सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को 1.15 करोड़ जमा करने के बाद नई फ़िल्म बनाने की सलाह दी
सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में 1.15 करोड़ रुपये की जमा राशि को मान्य किया और शेष 85 लाख रुपये की अगली जमा की हिदायत दी। न्यायालय ने उन्हें एक अच्छी फ़िल्म बनाने और अपनी छवि पुनः स्थापित करने का सुझाव भी दिया, जबकि अगले हफ्ते की सुनवाई तय हुई।

सौजन्य से:- ETV Bharat
सुप्रीम कोर्ट में भावुक हुए राजपाल यादव, बोले- आप मुझे जहां और जब चाहें भेज दें, मैं तैयार हूं
सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को फिर से फिल्म और अपनी इमेज अच्छा बनाने की सलाह दी है.
By ETV Bharat Entertainment Team
Published : October 7, 2026 at 3:32 PM IST
नई दिल्ली: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई की. कोर्ट ने चेक बाउंस के लंबे समय से चल रहे मामलों में उनके द्वारा 1.15 करोड़ रुपये के भुगतान का संज्ञान लिया. साथ ही,कोर्ट ने एक्टर राजपाल यादव को एक अच्छी फिल्म बनाने की भी सलाह दी. कोर्ट ने एक्टर से कहा कि वे एक अच्छी फिल्म बनाएं, लोगों का फिर से मनोरंजन करें और अपनी इमेज को दोबारा बनाएं.
पीटीआई के मुताबिक, चीफ जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच ने गौर किया कि अपने पिछले आदेश के मुताबिक, राजपाल यादव ने 1.15 करोड़ रुपये जमा कर दिए हैं. कोर्ट को राजपाल यादव के वकील ने यह भी बताया कि उन्हें अपनी प्रॉपर्टी के लिए एक संभावित खरीदार मिल गया है, जो 12 अक्टूबर तक रजिस्ट्री में डिमांड ड्राफ्ट के जरिए 85 लाख रुपये जमा करने को तैयार है.
WHEN THE COURTROOM SPEAKS BEYOND LAW When CJI Surya Kant reportedly told Rajpal Yadav, “Koi nayi movie banao,” the moment instantly travelled beyond the courtroom. But beneath the humour lies a harder truth: a court case may involve a celebrity, but justice cannot become celebrity theatre. The Bench may speak lightly. The law must still speak precisely. A courtroom can smile—but its final language must always be law, reason and due process. Because in a constitutional court, personality may create the headline; principle must decide the case. #RajpalYadav #CJISuryaKant #SupremeCourt #SupremeCourtOfIndia #RuleOfLaw #DueProcess #Constitution #LegalNews #Courtroom #NKGoswami
— Narendra Goswami (@NarendraGoswami) October 7, 2026
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि वह राजपाल यादव के व्यवहार से संतुष्ट नहीं है, लेकिन वह एक्टर को थोड़ी मोहलत दे रही है. कोर्ट में खुद मौजूद राजपाल यादव ने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म 'अता पता लापता' में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था.
कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखते हुए राजपाल यादव ने कहा, "सर, प्रणाम करता हूं. मैंने लगभग 200 से 250 फिल्मों में काम किया है. पिछले 13 सालों में मुझे 200-250 करोड़ रुपये का नुकसान भी हुआ है. 'अता पता लापता' में मुझे नुकसान हुआ. 17 करोड़ रुपये बर्बाद हो गए. आप मुझे जहां और जब चाहें भेज दें. मैं तैयार हूं. मैं एक रुपया भी नहीं कमा सका."
#WATCH | Delhi | On Actor Rajpal Yadav’s Case, Counsel, Complainant against Actor Rajpal Yadav, S K Sharma says, " an order was issued in court today regarding the requirement for rajpal yadav to deposit ₹2 crore with the registry by yesterday, a deadline he failed to meet. today, he arrived with a demand draft for ₹1.15 crore, stating that a deal for his property had been finalized and that he had brought the buyer along to the court; the buyer would deposit the remaining ₹85 lakh. after hearing the submissions, the court ordered the immediate deposit of the ₹1.15 crore demand draft with the registry and directed that the remaining ₹85 lakh be deposited by monday. the next hearing is scheduled for 13 october..."<="" p>— ani (@ani) October 7, 2026
उन्होंने आगे कहा, "मेरे खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. मेरी फिल्म रोक दी गई. इसे 1200 थिएटरों में रिलीज होना था, फिर भी यह एक भी थिएटर में रिलीज नहीं हो सकी. फिल्म एक भी थिएटर में रिलीज नहीं हो पाई."
इसके बाद सीजेआई ने पूछा, "क्या कोई नई फिल्म आ रही है? कोई अच्छी सी फिल्म बनाकर लोगों का दुबारा एंटरटेन करो. आपकी इमेज फिर से बन जाएगी. हमारे यहां कुछ एडवोकेट भी अच्छे एक्टर हैं, उन्हें लेकर कोई फिल्म बनाओ." फिलहाल इस मामले की सुनवाई अब अगले हफ्ते होगी.
#WATCH | Delhi | On Actor Rajpal Yadav’s Case, Counsel for Rajpal Yadav, Advocate Bhaskar Upadhyay, says, " ...we had already complied with a significant portion of what the court had required of us today. some payments remained pending... we will make those payments, and subsequently, the case will be heard on its merits. we have complied with a substantial part of the requirements... rajpal yadav explained to the court what happened to him, how a sum of ₹5 crore consumed his own ₹17 crore, effectively wiping it out... it is a huge relief for us. the court has now agreed to hear our case on its merits, which is good for us."<="" p>— ani (@ani) October 7, 2026
यह कानूनी विवाद 2010 के एक वित्तीय समझौते से जुड़ा है, जिसके तहत राजपाल यादव को अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये मिले थे. शिकायतकर्ता का आरोप है कि 2013 में, राजपाल यादव ने 2010 में फिल्म के लिए मिली 5 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के निपटारे के लिए 1.05 करोड़ रुपये के सात चेक दिए थे. फर्म का यह भी आरोप है कि ये चेक बाउंस हो गए थे.
शिकायतकर्ता के अनुसार, 2012 में दोनों पक्षों के बीच हुए एक समझौते में कहा गया था कि राजपाल यादव, उनकी पत्नी और उनकी कंपनी ब्याज सहित लगभग 11 करोड़ रुपये चुकाने के लिए सहमत हुए थे. सुप्रीम कोर्ट ने 15 सितंबर को सरेंडर करने से उनकी छूट को 5 अक्टूबर तक बढ़ा दिया था.
#WATCH | Delhi | On Actor Rajpal Yadav’s Case, Advocate Avneet Singh Sikka says, " rajpal yadav himself appeared before the court today... he said that he has been dragged through litigation for 16 years yet has always appeared whenever summoned by a court. he reiterated today that he is fully prepared to comply with the court's orders. his counsel stated that rajpal yadav wishes to argue his case on its merits; however, justice bagchi was opposed to even considering the client's bona fides at this stage... he will have to pay 5 crore 70 lakhs after 2 crores if he loses the case."<="" p>— ani (@ani) October 7, 2026
8 सितंबर को, सुप्रीम कोर्ट ने यादव की याचिका पर नोटिस जारी किया और कहा कि इस कोर्ट की रजिस्ट्री में 5 करोड़ रुपये जमा करने की शर्त पर उन्हें सरेंडर करने से छूट दी जाएगी. 10 जुलाई को, दिल्ली हाई कोर्ट ने कई चेक-बाउंस मामलों में यादव की सजा को बरकरार रखा और उन्हें तीन महीने की जेल की सजा सुनाई.
#WATCH | Delhi | Actor Rajpal Yadav says, " ...loans aren't taken out for films. you take a loan to build a house or buy land, not to make movies. it’s either a package deal or an investment. rajpal yadav is already working on a hundred films himself, so why would he need a loan to make one?...i have the utmost respect for my country, the supreme court, and the judiciary. whatever decision is reached, wherever it comes from, it will be accepted by all..."<="" p>— ani (@ani) October 7, 2026
हाई कोर्ट ने सज़ा के ख़िलाफ़ याचिका दायर करने में हुई 1,894 दिनों (यानी पाँच साल से ज़्यादा) की असाधारण देरी को माफ करने से इनकार कर दिया और यादव को सात शिकायतों में से हर एक में शिकायतकर्ता को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान करने का निर्देश दिया. हालांकि, कोर्ट ने साफ किया कि एक्टर द्वारा पहले ही चुकाए गए लगभग 2 करोड़ रुपये को इसमें एडजस्ट किया जाएगा, और फैसले के खिलाफ अपील कोर्ट में जाने के लिए यादव को समय देने के लिए सजा को दो महीने के लिए रोक दिया.
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
राजपाल यादव को 2 करोड़ जमा करने का आदेश, सीजेआई ने फिल्मी टिप्पणी की

