होमकानून12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन हेतु मध्यस्थों को सुलह‑समझौते पर केंद्रित करने का निर्देश
कानून

12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन हेतु मध्यस्थों को सुलह‑समझौते पर केंद्रित करने का निर्देश

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी हेतु बैठक में जनपद न्यायाधीश राजकुमार सिंह के नेतृत्व में चर्चा हुई। सचिव मीनाक्षी सिंह ने सभी मध्यस्थों को वादों को आपसी समझौते के माध्यम से निपटाने और मध्यस्थता 3.0 को लागू कर लंबित तथा प्री‑लिटिगेशन मामलों को सुलह‑समझौते से निस्तारित करने का निर्देश दिया। साथ ही व्यापक प्रचार‑प्रसार और अधिक मामलों की पहचान कर पक्षकारों को शीघ्र न्याय दिलाने की योजना बनाई गई।

8 सितंबर 2026 को 03:32 pm बजे
12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन हेतु मध्यस्थों को सुलह‑समझौते पर केंद्रित करने का निर्देश

सौजन्य से:- Hindustan

12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने पर जोर

मध्यस्थों को अधिक से अधिक मामलों के सुलह-समझौते से निस्तारण के निर्देश गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता।

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बैठक हुई। जनपद न्यायाधीश राजकुमार सिंह के निर्देशन में हुई बैठक में लोक अदालत को सफल एवं प्रभावी बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी सिंहा ने बैठक में मौजूद सभी मध्यस्थों को अधिक से अधिक वादों को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पक्षकारों को समझौते के माध्यम से विवाद समाप्त करने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि उन्हें त्वरित और सुलभ न्याय मिल सके।

बैठक में मिडिएशन 3.0 के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए अधिकाधिक लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारण कराने पर जोर दिया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार, अधिकाधिक मामलों को चिह्नित करने और संबंधित पक्षकारों को सुलह-समझौते के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
नूंह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत से लंबित मामलों का शीघ्र समाधान
कानून

नूंह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत से लंबित मामलों का शीघ्र समाधान

शाहजहांपुर में छात्रों को उनके कानूनी अधिकारों और पोक्सो अधिनियम की जानकारी दी गई
कानून

शाहजहांपुर में छात्रों को उनके कानूनी अधिकारों और पोक्सो अधिनियम की जानकारी दी गई

मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान
कानून

मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर
कानून

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश
कानून

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर
कानून

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन
कानून

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण
कानून

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

ताज़ा ख़बरें