लोक अदालत प्रचार वाहन से गांव-गांव पहुंचेगा
कन्नौज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन तिर्वा, छिबरामऊ आदि ग्रामीण इलाकों में जाकर सुलह-समझौते के फायदों को समझाएगा, जिससे समय, धन और श्रम की बचत पर जोर दिया जाएगा।

सौजन्य से:- Hindustan
लोक अदालत के प्रचार के लिए गांव-गांव पहुंचेगा वाहन
कन्नौज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी बढ़ाने के लिए जन जागरूकता अभियान शुरू किया। 12 सितंबर को होने वाली लोक अदालत के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को सुलह-समझौते के लाभ बताएगा, जिससे समय और धन की बचत होगी।
कन्नौज, संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया है। 12 सितंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रचार वाहन को गांव-गांव भेजा जा रहा है। जिला जज व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेन्द्र कुमार झा ने जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन शहर के प्रमुख कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों के साथ सदर तहसील, ग्राम न्यायालय तिर्वा, तहसील तिर्वा, बाह्य न्यायालय छिबरामऊ और तहसील छिबरामऊ के ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को लोक अदालत के लाभ बताएगा।
अभियान के माध्यम से वादकारियों को समझौता योग्य मामलों का निस्तारण कर समय, धन और श्रम बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान अपर जिला जज-प्रथम/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत रविन्द्र कुमार द्विवेदी, न्यायिक अधिकारी, पराविधिक स्वयंसेवक और न्यायालय कर्मचारी मौजूद रहे। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवेन्द्र सिंह तथा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विकास चंद्रा ने भी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन हेतु मध्यस्थों को सुलह‑समझौते पर केंद्रित करने का निर्देश

नूंह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत से लंबित मामलों का शीघ्र समाधान

शाहजहांपुर में छात्रों को उनके कानूनी अधिकारों और पोक्सो अधिनियम की जानकारी दी गई

मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन
ताज़ा ख़बरें
- हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण
- नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ
- वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
- जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या दबाव से नदियों की बिगड़ती स्थिति—इन्हें इंसान मानना बदल सकता है?
- नदियों को मानवीय दृष्टिकोण से देखें: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या का बढ़ता दबाव
- नदियाँ भी मनुष्य हैं: उनके संकट पर नया दृष्टिकोण
- कुशीनगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक‑ऋण व पारिवारिक विवाद सुलह‑समझौते से सुलझेंगे
- सुप्रीम कोर्ट ने योग्यता‑बिना शिक्षकों की नियुक्ति पर अंतरिम रोक, RTE‑NCTE‑UGC मानकों को अनिवार्य किया

