदलाव किए गए हैं और कहां अवैध निर्माण किया गया है।

आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना के अनुसार, व्यापारी नेता संजीव मित्तल की ओर से दाखिल याचिका में सेंट्रल मार्केट, मेरठ या सेटबैक को लेकर कोई उल्लेख नहीं किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने अवैध कॉलोनी के मामले में सरकार को पॉलिसी बनाने के निर्देश दिए हैं।

21 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

प्रकरण में अगली सुनवाई 21 सितंबर को होनी है। सेंट्रल मार्केट के व्यापारी नेता अर्पित मोघा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के बुधवार के फैसले से व्यापारियों को कोई राहत नहीं मिली है। उनके मुताबिक आदेश में कहीं भी सेंट्रल मार्केट का उल्लेख नहीं है और अवैध निर्माण को मूल स्वरूप में लाने के आदेश पहले से लागू हैं।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सोनीपत में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी समझौते से होगा मामलों का निपटारा
मुकदमे

सोनीपत में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी समझौते से होगा मामलों का निपटारा

सुप्रीम कोर्ट का कर्नाटक सरकार को निर्देश: यूएपीए मामलों के लिए विशेष अदालत गठित करें
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट का कर्नाटक सरकार को निर्देश: यूएपीए मामलों के लिए विशेष अदालत गठित करें

रांची के मधुकम वाले महादेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से भी लगा करारा झटका, आदिवासी जमीन मामले में एसएलपी खारिज
मुकदमे

रांची के मधुकम वाले महादेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से भी लगा करारा झटका, आदिवासी जमीन मामले में एसएलपी खारिज

सुनिश्चित करेंगे कि प्रदूषण का नियंन हो: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शोर प्रदूषण के पालन में कोई भी ढिलाई न हो
मुकदमे

सुनिश्चित करेंगे कि प्रदूषण का नियंन हो: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शोर प्रदूषण के पालन में कोई भी ढिलाई न हो

हाई कोर्ट ने कर्मचारी की 1996 से क्लर्क पद पर पदोन्नति की याचिका खारिज की
मुकदमे

हाई कोर्ट ने कर्मचारी की 1996 से क्लर्क पद पर पदोन्नति की याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट की 'दोहरी जिम्मेदारी' की धुन पर निर्णय, अवैध ढांचों का ध्वंस होगा, लेकिन कहां जाएंगे बेघर, यह सवाल तो रहेगा
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट की 'दोहरी जिम्मेदारी' की धुन पर निर्णय, अवैध ढांचों का ध्वंस होगा, लेकिन कहां जाएंगे बेघर, यह सवाल तो रहेगा

SC ने सभी राज्यों से कहा है कि वे कैंसर को एक उल्लेखनीय बीमारी घोषित करें, सुनिश्चित करें कि कैंसर के मामलों की रिपोर्टिंग एक समान हो
मुकदमे

SC ने सभी राज्यों से कहा है कि वे कैंसर को एक उल्लेखनीय बीमारी घोषित करें, सुनिश्चित करें कि कैंसर के मामलों की रिपोर्टिंग एक समान हो

भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की 5 याचिकाओं परtoday सुनवाई
मुकदमे

भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की 5 याचिकाओं परtoday सुनवाई

ताज़ा ख़बरें