होम›मुकदमे›हाईकोर्ट ने निजी वित्त कंपनियों को दिया तगड़ा झटका, कानूनी प्रक्रिया के बिना वाहन जब्त नहीं कर सकती
मुकदमे

हाईकोर्ट ने निजी वित्त कंपनियों को दिया तगड़ा झटका, कानूनी प्रक्रिया के बिना वाहन जब्त नहीं कर सकती

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि निजी वित्त कंपनियां कानूनी प्रक्रिया के बिना वाहन जब्त नहीं कर सकतीं। कोर्ट ने बताया कि हायर-पर्चेज या बंधक समझौते के तहत वाहन की वसूली भी कानून की प्रक्रिया के अनुसार ही की जानी चाहिए।

11 अगस्त 2026 को 03:56 pm बजे
हाईकोर्ट ने निजी वित्त कंपनियों को दिया तगड़ा झटका, कानूनी प्रक्रिया के बिना वाहन जब्त नहीं कर सकती

सौजन्य से:- ETV Bharat

हाईकोर्ट की टिप्पणी- बिना कानूनी प्रक्रिया के वाहन जब्त नहीं कर सकतीं निजी वित्त कंपनियां

कोर्ट ने कहा, हायर-पर्चेज या बंधक समझौते के तहत वाहन की वसूली भी कानून की प्रक्रिया के अनुसार ही की जानी चाहिए.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 11, 2026 at 8:48 PM IST

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निजी वित्त कंपनियों द्वारा अपने एजेंटों के माध्यम से वाहनों की जबरन जब्ती किए जाने के मामले में कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने प्रथम दृष्टया माना कि याची की बाइक को प्रतिवादी संख्या दो और तीन से जुड़े निजी व्यक्तियों ने कानून की उचित प्रक्रिया अपनाए बिना जब्त किया. कोर्ट ने इसे कानूनन स्वीकार्य नहीं माना.

यह आदेश न्यायमूर्ति प्रकाश पड़िया और न्यायमूर्ति विवेक सरन की खंडपीठ ने कौशांबी के रितिक शर्मा की याचिका पर दिया है. कोर्ट ने कहा कि मामले में पेश पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशों को देखने के बाद प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि निजी वित्त कंपनियां अपने एजेंटों के माध्यम से वाहनों को जब्त कर रही हैं और राज्य के अधिकारी भी ऐसी गतिविधियों के मूकदर्शक बने हुए हैं.

हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के सिटीकॉर्प मारुति फाइनेंस लिमिटेड बनाम एस विजयलक्ष्मी मामले में दिए गए फैसले का हवाला देते हुए कहा कि हायर-पर्चेज या बंधक समझौते के तहत वाहन की वसूली भी कानून की प्रक्रिया के अनुसार ही की जानी चाहिए. वाहन की वसूली के लिए बल प्रयोग नहीं किया जा सकता. अदालत ने स्पष्ट किया कि समझौते में वसूली का प्रावधान होने का अर्थ यह नहीं है कि वित्त कंपनी या उसके एजेंट कानून अपने हाथ में लेकर वाहन कब्जे में ले लें.

कोर्ट ने कौशांबी के पुलिस अधीक्षक को व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि उनके द्वारा अदालत के समक्ष इस प्रकार के निर्देश किन परिस्थितियों में प्रस्तुत किए गए. साथ ही, प्रतिवादी संख्या दो और तीन को अगली सुनवाई पर अदालत में उपस्थित होकर अपनी कार्रवाई के संबंध में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है.

अदालत ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को दोनों प्रतिवादियों की अगली तारीख पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त 2026 को होगी.

यह भी पढ़ें : खगोलीय इतिहास के लिए 12 अगस्त महत्वपूर्ण, दिन में सूर्यग्रहण, रात में उल्कापिंडों की बारिश, एक सीध में दिखेंगे 6 ग्रह

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?
मुकदमे

ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत
मुकदमे

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल
मुकदमे

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं
मुकदमे

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी
मुकदमे

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना
मुकदमे

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्‍स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न
मुकदमे

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्‍स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न

ताज़ा ख़बरें