होमअपराधनकली वकील फंसा असली कानून के चक्कर में, कोर्ट और वकालत का फर्जी वीडियो बनाना पड़ा भारी
अपराध

नकली वकील फंसा असली कानून के चक्कर में, कोर्ट और वकालत का फर्जी वीडियो बनाना पड़ा भारी

नकली वकील फंसा असली कानून के चक्कर में, कोर्ट और वकालत का फर्जी वीडियो बनाना पड़ा भारी लाइक, व्यू के चक्कर में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पहुंचे जेल, कोर्ट का फर्जी वीडियो बनाकर माहौल बना रहा था नकली वकील. विश्वजीत सिंह की र…

18 अगस्त 2026 को 09:54 am बजे
नकली वकील फंसा असली कानून के चक्कर में, कोर्ट और वकालत का फर्जी वीडियो बनाना पड़ा भारी

सौजन्य से:- ETV Bharat

नकली वकील फंसा असली कानून के चक्कर में, कोर्ट और वकालत का फर्जी वीडियो बनाना पड़ा भारी

लाइक, व्यू के चक्कर में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पहुंचे जेल, कोर्ट का फर्जी वीडियो बनाकर माहौल बना रहा था नकली वकील. विश्वजीत सिंह की रिपोर्ट.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 18, 2026 at 2:24 PM IST

जबलपुर/सिंगरौली : सोशल मीडिया पर लाइक, व्यू और सब्सक्राइबर का चक्कर अब जेल कटवा सकता है. ताजा मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आया है, जहां एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को फर्जी वकील बनना भारी पड़ गया. सोशल मीडिया क्रिएटर ने एक वीडियो बनाया जिसमें उसने खुद को सुप्रीम कोर्ट का लीगल एडवाइजर बताते हुए फर्राटेदार अंग्रेजी में जजों को समझने की कोशिश की. इसके लिए बाकायदा एक लैपटॉप पर हाईकोर्ट की प्रोसिडिंग दिखाई गई, वीडियो जमकर सर्कुलेट हुआ तो हाईकोर्ट की नजरों में भी आया, लेकिन इसके बाद नकली वकील असली कानून के चक्कर में फंस गए.

एमपी हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

दरअसल, बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब सर्कुलेट हुआ था, जिसमें एक लड़का अपने ऑफिस में बैठा है और कंप्यूटर पर उसने ऐसा वीडियो बनाया जिसे देखकर ऐसा लगता है कि वह किसी कोर्ट की लाइव प्रोसिडिंग से जुड़ा हुआ है. फर्राटेदार अंग्रेजी के साथ यह लड़का जजों को समझाता हुआ नजर आ रहा है. जब यह वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हुआ तो मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने इस पर स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए एक ई-एफआईआर जबलपुर के सिविल लाइन थाने में दर्ज करवाई.

इसके बाद इस बात की पड़ताल की गई कि आखिर यह वीडियो कहां से आया है, तो पता लगा कि यह वीडियो अमित तिवारी नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट हुआ है. अमित तिवारी का पता सिंगरौली जिले का मिला. इसके बाद जबलपुर आईजी ने एक पत्र के साथ सिंगरौली एसपी को अमित तिवारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का पत्र जारी किया.

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर गिरफ्तार

आईजी से निर्देश मिलते ही सिंगरौली जिले के पुलिस अधीक्षक तुरंत हरकत में आए और युवक को ढूंढ़ निकाला. एसपी शियाज के.एम ने बताया, '' जैसे ही यह जानकारी मिली, तत्काल बेढन थाने की कुडार चौकी मैं संपर्क किया और अमित कुमार तिवारी के बारे में पता लगाया कि वह बेढन थाने के पिपरा झापी इलाके में रहता है. अमित तिवारी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.''

यह भी पढ़ें-

- नर्सिंग स्टूडेंट्स को बड़ी राहत, सूटेबल कॉलेज में ट्रांसफर के बाद होंगे एग्जाम, हाईकोर्ट ने दिए निर्देश

- चार दशक बाद भी ओंकारेश्वर वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी का नोटिफिकेशन क्यों नहीं हुआ जारी? हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

- विभागीय जांच में फंसी कटनी सीएसपी को हाईकोर्ट से झटका, एसपी के आदेश पर उठाए थे सवाल

खुद को वकील बताता था अमित, वकालत नहीं की

पुलिस को अपनी पड़ताल में पता लगा कि अमित तिवारी खुद को वकील बताता था जबकि उसने वकालत नहीं की है. वह लोगों को बताता था कि वह सुप्रीम कोर्ट का लीगल एडवाइजर है. इसी को साबित करने के लिए उसने यह वीडियो बनाया था. पुलिस का कहना है कि यह वीडियो वह किसी को दिखाना चाहता था, इसलिए उसने इसे रिकॉर्ड किया. फिलहाल अमित तिवारी के खिलाफ आईटी एक्ट और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की अवमानना का मुकदमा दर्ज किया गया है.

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up
अपराध

सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up

आज, 23 अगस्त को, राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।
अपराध

आज, 23 अगस्त को, राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।

राष्ट्रीय विधानसभा ने कई महत्वपूर्ण कानूनों और संहिताओं को पारित करने के लिए मतदान किया।
अपराध

राष्ट्रीय विधानसभा ने कई महत्वपूर्ण कानूनों और संहिताओं को पारित करने के लिए मतदान किया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बंद कमरे में जातिसूचक गाली देने पर SC/ST कानून लागू नहीं, जानिए ‘Public View’ की कानूनी शर्त
अपराध

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बंद कमरे में जातिसूचक गाली देने पर SC/ST कानून लागू नहीं, जानिए ‘Public View’ की कानूनी शर्त

राष्ट्रीय विधानसभा ने छह कानूनों को पारित करने के लिए मतदान किया और दंड संहिता में संशोधनों पर चर्चा की।
अपराध

राष्ट्रीय विधानसभा ने छह कानूनों को पारित करने के लिए मतदान किया और दंड संहिता में संशोधनों पर चर्चा की।

"गांवों को कानून की समझ" मॉडल का शुभारंभ समारोह: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गांवों तक कानून को पहुंचाना।
अपराध

"गांवों को कानून की समझ" मॉडल का शुभारंभ समारोह: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गांवों तक कानून को पहुंचाना।

झारखंड हाईकोर्ट में आपराधिक अपीलों का 'चौंकाने वाला पेंडिंग मामला': सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में 44 साल की देरी पर चिंता जताई
अपराध

झारखंड हाईकोर्ट में आपराधिक अपीलों का 'चौंकाने वाला पेंडिंग मामला': सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में 44 साल की देरी पर चिंता जताई

वकील मुवक्किल के खिलाफ गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि वह विरोधी बन गई है: सुप्रीम कोर्ट
अपराध

वकील मुवक्किल के खिलाफ गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि वह विरोधी बन गई है: सुप्रीम कोर्ट

ताज़ा ख़बरें