होमअपराधस्वतंत्रता दिवस पर जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन
अपराध

स्वतंत्रता दिवस पर जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन

लातेहार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कानूनी प्रक्रिया के तहत बंदियों को उचित राहत प्रदान की गई और जेल के सैकड़ों बंदियों के स्वास्थ्य जांच की गई।

16 अगस्त 2026 को 08:54 am बजे
स्वतंत्रता दिवस पर जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

लातेहार में स्वतंत्रता दिवस पर जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन

संबोधित करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

लातेहार सिविल कोर्ट में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंडल कारा में जेल अदालत और चिकित्सा शिविर का आयोजन कर कैदियों को राहत दी गई।

लातेहार. सिविल कोर्ट परिसर में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मुख्य समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

न्यायपालिका की जिम्मेदारी

उन्होंने अपने संदेश में न्यायपालिका की जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए कहा कि हर आम नागरिक तक समय पर न्याय पहुंचाना हमारा मुख्य लक्ष्य होना चाहिए. श्री सिंह ने सभी न्यायिक कर्मियों और वकीलों से पूरी ईमानदारी, निष्ठा और सेवा भाव से काम करने का आह्वान किया.

जेल अदालत-सह-चिकित्सा शिविर का आयोजन

झालसा के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के मार्गदर्षन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल कारा, लातेहार में जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.

ये भी पढ़ें: लातेहार में रोक के बाद भी अवैध बालू उठाव, प्रशासन ने की कार्रवाई, आठ ट्रैक्टर जब्त

छोटे-मोटे अपराधों का त्वरित निपटारा

विशेष जेल अदालत का मुख्य उद्देश्य छोटे-मोटे अपराधों में बंद कैदियों के मामलों का त्वरित निपटारा करना था. अदालत के दौरान कई बंदियों के मामलों की समीक्षा की गई और कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें उचित राहत प्रदान की गई. कानूनी सहायता के साथ-साथ जेल में बंद कैदियों के लिए चिकित्सा शिविर लगाया गया. शिविर में सदर अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने भाग लिया. शिविर के दौरान जेल के सैकड़ों पुरुष और महिला बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up
अपराध

सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up

आज, 23 अगस्त को, राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।
अपराध

आज, 23 अगस्त को, राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।

राष्ट्रीय विधानसभा ने कई महत्वपूर्ण कानूनों और संहिताओं को पारित करने के लिए मतदान किया।
अपराध

राष्ट्रीय विधानसभा ने कई महत्वपूर्ण कानूनों और संहिताओं को पारित करने के लिए मतदान किया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बंद कमरे में जातिसूचक गाली देने पर SC/ST कानून लागू नहीं, जानिए ‘Public View’ की कानूनी शर्त
अपराध

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बंद कमरे में जातिसूचक गाली देने पर SC/ST कानून लागू नहीं, जानिए ‘Public View’ की कानूनी शर्त

राष्ट्रीय विधानसभा ने छह कानूनों को पारित करने के लिए मतदान किया और दंड संहिता में संशोधनों पर चर्चा की।
अपराध

राष्ट्रीय विधानसभा ने छह कानूनों को पारित करने के लिए मतदान किया और दंड संहिता में संशोधनों पर चर्चा की।

"गांवों को कानून की समझ" मॉडल का शुभारंभ समारोह: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गांवों तक कानून को पहुंचाना।
अपराध

"गांवों को कानून की समझ" मॉडल का शुभारंभ समारोह: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गांवों तक कानून को पहुंचाना।

झारखंड हाईकोर्ट में आपराधिक अपीलों का 'चौंकाने वाला पेंडिंग मामला': सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में 44 साल की देरी पर चिंता जताई
अपराध

झारखंड हाईकोर्ट में आपराधिक अपीलों का 'चौंकाने वाला पेंडिंग मामला': सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में 44 साल की देरी पर चिंता जताई

वकील मुवक्किल के खिलाफ गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि वह विरोधी बन गई है: सुप्रीम कोर्ट
अपराध

वकील मुवक्किल के खिलाफ गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि वह विरोधी बन गई है: सुप्रीम कोर्ट

ताज़ा ख़बरें