वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय बने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, प्रज्ञा बघेल सचिव पद के लिए चुनी गईं
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय 822 वोट हासिल कर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के नए अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनुपम लाल दास को 371 वोटों से हराया। राहुल कौशिक उपाध्यक्ष, प्रज्ञा बघेल सचिव और मुनीश दु…

सौजन्य से:- Navbharat Times
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय 822 वोट हासिल कर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के नए अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनुपम लाल दास को 371 वोटों से हराया। राहुल कौशिक उपाध्यक्ष, प्रज्ञा बघेल सचिव और मुनीश दुबे संयुक्त सचिव चुने गए।
नई दिल्ली: वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) का नया अध्यक्ष चुना गया है। वह अगले एक साल तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वरिष्ठ अधिवक्ता अनुपम लाल दास को 371 वोटों से हराया है। प्रदीप राय को 822 वोट मिले, जबकि दास के खाते में 451 वोट आए।
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अन्य पदों पर भी चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल कौशिक उपाध्यक्ष और अधिवक्ता प्रज्ञा बघेल सचिव चुनी गई हैं। वहीं अधिवक्ता मुनीश दुबे को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
82 प्रतिशत हुई वोटिंग
अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में वरिष्ठ अधिवक्ता आदिश अग्रवाल को 412, गौरव भाटिया को 370, सुकुमार पट्टजोशी को 269, सिद्धार्थ मृदुल को 217 और महालक्ष्मी पवानी को 128 वोट मिले। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक करीब 2,794 सदस्यों ने मतदान किया और मतदान प्रतिशत लगभग 82 फीसदी रहा।
दूसरी बार लड़ा चुनाव
प्रदीप राय के लिए यह चुनाव लगातार दूसरी कोशिश के बाद सफलता लेकर आया है। उन्होंने 2025 में भी बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन विकास सिंह ने जीत दर्ज की थी। विकास सिंह 2025-26 के कार्यकाल में SCBA अध्यक्ष रहे।
50 लाख के मेडिकल सुरक्षा कवर का किया था वादा
चुनाव से पहले आयोजित अध्यक्ष पद की बहस में प्रदीप राय ने सुप्रीम कोर्ट में लागू सीक्वेंसिंग सिस्टम को खत्म करने की पैरवी की थी। उन्होंने वकीलों से जुड़े कई मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया था। राय ने SCBA सदस्यों के लिए 50 लाख रुपये तक का मेडिकल सुरक्षा कवर उपलब्ध कराने और उनके बच्चों के लिए मेरिट आधारित छात्रवृत्ति शुरू करने का वादा किया था।
लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय नवभारत टाइम्स में डिजिटल में पत्रकार हैं। वे जुलाई- 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। वह वर्तमान में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। पत्रकारिता में बतौर रिपोर्टर और डेस्क पर काम करने का 4 वर्षों का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह दैनिक जागरण में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। अभिषेक ने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024, महाकुंभ 2025 को काफी करीब से कवर किया है। अभी वह राष्ट्रीय स्तर पर हो रही सियासी उथल-पुथल, सामाजिक परिवर्तन और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं।
विशेषज्ञता
उत्तर भारत के राज्यों की सियासी व आपराधिक घटनाक्रम पर अच्छी पकड़, किताबों के जरिए इतिहास को वर्तमान के पन्नों में खंगालने की कोशिश।
पत्रकारिता अनुभव
रामा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद अभिषेक पाण्डेय ने दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया। इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए फ्रीलांसिग की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों के लिए जारी होने वाली धनराशि में घोटाले का खुलासा, सरकारी राशन वितरकों द्वारा 'राशन चोरी' का भंड़ाफोड़ किया, साथ ही किसान आंदोलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की। इसके बाद साल 2022 में दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में बतौर सब एडिटर के पद पर अपने करियर की औपचारिक शुरुआत की। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की डेस्क पर अपनी पकड़ मजबूत की। बेहतरीन लेखनी और कार्य के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने उन्हें 2024 में वरिष्ठ उप संपादक के पद पर प्रमोट किया। दैनिक जागरण में रहते हुए उन्होंने, खबरों का संपादन, एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया। इसके बाद अभिषेक पाण्डेय ने जुलाई 2025 में नवभारत टाइम्स के साथ अपनी पारी की शुरुआत की।
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से कानपुर से जुड़े अभिषेक पाण्डेय ने रामा यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। दैनिक जागरण में उन्हें तीन बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया था।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up

आज, 23 अगस्त को, राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।

राष्ट्रीय विधानसभा ने कई महत्वपूर्ण कानूनों और संहिताओं को पारित करने के लिए मतदान किया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बंद कमरे में जातिसूचक गाली देने पर SC/ST कानून लागू नहीं, जानिए ‘Public View’ की कानूनी शर्त

राष्ट्रीय विधानसभा ने छह कानूनों को पारित करने के लिए मतदान किया और दंड संहिता में संशोधनों पर चर्चा की।

"गांवों को कानून की समझ" मॉडल का शुभारंभ समारोह: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गांवों तक कानून को पहुंचाना।

झारखंड हाईकोर्ट में आपराधिक अपीलों का 'चौंकाने वाला पेंडिंग मामला': सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में 44 साल की देरी पर चिंता जताई

वकील मुवक्किल के खिलाफ गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि वह विरोधी बन गई है: सुप्रीम कोर्ट
ताज़ा ख़बरें
- यमुना पर्यावरणः आर्ट ऑफ लिविंग पर लगा था 5 करोड़ जुर्माना, लौटाने का सुप्रीम आदेश - Supreme court orders refund rs 5 crore fine sri sri ravishankars art of living yamuna environment - Satya Hindi
- ‘जब तक वकील चाहेंगे, मैं BCI चेयरमैन रहूंगा’, सुप्रीम कोर्ट में याचिका के बीच मनन मिश्रा का करारा पलटवार
- मां की गवाही से दोषी ठहरा बेटा, धनबाद की अदालत ने भाई की पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमले के आरोपी को दी 7 साल की सजा - dhanbad court benu gorai gets 7 years for axe attack on sister in law
- रियल एस्टेट व्यापार कानून: रियल एस्टेट बाजार में हेरफेर करने के सख्त निषिद्ध कृत्य
- सऊदी नहीं इन देशों का कानून है सबसे सख्त, छोटी सी गलती पर मिलती है मौत!
- सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्रार के खिलाफ मामला रद्द किया, कहा- एफआईआर के पीछे गुटीय विवाद आपराधिक दोषी नहीं | आपराधिक कानून का इस्तेमाल गुटीय झगड़ों को निपटाने के लिए नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक मामला रद्द किया
- कांग्रेस देश के कानून और संविधान से ऊपर नहीं : नितिन नवीन
- 2008 के रंगदारी मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, 15 साल बाद कानून के शिकंजे में आया 72 साल का भगोड़ा

