होमअपराधकानूनी जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी गई जानकारी
अपराध

कानूनी जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी गई जानकारी

गोस्वामी ध्वजाधर तारा उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, और नशामुक्ति से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।

23 जुलाई 2026 को 07:13 pm बजे
कानूनी जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी गई जानकारी

सौजन्य से:- Hindustan

स्कूल में छात्र-छात्राओं को दिया महिला सुरक्षा कानून की जानकारी

गोस्वामी ध्वजाधर तारा उच्च माध्यमिक विद्यालय में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रीनगर थाना पुलिस ने छात्रों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, और नशामुक्ति जैसे विषयों पर भी जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने कार्यक्रम की सराहना की।

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गोस्वामी ध्वजाधर तारा उच्च माध्यमिक विद्यालय जगैली में छात्र-छात्राओं के लिए कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीनगर थाना पुलिस ने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीनगर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने किया। वहीं अपर थानाध्यक्ष सुधा रानी ने छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी लड़की का पीछा करना, छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी करना, सोशल मीडिया पर परेशान करना, बिना अनुमति फोटो या वीडियो वायरल करना तथा गुड टच और बैड टच की पहचान जैसे विषयों की जानकारी सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो अधिनियम एवं अन्य संबंधित कानूनों के तहत दोषियों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है।पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, नशामुक्ति, बाल विवाह, बाल श्रम और सड़क सुरक्षा के नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना बिना डर पुलिस, डायल 112, शिक्षक या अभिभावकों को देने की अपील की। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संध्या वत्स ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति सजग बनाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
वाहन का घटना से होना मुआवजे का आधार नहीं, सुप्रीम कोर्ट का फैसला
अपराध

वाहन का घटना से होना मुआवजे का आधार नहीं, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

हाई कोर्ट ने रद की आपराधिक शिकायत, कहा- न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं
अपराध

हाई कोर्ट ने रद की आपराधिक शिकायत, कहा- न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं

हाईकोर्ट ने निजी धन विवाद में आपराधिक कानून के दुरुपयोग की निंदा की
अपराध

हाईकोर्ट ने निजी धन विवाद में आपराधिक कानून के दुरुपयोग की निंदा की

गंगा के किनारे अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार सरकार को छह सप्ताह में हटाने का आदेश
अपराध

गंगा के किनारे अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार सरकार को छह सप्ताह में हटाने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन का किया समर्थन
अपराध

सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन का किया समर्थन

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन की जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमती जताई
अपराध

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन की जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमती जताई

दिल्ली में छात्र आंदोलन: 'कॉकरोच' पार्टी के नाम से विरोध
अपराध

दिल्ली में छात्र आंदोलन: 'कॉकरोच' पार्टी के नाम से विरोध

सुप्रीम कोर्ट का गुरुद्वारा रोजारियो समाधान पर फैसला, मातृत्व अवकाश की समयसीमा पर भी आदेश
अपराध

सुप्रीम कोर्ट का गुरुद्वारा रोजारियो समाधान पर फैसला, मातृत्व अवकाश की समयसीमा पर भी आदेश

ताज़ा ख़बरें