CEC और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में पुनः विचार की याचिका, विभाजित मत वाले फैसले को उलटने की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति विधेयक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सम्भावना, सीजेआई ने कहा विचार करेंगे

सीजेआई ने CEC नियुक्तियों के कानून में विभाजित निर्णय की पुनः सुनवाई के अनुरोध को स्वीकार किया

राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में 1.15 करोड़ जमा किए, बाकी भुगतान का भरोसा दिया

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सुनीता अग्रवाल की नियुक्ति, महिला न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी तीन

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जज, महिला जजों की संख्या अब सिर्फ तीन

सीजेआई बंटे हुए सीईसी नियुक्ति फैसले को वापस लेने की याचिका पर विचार करेंगे
ताज़ा ख़बरें
- सीईसी चयन कानून के विभाजित फैसले को रद्द करने की याचिका, मुख्य न्यायाधीश ने कहा जांच करेंगे
- मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने CEC नियुक्ति कानून की पुनरावर्ती याचिका पर फैसला सुनाने को कहा
- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून के विभाजनात्मक फैसले पर री‑काल याचिका स्वीकार की, सीजेआई को दी सुनवाई
- बाल अंगदान पर आयु सीमा हटाने की मांग: विशेषज्ञों ने सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर ज़ोर दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने CEC नियुक्ति कानून पर विभाजित निर्णय को रद्द करने के अनुरोध पर विचार करने को कहा
- सुप्रीम कोर्ट ने CEC व EC नियुक्ति कानून पर विभाजित निर्णय को रद्द करने की याचिका पर सुनवाई का आदेश दिया
- देवेंद्र फड़नवीस सरकार ने माओवादी शहरी नेटवर्क को रोकने हेतु विशेष सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम को आवश्यक घोषित किया
- कैलकत्ता हाई कोर्ट ने बांग्लादेशी पत्नी के भारत प्रवेश को इमीग्रेशन के निर्णय के अनुसार सही ठहराया

