होम›सुप्रीम कोर्ट›सुप्रीम कोर्ट को 3 नया जज, कॉलेजियम ने भेजे नाम
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट को 3 नया जज, कॉलेजियम ने भेजे नाम

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने तीन हाई कोर्ट के चीफ जजों—सुनीता अग्रवाल, डी के उपाध्याय और अपरेश कुमार सिंह—की नियुक्ति के लिए केंद्रीय सरकार से सिफ़ारिश भेजी, जिससे कोर्ट की संख्या 37 तक पहुंच जाएगी। यह संख्या सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अधिनियम, 2026 के तहत अनुमत अधिकतम 38 से सिर्फ एक कम है। वर्तमान में 34 जज कार्यरत हैं, और आने वाले महीनों में सतीश चंद्र शर्मा तथा सूर्यकांत की रिटायरमेंट के साथ नए परिवर्तनों का दौर शुरू होने वाला है।

28 सितंबर 2026 को 05:04 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट को 3 नया जज, कॉलेजियम ने भेजे नाम

सौजन्य से:- Aaj Tak

Sign In

Advertisement

X

देश के मुख्य न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई में जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस बी वी नागरत्ना, जस्टिस एम एम सुन्दरेश और जस्टिस पी एस नरसिम्हा के 5 जजों के कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से गुजरात हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डी के उपाध्याय और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट जज बनाने की सिफारिश की है.

इन तीन नए जजों की नियुक्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट में कुल 37 जज हो जाएंगे. यह संख्या कोर्ट की अधिकतम स्वीकृत क्षमता 38 से सिर्फ एक कम होगी. हाल ही में संसद में पारित सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अधिनियम, 2026 पारित किया गया है. इसके तहत मुख्य न्यायाधीश समेत सुप्रीम कोर्ट में कुल 38 जज हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट में एक और अर्जी, 22 लाख लोगों के नाम कटने पर उठे सवाल

वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में CJI सहित 34 जज कार्यरत हैं. यानी पिछली स्वीकृत संख्या पूरी है. अब तीन जजों का शपथ ग्रहण होने के बाद ये संख्या 37 हो जाएगी. बता दें 29 नवंबर को जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा सेवानिवृत्त होने वाले हैं. इसके बाद अगले साल 9 फरवरी 2027 को चीफ जस्टिस सूर्यकांत रिटायर होंगे और जस्टिस विक्रम नाथ सीजेआई बनेंगे.

Advertisement

जस्टिस नाथ 23 सितंबर को रिटायर होंगे. अगले वर्ष देश को जस्टिस बी वी नागरत्ना के रूप में पहली महिला चीफ जस्टिस मिलेगी. उनका कार्यकाल 29 अक्टूबर तक होगा.

---- समाप्त ----

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने क्लास VI छात्रों के लिए CBSE की तीसरी‑भाषा नीति में छूट बढ़ाई
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने क्लास VI छात्रों के लिए CBSE की तीसरी‑भाषा नीति में छूट बढ़ाई

IHH Healthcare ने कहा, भारत के सुप्रीम कोर्ट ने फॉरेंसिक ऑडिट को जारी रखने की मंजूरी दी
सुप्रीम कोर्ट

IHH Healthcare ने कहा, भारत के सुप्रीम कोर्ट ने फॉरेंसिक ऑडिट को जारी रखने की मंजूरी दी

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया: खाद्य प्राधिकरण को चेतावनी लेबल निर्देशों का पालन करना होगा
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया: खाद्य प्राधिकरण को चेतावनी लेबल निर्देशों का पालन करना होगा

मेरठ आवास एवं विकास परिषद ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 108 नई दुकानों का निर्माण शुरू किया
सुप्रीम कोर्ट

मेरठ आवास एवं विकास परिषद ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 108 नई दुकानों का निर्माण शुरू किया

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: क्या महिलाएं सुरक्षा के लिए हथियार रख सकती हैं?
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: क्या महिलाएं सुरक्षा के लिए हथियार रख सकती हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने दी चेतावनी: ‘अधिकारियों को महाशक्तिशाली CEC से निष्क्रिय बना दें’
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने दी चेतावनी: ‘अधिकारियों को महाशक्तिशाली CEC से निष्क्रिय बना दें’

सुप्रीम कोर्ट ने आईसीयू स्टाफ की भर्ती को 6 महीनों, बुनियादी ढांचा 9 महीनों में पूरा करने का आदेश दिया
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने आईसीयू स्टाफ की भर्ती को 6 महीनों, बुनियादी ढांचा 9 महीनों में पूरा करने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ के अवैध रिहायशी‑व्यावसायिक निर्माणों पर विशेष आयोग स्थापित किया
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ के अवैध रिहायशी‑व्यावसायिक निर्माणों पर विशेष आयोग स्थापित किया

ताज़ा ख़बरें