शिक्षक पर स्याही के हमले में 12 पर छह महीने की जेल
मुंबई के मुलुंड सेकेंडरी स्कूल में 2010 में शिक्षक प्रकाश बापू सालगर पर भारतीय विद्यार्थी सेना के सदस्यों ने स्याही फेंक कर हमला किया था। अदालत ने इस कृत्य को गंभीर अपराध मानते हुए 12 आरोपियों को छह माह की सज़ा सुनाई, जबकि बंधक बनाना और आपराधिक धमकी के आरोपों से उन्हें बरी कर दिया गया।

सौजन्य से:- Jagran
'पढ़ा रहे गुरु पर हमला गंभीर अपराध'... मुंबई की अदालत ने 12 दोषियों को सुनाई सजा
मुंबई की एक अदालत ने 2010 में एक स्कूल शिक्षक पर हमला करने और स्याही फेंकने के मामले में भारतीय ...और पढ़ें
HighLights
- 2010 के शिक्षक हमले में 12 लोगों को छह माह की सजा।
- भारतीय विद्यार्थी सेना के सदस्यों ने शिक्षक पर स्याही फेंकी थी।
- कोर्ट ने कहा, पढ़ाते शिक्षक पर हमला गंभीर अपराध है।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने सोमवार को भारतीय विद्यार्थी सेना (जो अविभाजित शिवसेना का छात्र संगठन था) से जुड़े 12 लोगों को 2010 में स्कूल शिक्षक पर हमला करने और उन पर स्याही फेंकने के मामले में छह महीने की सजा सुनाई है।
अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि पढ़ाते समय शिक्षकों पर हमला करना गंभीर अपराध है और इस मामले में नरमी बरतने से समाज में गलत संदेश जाएगा।
जज ने इन 12 लोगों को दंगा करने, कमरे में जबरन घुसने और सरकारी ड्यूटी कर रहे सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने का दोषी ठहराया। हालांकि, गलत तरीके से बंधक बनाने और आपराधिक धमकी देने के आरोपों से बरी कर दिया।
यह घटना 20 अगस्त 2010 को मुलुंड म्युनिसिपल कार्पोरेशन सेकेंडरी स्कूल में हुई थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, विजय पंढरी भीड़ के साथ वहां पहुंचा और शिक्षक प्रकाश बापू सालगर से बदसलूकी की।
डंडों और बोतल से हमला बोला और उनपर स्याही फेंकी। जब बीच-बचाव की कोशिश की गई, तो हमलावरों ने कार्यालय में तोड़-फोड़ की।
कोर्ट ने आदेश में कहा कि दोषी ने एक शिक्षक के चेहरे पर काली स्याही फेंकने की हिम्मत की, "जो कोई मामूली बात नहीं है"। शिक्षक छात्रों का भविष्य संवारते हैं और जब वे पढ़ा रहे हों, तब उनके साथ ऐसा अपराध बहुत गंभीर मामला है।" (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
लखनऊ खंडपीठ से 25 साल बाद दूसरा जज: न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित

सुप्रीम कोर्ट ने 22 बरी आरोपीयों को नोटिस जारी, अमित शाह के डिस्चार्ज को दोबारा नहीं खोला जाएगा

दिल्ली‑एनसीआर में महिलाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए SC ने चार हफ़्ते में संवेदनशील स्थानों का सर्वेक्षण और सुरक्षा ऑडिट अनिवार्य किया

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को SC जज के पद के लिए सिफ़ारिश की

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफ़े की माँग पर देशभर में प्रदर्शन, मामला सुप्रीम कोर्ट में

कोलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना के मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट के लिए सिफारिश की

सुप्रीम कोर्ट ने 92 गवाहों के पलटने पर जताई गहरी चिंता, अमित शाह को दिया विशेष निर्देश

गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना के हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति की सिफ़ारिश
ताज़ा ख़बरें
- न्यायाधीश शर्मा का बहिष्कार वाद: भारत की न्यायिक नैतिकता पर नया सवाल
- 92 गवाहों के हटने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई तीव्र चिंता, अमित शाह को दिया स्पष्ट निर्देश
- बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा: कई कानूनी शिकायतें दर्ज कराना आत्महत्या उकसाने का अपराध नहीं
- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली उच्च न्यायालय के वकील-ग्राहक गोपनीयता पर आधारित जेडीएसटी तलाशी आदेश को रोका
- सुप्रीम कोर्ट ने सोहराबुद्दीन मामले में 22 आरोपी के बरी के खिलाफ याचिका पर नोटिस जारी किया, 92 गवाहों के विरोध पर चिंता
- डिजिटल सुरक्षा पर कानूनी जागरूकता: न्यायिक अधिकारियों का स्कूल दौरा
- सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से UPI शुल्क पर स्पष्टीकरण का अनुरोध किया
- सुप्रीम कोर्ट में तीन नई नियुक्तियों की सिफ़ारिश, कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना के चीफ जस्टिस चुने

