होमअपराधलोक अदालत टोकन डाउनलोड कैसे करें – स्टेप बाय स्टेप गाइड
अपराध

लोक अदालत टोकन डाउनलोड कैसे करें – स्टेप बाय स्टेप गाइड

दिल्ली में 10 अक्टूबर 2026 को होने वाली लोक अदालत के लिये टोकन डाउनलोड करने के चरणों को समझें: पहले Delhi Traffic Lok Adalat Portal पर जाएँ, वाहन नंबर और कैप्चा दर्ज करके OTP सत्यापित करें, फिर चालान देखें, कोर्ट कॉम्प्लेक्स, समय चुनें, अंडरटेकिंग बॉक्स पर टिक करके टोकन डाउनलोड करें। टोकन बुकिंग 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगी और सीमित मात्रा में उपलब्ध है।

10 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
लोक अदालत टोकन डाउनलोड कैसे करें – स्टेप बाय स्टेप गाइड

सौजन्य से:- abplive.com

लोक अदालत का टोकन कैसे डाउनलोड करें? समझें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

दिल्ली में रहते हैं और अपने ट्रैफिक चालान का निपटारा करवाना चाहते हैं तो 10 अक्टूबर को दिल्ली में नेशनल लोक अदालत लगने जा रही है, लेकिन उससे पहले ये जान लें कि टोकन डाउनलोड कैसे किया जाता है?

ट्रैफिक चालान का निपटारा करने के लिए एक अच्छा मौका है. अगर आपके भी वाहन पर कोई ट्रैफिक चालान है और आप चाहते हैं कि उसका निपटारा हो जाए तो यह खबर आपके लिए ही है. दो दिन बाद यानी 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत लगने वाली है, लेकिन अगर आप दिल्ली से हैं तो आपके लिए खास जानकारी है कि दिल्ली में 12 सितंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत को टाल दिया गया है.

दिल्ली में अब कब लगेगी लोक अदालत?

दरअसल, अब दिल्ली में 12 सितंबर की जगह 10 अक्टूबर 2026 को लोक अदालत आयोजित की जाएगी. जिसमें लोग अपने पेंडिंग चालान का निपटारा आसानी से करवा सकते हैं. उसके लिए पहले ऑनलाइन टॉकन डाउनलोड करना जरूरी है. इसके लिए आप Delhi Traffic Lok Adalat Portal का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि ये पोर्टल लिंक लोक अदालत लगने से कुछ दिन पहले बुकिंग के लिए चालू होता है.

चलती ट्रेन में हुई लूट तो रेलवे ही भरेगा हर्जाना, 22 साल बाद केस जीते बाप-बेटी

कैसे करें ऑनलाइन टॉकन डाउनलोड?

- इसके लिए आपको सबसे पहले Delhi Traffic Lok Adalat Portal पर जाएं.

- फिर अपना Vehicle Number और Captcha Code दर्ज करें.

- इसके बाद गाड़ी की RC में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा.

- आपको इस OTP को डालकर वेरिफिकेशन पूरा करना है.

- जब वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा तो आपके पेंडिंग चालान या कोर्ट नोटिस स्क्रीन पर दिखाई देंगे.

- इसके बाद आपको अपनी सुविधा के मुताबिक कोर्ट कॉम्ललेक्स के ऑप्शन को चुनना है,जैसे तीस हजारी, साकेत.

- फिर कोर्ट रूम और समय भी चुन लें, जैसे सुबह या शाम.

- इसके बाद सारी जानकारी चेक करके Undertaking वाले बॉक्स पर टिक कर दें.

- अब आप टोकन को डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं और उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

कब खुलेगी टोकन बुकिंग?

10 अक्टूबर को दिल्ली में लगने वाली लोक अदालत के लिए टोकन की बुकिंग 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू हो सकती है. एक बात का ध्यान रखें, टोकन की संख्या सीमित होगी तो आप बुकिंग जैसे ही शुरू होती है वैसे ही जल्द से जल्द टोकन ले लें. साथ ही केवल मोबाइल में टोकन डाउनलोड करके कोर्ट न जाए, बल्कि उसका एक प्रिंटआउट भी निकलवा लें और उसे साथ लेकर कोर्ट जाए. वहीं टोकन में दिए गए कोर्ट कॉम्पलेक्स, कोर्ट रूम नंबर और समय का खास ध्यान रखें.

राशन कार्ड है तो अभी कर लें ये काम, वरना 1 अक्टूबर से हो जाएगा ब्लॉक!

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने निशु आजाद के धमकी‑पथराव मामले में कड़ा रुख अपनाया, UP‑दिल्ली सरकार से सुरक्षा रिपोर्ट मांगी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने निशु आजाद के धमकी‑पथराव मामले में कड़ा रुख अपनाया, UP‑दिल्ली सरकार से सुरक्षा रिपोर्ट मांगी

सुप्रीम कोर्ट ने सत्य निकेतन मामले को दिल्ली हाई कोर्ट से अपने पास नहीं ले जाने का फैसला किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने सत्य निकेतन मामले को दिल्ली हाई कोर्ट से अपने पास नहीं ले जाने का फैसला किया

सुप्रीम कोर्ट ने सत्य निकेतन इमारत ढहने के मामले को अपने पास लेने का संकेत, जज ने राष्ट्रीय स्तर की चिंता जताई
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने सत्य निकेतन इमारत ढहने के मामले को अपने पास लेने का संकेत, जज ने राष्ट्रीय स्तर की चिंता जताई

सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज किया

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली HC के आदेश को रोकने के लिए सत्य निकेतन ढहने मामले का ट्रांसफर करने पर विचार किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली HC के आदेश को रोकने के लिए सत्य निकेतन ढहने मामले का ट्रांसफर करने पर विचार किया

सुप्रीम कोर्ट ने अबू सलेम की समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई बमधमाकों में उम्रकैद जारी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने अबू सलेम की समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई बमधमाकों में उम्रकैद जारी

उत्तर प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट में NSA हिरासत रद्द के आदेश को चुनौती देगी
अपराध

उत्तर प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट में NSA हिरासत रद्द के आदेश को चुनौती देगी

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारी के चिल्लाने पर रोक लगाई
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारी के चिल्लाने पर रोक लगाई

ताज़ा ख़बरें