जनजागरण के लिए जिला जज ने लोक अदालत का प्रचार वाहन रवाना किया
राष्ट्रीय लोक अदालत का सत्र 12 सितंबर को वाराणसी में आयोजित होगा, जिसके प्रचार हेतु राष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनसामान्य तक पहुँचाने हेतु प्रचार वाहन भेजे हैं। जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे नागरिक यातायात चालान, वैवाहिक, घरेलू हिंसा, दुर्घटना, चेक बाउंस, उपभोक्ता, भूमि, सेवा, शमनीय आपराधिक, ऋण वसूली तथा बेदखली जैसे विभिन्न कानूनी मामलों का निपटारा इस अदालत में कर सकेंगे।

सौजन्य से:- Hindustan
जिला जज ने लोक अदालत का प्रचार वाहन किया रवाना
वाराणसी में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में, प्रचार वाहनों के जरिए आम लोगों के बीच जानकारी फैलाई जा रही है। नागरिक विभिन्न कानूनी मामलों को निपटाने के लिए इस अदालत में भाग ले सकते हैं।
वाराणसी, संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को होगा। इसकी सफलता के लिए तैयारी भी जोर शोर से चल रही है। मंगलवार को जनपद न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि प्रचार-प्रसार वाहन के जरिए आम जन के बीच में जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार किया जा रहा है। ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत का भाग बनकर वादकारी अपने यातायात चालान, वैवाहिक मामले, घरेलू हिंसा मामले, मोटर दुर्घटना मामले, चेक बाउंस मामले, वाणिज्यिक मामले, उपभोक्ता फोरम मामले, भूमि अधिकरण मामले, सेवा संबंधी मामले, शमनीय आपराधिक मामले, ऋण वसूली के मामले, बेदखली से संबंधित मामले निस्तारित करा सकते हैं।
इस अवसर पर मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण के पीठासीन अधिकारी रामकेश, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी और अपर जनपद न्यायाधीश आलोक कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव और सिविल जज (सीनियर डिविजन) राजीव मुकुल पाण्डेय आदि थे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोनेभद्रा जेल में लोक अदालत बनाई, दो मामले सुलझे

बलिया में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत ने तैयारियों पर विशेष बैठक की

लातेहार में 12 सितंबर को तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, त्वरित न्याय व मध्यस्थता अभियान पर फोकस

लोक अदालत प्रचार वाहन से गांव-गांव पहुंचेगा

12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन हेतु मध्यस्थों को सुलह‑समझौते पर केंद्रित करने का निर्देश

नूंह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत से लंबित मामलों का शीघ्र समाधान

शाहजहांपुर में छात्रों को उनके कानूनी अधिकारों और पोक्सो अधिनियम की जानकारी दी गई

मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान
ताज़ा ख़बरें
- हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर
- महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश
- लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर
- सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन
- हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण
- नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ
- वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
- सुप्रीम कोर्ट ने पीयरलेस की जीत को मान्यता दी, भगवती डेवलपर्स की अपील को खारिज; तीन दशक पुराना कॉरपोरेट झगड़ा समाप्त

